होम / टीवी / DD के फ्रीडिश पर देखने को मिलेंगे अब ये 18 और TV चैनल्स
DD के फ्रीडिश पर देखने को मिलेंगे अब ये 18 और TV चैनल्स
‘दूरदर्शन’ के डायरेक्ट टू होम (DTH) प्लेटफॉर्म डीडी फ्रीडिश पर खाली पड़े एमपीईजी-2 स्लॉट के लिए चल रही चौथी वार्षिक ई-नीलामी/58वीं ई-नीलामी के पहले दिन 18 चैनल्स ने स्लॉट्स हासिल कर लिए हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘प्रसार भारती’ द्वारा ‘दूरदर्शन’ के डायरेक्ट टू होम (DTH) प्लेटफॉर्म डीडी फ्रीडिश पर खाली पड़े एमपीईजी-2 स्लॉट के लिए चल रही चौथी वार्षिक ई-नीलामी/58वीं ई-नीलामी के पहले दिन 18 चैनल्स ने स्लॉट्स हासिल कर लिए हैं। ये स्लॉट्स जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स, मूवी, भक्ति और म्यूजिक जॉनर के हैं। स्लॉट्स एक अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 की अवधि के लिए जारी किए गए हैं।
इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के अनुसार, ‘शेमारू टीवी‘ (Shemaroo TV), ‘द क्यू‘ (The Q), ‘एंटर10‘ (Enterr10), ‘दंगल‘(Dangal) और ‘Abzy Cool‘ ने ‘बकेट ए प्लस’ (Bucket A+) के तहत स्लॉट जीते हैं। ‘बकेट ए’ (Bucket A) के स्लॉट विजेताओं में ‘मनोरंजन टीवी‘ (Manoranjan TV), ‘बी4यू कडक‘ (B4U Kadak), ‘बी4यू मूवीज‘ (B4U Movies), ‘Abzy Movie‘ और मूवी प्लस (Movie Plus) शामिल हैं।
माना जा रहा है कि प्रसार भारती ने बकेट ए प्लस श्रेणी से 75 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है, जो हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स के लिए आरक्षित है। इसने बकेट ए कैटेगरी से करीब 65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसमें हिंदी मूवी चैनल्स शामिल हैं। बकेट ए प्लस और बकेट ए का आरक्षित मूल्य क्रमश: 15 करोड़ रुपये और 12 करोड़ रुपये है।
‘बकेट आर1’ (Bucket R1) के तहत, जिसमें भक्ति और आध्यात्मिक चैनल शामिल हैं, पतंजलि के स्वामित्व वाले चैनल्स द्वारा तीन स्लॉट हासिल किए गए। इस बकेट का आरक्षित मूल्य (reserve price) तीन करोड़ रुपये था। ‘वैदिक टीवी’ (Vedic TV) ने 20 करोड़ रुपये के साथ सबसे अधिक बोली लगाई, इसके बाद ‘संस्कार टीवी’ (Sanskar TV) ने 15.10 करोड़ रुपये और ‘आस्था टीवी’ (Astha TV) ने 14.90 करोड़ रुपये के साथ तीसरी सबसे बड़ी बोली लगाई।
‘बकेट बी’ (Bucket B) के तहत, जिसमें हिंदी म्यूजिक, स्पोर्ट्स, भोजपुरी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स, मूवी और टेलिशॉपिंग चैनल्स शामिल हैं, उसमें कल पांच स्लॉट्स आवंटित किए गए। ‘बी4यू म्यूजिक‘(B4U Music),‘बी4यू भोजपुरी‘ (B4U Bhojpuri) ,‘मनोरंजन‘ (Manoranjan),‘भोजपुरी सिनेमा‘ (Bhojpuri Cinema) और ‘जी बाईस्कोप‘ (Zee Biskope) ने यह स्लॉट्स हासिल किए। इस कैटेगरी में बेस प्राइस 10 करोड़ रुपये था।
टैग्स प्रसार भारती ब्रॉडकास्टर्स टीवी इंडस्ट्री टीवी चैनल्स डायरेक्ट टू होम डीडी फ्रीडिश फ्री टू एयर ई-नीलामी डीटीएच प्लेटफॉर्म एमपीईजी-2 स्लॉट DTH प्लेटफॉर्म 58वीं ऑनलाइन ई-नीलामी प्रक्रिया