होम / टेलिस्कोप / जानिए, एंटरटेनमेंट चैनलों के मामलों में कितनी अलग रही शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की पसंद
जानिए, एंटरटेनमेंट चैनलों के मामलों में कितनी अलग रही शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की पसंद
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। साल 2016 के 265वें हफ्ते (25 जून- 01 जुलाई, 2016) में बार्क इंडिया (BARC India) ने हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के जो अलग-अलग आंकड़ें जारी किए हैं, उसमें शहरी क्षेत्रों के आंकड
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
साल 2016 के 265वें हफ्ते (25 जून- 01 जुलाई, 2016) में बार्क इंडिया (BARC India) ने हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के जो अलग-अलग आंकड़ें जारी किए हैं, उसमें शहरी क्षेत्रों के आंकड़ों में स्टार प्लस नंबर-1 पर बना हुआ है, जबकि इस दौरान कलर्स नंबर-2 पर रहा। वहीं जी टीवी नंबर-3 पर है, जबकि इस दौरान सब टीवी ने छठे नंबर से चौथे पर आ गया और जी अनमोल नवें नंबर से सातवें पर। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों के व्युरअरशिप आंकड़ों पर नजर डालें तो जी अनमोल ने स्टार उत्सव ने पीछे छोड़ दिया और शीर्ष का ताज पहन लिया है। स्टार उत्सव फिलहाल नंबर-2 पर फिसल गया है। सोनी पल दूसरे नंबर से तीसरे पर पहुंच गया है।
शहरी क्षेत्रों में हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट का प्रदर्शन
26वें हफ्ते स्टार प्लस नंबर-1 पर बना हुआ है। चैनल ने इस हफ्ते अपनी व्युअरशिप रेटिंग में बढ़त दर्ज की है, जोकि अब 448 मिलियन से बढ़कर 466 मिलियन हो गई है।
वहीं कलर्स दूसरे नंबर पर बना हुआ है। इस दौरान चैनल की रेटिंग 430 मिलियन से घटकर 429 मिलियन हो गई है।
इस दौरान जी टीवी नंबर-3 पर रहा, और उसकी रेटिंग में मामूली बढ़त देखने को मिली, जोकि 321 मिलियन से बढ़कर 323 मिलियन हो गई है।
वहीं सब टीवी इस दौरान छठे नंबर से चौथे नंबर पर पहुंच गया। चैनल की रेटिंग 241 मिलियन से बढ़कर 265 मिलियन हो गई है।
लाइफ ओके इस सूची में चौथे नंबर से फिसलकर पांचवें नंबर पर पहुंच गया। चैनल की रेटिंग 255 मिलियन आई है, जोकि 25वें हफ्ते 267 मिलियन थी।
सोनी टीवी 253 मिलियन रेटिंग के साथ इस सूची में फिसलकर नंबर-6 पर आ गया। पिछले हफ्ते चैनल की रेटिंग 251 मिलियन रेटिंग के साथ चैनल पांचवें नंबर पर था।
जी अनमोल 119 मिलियन रेटिंग के साथ 9वें से 10वें नंबर पर पहुंच गया, जबकि पिछले हफ्ते चैनल की 105 मिलियन रेटिंग थी।
वहीं 8वें पायदान पर सोनी पल का नंबर आया, जिसने इस हफ्ते 115 मिलियन की रेटिंग जुटाई, जबकि पिछले हफ्ते चैनल 108 मिलियन रेटिंग थी।
&टीवी 7वें नंबर से फिसलकर 9वें पर पहुंच गया। चैनल की रेटिंग इस दौरान 114 मिलियन रही, जबकि पिछले हफ्ते चैनल की रेटिंग 116 मिलियन थी।
इस सूची में आखिर में स्टार उत्सव रहा, जिसने इस दौरान 104 मिलियन रेटिंग जुटाई। जबकि पिछले हफ्ते चैनल की रेटिंग 103 मिलियन थी।
ग्रामीण क्षेत्रों में हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट का प्रदर्शन
ग्रामीण क्षेत्रों के आंकड़ों की बात करें तो यहां जी अनमोल ने 353 मिलियन रेटिंग के साथ स्टार उत्सव को पीछे छोड़ दिया है और नंबर-1 का ताज पहन लिया है। जबकि पिछले हफ्ते चैनल 339 मिलियन रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर था।
इस दौरान 364 मिलियन रेटिंग के साथ स्टार उत्सव दूसरे नंबर पर फिसल गया है। पिछले हफ्ते चैनल की रेटिंग 353 मिलियन थी।
वहीं 342 मिलियन रेटिंग के साथ सोनी पल नंबर-2 से नंबर-3 पर फिसल गया। 25वें हफ्ते चैनल की रेटिंग 341मिलियन थी।
जी टीवी 264 मिलियन रेटिंग के साथ नंबर-4 पर रहा। पिछले हफ्ते चैनल की रेटिंग 268 मिलियन थी।
पिछले हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी नंबर-5 पर रिश्ते चैनल रहा। चैनल की रेटिंग 26वें हफ्ते 252 मिलियन से घटकर 242 मिलियन रही।
231 मिलियन रेटिंग के साथ स्टार प्लस नंबर-6 पर आ गया। वहीं बीते हफ्ते चैनल की रेटिंग 221 मिलियन थी।
वहीं इस सूची में कलर्स नंबर-7 पर रहा, जिसकी रेटिंग 199 मिलियन से घटकर 189 मिलियन रह गई।
इसके बाद नंबर लाइफ ओके चैनल का आया, जिसकी रेटिंग 143 मिलियन से घटकर 132 मिलियन रह गई है।
बिग मैजिक चैनल 117 मिलियन रेटिंग के साथ नंबर-9 पर रहा। पिछले हफ्ते इस चैनल की रेटिंग 121 मिलियन थी।
वहीं इस सूची में अखिरी नंबर पर सोनी टीवी रहा, जिसकी रेटिंग इस दौरान 108 मिलियन रही। बीते हफ्ते इस चैनल की रेटिंग 106 मिलियन थी।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स