होम / टेलिस्कोप / मीडिया मुगल सुभाष चंद्रा का ऐतिहासिक फैसला, बोले- हम पाक कलाकारों के खिलाफ नहीं पर...

मीडिया मुगल सुभाष चंद्रा का ऐतिहासिक फैसला, बोले- हम पाक कलाकारों के खिलाफ नहीं पर...

<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ।। </strong></p> <p style="text-align: justify;">जम्मू-कश्मीर में उरी आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए जी ग्रुप के प्रमुख सुभाष चंद्रा ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया और 'जिंदगी' चैनल से पाकिस्तान शो बंद करने की घोषणा कर दी। लेकिन अब खबर है कि समूह ने पाकिस्तान शोज क

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ।।

जम्मू-कश्मीर में उरी आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए जी ग्रुप के प्रमुख सुभाष चंद्रा ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया और 'जिंदगी' चैनल से पाकिस्तान शो बंद करने की घोषणा कर दी। लेकिन अब खबर है कि समूह ने पाकिस्तान शोज की जगह चैनल पर भारतीय और तुर्की नाटकों का प्रसारण करने की योजना के साथ खुद को नए अवतार में पेश कर दिया है। चैनल की टैग लाइन ‘जोड़े दिलो को’ भी बदल दी गई है। नई योजना के तहत अब चैनल की टैग लाइन भी 'जोड़े दिलों को' से बदलकर 'ये लम्हा ही है जिंदगी' कर दी गई है।

पाकिस्तानी शोज को बंद करने के बाद जिंदगी चैनल अब 3 अक्टूबर से 6 नए शोज ला रहा है। चैनल पर नए शोज की शुरुआत तीन अक्टूबर से होगी। इनमें एक धारावाहिक अभिनेता अनुपम खेर का पहला टीवी प्रॉडक्शन ‘ख्वाबों की जमीन पर’ है। यह अपने सपनों को सच करने के लिए मुंबई जाने वाले एक नौजवान की कहानी है। छोटे पर्दे के लिए अनुपम खेर पहली बार किसी फिक्शन को प्रड्यूस कर रहे हैं। इसी तरह एक अन्य धारावाहिक में ‘अगर तुम साथ हो’ में हितेश भारद्वाज, डॉली अहलूवालिया, सबीना मेहता और कमल तिवारी शीर्ष भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

जिंदगी पर प्रसारित होने वाले अन्य भारतीय धारावाहिकों में ‘कॉमेडी शो 'टीवी के उस पार' 'तेरी मेरी जोड़ी', 'अगर तुम साथ हो' शामिल है। इसके अलावा टर्किश लव स्टोरी 'फोरिया' का सीजन-2 भी शुरू किया जाएगा। साथ ही संडे को 'सलाम बॉम्बे', 'गांधी', 'सलीम लंगड़े पर मत रो', 'त्रिया चरित्र' जैसी भारतीय सिनेमा की क्लासिक हिंदी फिल्में भी दिखाई जाएंगी। इसके अलावा चैनल पर जल्द ही तुर्की, स्पेन, इटली, लैटिन अमेरिका और कोरिया की कहानियों को भी शोज के रूप में देखने को मिलेंगी।

गौरतलब है कि उरी हमले के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाषण के बाद जी ग्रुप के प्रमुख सुभाष चंद्रा ने पाकिस्तानी धारावाहिकों को ना दिखाने और कलाकारों को वापस चले जाने के लिए कह दिया था।

बता दें कि जिंदगी चैनल की शुरुआत 2014 में हुई थी और इस पर प्रसारित होने वाले पाकिस्तानी धारावाहिकों ‘हमसफर’, ‘जिंदगी गुलजार है’, ‘मात’, ‘शहर-ए-जात’ और ‘दास्तान’ आदि को दर्शकों के एक बड़े वर्ग की तारीफ मिली। बाद में चैनल ने कुछ भारतीय धारावाहिकों का प्रसारण किया लेकिन उनमें से कोई इतना लोकप्रिय नहीं हुआ।

जी ग्रुप के चेयरमैन और राज्यसभा सांसद सुभाष चद्रा , जिनके फैसले के बाद चैनल ने यह बदलाव किया, उनका कहना है कि हमारा यह फैसला किसी व्यक्ति विशेष या पाकिस्तानी कलाकारों के खिलाफ नहीं है। हमें भारतीयता और मानवीयता के नाते और अपने दर्शकों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह फैसला करना पड़ा। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमें यह कदम उठाना पड़ा, लेकिन अब यह जरूरी हो गया था।

साथ ही उन्होने यह भी कहा कि 'अभी भी हमारे पास पाकिस्तान के टेलिविजन सीरियल के तीन हजार घंटे का कंटेंट पड़ा हुआ जिसके लिए हमने 60 करोड़ रुपए खर्च किए हैं लेकिन मैंने देश हित में यह फैसला लिया है। एक मीडिया कंपनी के तौर पर मेरे लिए पैसे से ज्यादा महत्वपूर्ण देश और देश के लोगों की भावनाएं है।'

उन्होंने कहा, ‘बॉलिवुड में इस वक्त पाकिस्तान के नौ कलाकार सक्रिय है जिसमें से छह की पहचान ‘जिंदगी’ के कारण बनी है। हमने सभी नौ पाकिस्तानी कलाकारों को फोन किया और उनसे से निवेदन किया कि आप कुछ मत करिए, सिर्फ इतना करिए की जो आतंकवादी हमला सोए हुये भारतीय सैनिको पर हुआ है उसकी निंदा कर दीजिए लेकिन किसी ने कुछ नहीं किया।’

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फिनलैंड के राष्ट्रपति ने देखी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’: सीक्वल का इंतजार

फिनलैंड के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर स्टब ने खुलासा किया कि भारत आने से पहले उन्होंने बेटे की सलाह पर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ देखी। उन्होंने इसके सीक्वल का इंतजार भी जताया।

1 day ago

सलीम खान की तबीयत में सुधार: जावेद अख्तर ने दिया हेल्थ अपडेट

सलमान खान के पिता और मशहूर लेखक सलीम खान की तबीयत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है। जावेद अख्तर ने कहा कि सलीम खान अब ठीक हैं और धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं।

3 days ago

दिल थाम लीजिए : इस दिन आ रहा है 'धुरंधर 2' का ट्रेलर

रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का ट्रेलर 7 मार्च को रिलीज होगा। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में कई भाषाओं में रिलीज होगी।

4 days ago

शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में ब्रिटनी स्पीयर्स गिरफ्तार

अमेरिका की प्रसिद्ध गायिका और अभिनेत्री ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। कुछ घंटों बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

4 days ago

जेल से लौटे राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी: बोले-कोर्ट में रोने की खबरें झूठी

राजपाल यादव ने कोर्ट में रोने की वायरल खबरों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही कहानियां मनगढ़ंत हैं। चेक बाउंस मामले में उन्हें अंतरिम जमानत मिली है।

5 days ago


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

4 hours ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

12 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

1 hour ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

13 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

2 hours ago