होम / टेलिस्कोप / FreeDish वाले अब नहीं देख पाएंगे ये लोकप्रिय चैनल्स...
FreeDish वाले अब नहीं देख पाएंगे ये लोकप्रिय चैनल्स...
‘दूरदर्शन’ के डायरेक्ट टू होम (DTH) प्लेटटफॉर्म ‘फ्रीडिश’ पर चैनल देखने वालों के लिए...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
‘दूरदर्शन’ के डायरेक्ट टू होम (DTH) प्लेटफॉर्म ‘फ्रीडिश’ पर चैनल देखने वालों के लिए बुरी खबर है। दरअसल, चार प्रमुख ब्रॉडकास्टर्स ने एक मार्च से इस प्लेटफॉर्म से अपने चैनल हटाने का निर्णय लिया है।
‘डिश टीवी’ (Dish TV) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर जवाहर गोयल का कहना है कि इन चार प्रमुख ब्रॉडकास्टर्स ‘स्टार इंडिया’, ‘ZEEL’,‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया’ और ‘इंडिया कास्ट मीडिया डिस्ट्रीब्यूशन’ शामिल हैं। ‘इंडिया कास्ट मीडिया डिस्ट्रीब्यूशन’ ब्रॉडकास्टर्स 'टीवी18' और 'वायकॉम18' के चैनलों को डिस्ट्रीब्यूट करता है। इस निर्णय के बाद फ्रीडिश के दर्शक एक मार्च के बाद से ‘जी अनमोल’, ‘स्टार उत्सव’, ‘रिश्ते सिनेप्लेक्स’, ‘स्टार भारत’ और ‘सोनी पल’ जैसे चैनल नहीं देख पाएंगे। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि मौजूदा केबल और डीटीएच ग्राहक फ्रीडिश पर शिफ्ट न हो सकें।
‘डीडी फ्रीडिश’ पर इन चार प्रमुख ब्रॉडकास्टर्स के 11 चैनल हैं। इनमें ‘स्टार’ के स्टार उत्सव, स्टार भारत, स्टार उत्सव मूवीज, स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट, ‘सोनी’ के सोनी पल, सोनी वाह, ‘वायकॉम18’ के रिश्ते, रिश्ते सिनेप्लेक्स, एमटीवी बीट्स और ‘ZEEL’ के जी अनमोल और जी अनमोल सिनेमा शामिल हैं। नए निर्णय से ग्राहकों को बड़ा नुकसान होगा। उन्हें प्राइवेट डीटीएच ऑपरेटर्स की सेवा लेनी होगी, जो महंगी पड़ेगी।
टैग्स दूरदर्शन फ्रीडिश