होम / टेलिस्कोप / जानिए, कौन सा एंटरटेनमेंट चैनल बना शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की पहली पसंद

जानिए, कौन सा एंटरटेनमेंट चैनल बना शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की पहली पसंद

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। साल 2016 के 27वें हफ्ते (2-8 जुलाई, 2016) में बार्क इंडिया (BARC India) ने हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के जो अलग-अलग आंकड़ें जारी किए हैं, उसमें शहरी क्षेत्रों के आंकड़ों में 

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

साल 2016 के 27वें हफ्ते (2-8 जुलाई, 2016) में बार्क इंडिया (BARC India) ने हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के जो अलग-अलग आंकड़ें जारी किए हैं, उसमें शहरी क्षेत्रों के आंकड़ों में स्टार प्लस नंबर-1 पर बना हुआ है, जबकि दूसरे नंबर पर कलर्स रहा है। वहीं जी टीवी नंबर-3 पर है, जबकि इस दौरान  सोनी टीवी पांचवें नंबर पर पहुंच गया है और उसने लाइफ ओके की जगह ले ली। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों के व्युरअरशिप आंकड़ों पर नजर डालें तो  जी अनमोल नंबर-1 पर बना हुआ है, जबकि स्टार उत्सव नंबर-2 और सोनी पल नंबर-3 पर रहा।

शहरी क्षेत्रों में हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट का प्रदर्शन

27वें हफ्ते स्टार प्लस  नंबर-1 पर बना हुआ है। लेकिन चैनल ने इस हफ्ते अपनी व्युअरशिप रेटिंग में गिरावट दर्ज की है, जोकि 466 मिलियन से घटकर 459 मिलियन रह गई है।

वहीं 435 मिलियन रेटिंग के साथ कलर्स  दूसरे नंबर पर बना हुआ है। जबकि पिछले हफ्ते चैनल की रेटिंग 429 मिलियन थी।

इस दौरान 328 मिलियन रेटिंग के साथ जी टीवी नंबर-3 पर रहा। 26वें हफ्ते चैनल की रेटिंग 323 मिलियन थी।

सब टीवी इस सूची में चौथे नंबर पर है। चैनल की रेटिंग इस बार घटी है, जोकि 265 मिलियन से कम होकर 257 मिलियन रह गई है।

वहीं सोनी टीवी ने 256 मिलियन रेटिंग के साथ इस सूची में 5वें नंबर पर जगह बना ली और लाइफ ओके को पीछे छोड़ दिया। 26वें हफ्ते चैनल की रेटिंग 253 मिलियन थी।

वहीं लाइफ ओके 253 मिलियन रेटिंग के साथ इस सूची में फिसलकर नंबर-6 पर आ गया। पिछले हफ्ते चैनल की रेटिंग 255 मिलियन थी।

&टीवी 121 मिलियन रेटिंग के साथ 7वें नबंर पर पहुंच गया। पिछले हफ्ते चैनल 114 मिलियन रेटिंग के साथ चैनल नंबर-9 पर था।

वहीं 8वें पायदान पर सोनी पल का नंबर आया, जिसने इस हफ्ते 107 मिलियन की रेटिंग जुटाई, जबकि पिछले हफ्ते चैनल की रेटिंग 115 मिलियन थी।

जी अनमोल 104.5 मिलियन रेटिंग के साथ 9वें नंबर पर पहुंच गया, जबकि पिछले हफ्ते चैनल 119 मिलियन रेटिंग के साथ नंबर-7 पर था।

इस सूची में आखिर में  स्टार उत्सव रहा, जिसकी रेटिंग इस दौरान 104.1 मिलियन रही। पिछले हफ्ते भी चैनल की यही रेटिंग थी।

ग्रामीण क्षेत्रों में हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट का प्रदर्शन

ग्रामीण क्षेत्रों के आंकड़ों की बात करें तो यहां  जी अनमोल इस हफ्ते भी सबसे अधिक देखा जाने वाला चैनल बना हुआ है। लेकिन इस दौरान चैनल की रेटिंग 401 मिलियन से घटकर 369 मिलियन रह गई है।

स्टार उत्सव दूसरे नंबर पर बना हुआ है। इस दौरान चैनल की रेटिंग 364 मिलियन से घटकर 354 मिलियन हो गई है।

वहीं सोनी पल नंबर-3 पर रहा। इस दौरान चैनल की रेटिंग 342 मिलियन से घटकर 300 मिलियन रह गई है।

जी टीवी 255 मिलियन रेटिंग के साथ नंबर-4 पर बना हुआ है। पिछले हफ्ते चैनल की रेटिंग 264 मिलियन थी।

इसी तरह 218 मिलियन रेटिंग के साथ स्टार प्लस नंबर-5 पर रहा। चैनल की रेटिंग पिछले हफ्ते 231 मिलियन दर्ज की गई थी।

वहीं इस सूची में रिश्ते नंबर-6 पर रहा, जिसकी रेटिंग 242 मिलियन से घटकर 204 मिलियन रह गई।

190 मिलियन रेटिंग के साथ कलर्स नंबर-7 पर रहा। बीते हफ्ते चैनल की रेटिंग 189 मिलियन थी।

इसके बाद नंबर लाइफ ओके चैनल का आया, जिसकी रेटिंग 132 मिलियन से बढ़कर 133 मिलियन हो गई है।

बिग मैजिक चैनल 119 मिलियन रेटिंग के साथ नंबर-9 पर रहा। पिछले हफ्ते इस चैनल की रेटिंग 117 मिलियन थी।

वहीं इस सूची में अखिरी नंबर पर  सोनी टीवी रहा, जिसकी रेटिंग इस दौरान 104 मिलियन रही।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फिनलैंड के राष्ट्रपति ने देखी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’: सीक्वल का इंतजार

फिनलैंड के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर स्टब ने खुलासा किया कि भारत आने से पहले उन्होंने बेटे की सलाह पर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ देखी। उन्होंने इसके सीक्वल का इंतजार भी जताया।

1 day ago

सलीम खान की तबीयत में सुधार: जावेद अख्तर ने दिया हेल्थ अपडेट

सलमान खान के पिता और मशहूर लेखक सलीम खान की तबीयत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है। जावेद अख्तर ने कहा कि सलीम खान अब ठीक हैं और धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं।

3 days ago

दिल थाम लीजिए : इस दिन आ रहा है 'धुरंधर 2' का ट्रेलर

रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का ट्रेलर 7 मार्च को रिलीज होगा। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में कई भाषाओं में रिलीज होगी।

4 days ago

शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में ब्रिटनी स्पीयर्स गिरफ्तार

अमेरिका की प्रसिद्ध गायिका और अभिनेत्री ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। कुछ घंटों बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

4 days ago

जेल से लौटे राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी: बोले-कोर्ट में रोने की खबरें झूठी

राजपाल यादव ने कोर्ट में रोने की वायरल खबरों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही कहानियां मनगढ़ंत हैं। चेक बाउंस मामले में उन्हें अंतरिम जमानत मिली है।

5 days ago


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

6 hours ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

13 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

3 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

15 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

3 hours ago