होम / टेलिस्कोप / जानिए, मेट्रो सिटीज में रहने वाले दर्शक कौन सा एंटरटेनमेंट शो देखना ज्यादा करते हैं पसंद

जानिए, मेट्रो सिटीज में रहने वाले दर्शक कौन सा एंटरटेनमेंट शो देखना ज्यादा करते हैं पसंद

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। बार्क रेटिंग द्वारा 27वें हफ्ते (2-8 जुलाई, 2016) के जारी किए गए शहरी क्षेत्रों के व्युरअरशिप आंकड़ों के मुताबिक, हिंदी एंटरटेनमेंट शो में जी टीवी के ‘कुमकुम भाग्य’ (KumkumBhagya) ने स्टार

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

बार्क रेटिंग द्वारा 27वें हफ्ते (2-8 जुलाई, 2016) के जारी किए गए शहरी क्षेत्रों के व्युरअरशिप आंकड़ों के मुताबिक, हिंदी एंटरटेनमेंट शो में जी टीवी के कुमकुम भाग्य (KumkumBhagya) ने स्टार प्लस के ये है मोहब्बतें (YehHaiMohabbatein) शो को पीछे छोड़ दिया और उसकी जगह ले ली। यह शो अब शीर्ष पर पहुंच गया है। कलर्स का कॉमेडी शो कॉमेडी नाइट्स लाइव (Comedy Nights Live) अब दूसरे नंबर पर है। वहीं पिछले हफ्ते नंबर-1 का शो ये है मोहब्बतें (YehHaiMohabbatein) फिसलकर तीसरे नंबर पर आ गया। इस सूची में स्टार प्लस का डांस रियलिटी शो डांस+ सीजन-2 (Dance+ Season 2) ने कलर्स के शो कसम (Kasam) की जगह ले ली।

जी टीवी का शो कुमकुम भाग्य (KumkumBhagya) 27वें हफ्ते का सबसे अधिक देखा जाने वाला शो बन गया। इस शो की रेटिंग 7545 इम्प्रेशंस (‘000s) दर्ज की गई। जबकि 26वें हफ्ते इसकी रेटिंग 6622 इम्प्रेशंस (‘000s) थी।

कलर्स का कॉमेडी शो कॉमेडी नाइट्स लाइव (Comedy Nights Live) 7176 इम्प्रेशंस (‘000s) के साथ नंबर-2 पर रहा।

स्टार प्लस का शो ये है मोहब्बतें (YehHaiMohabbatein) पिछले हफ्ते तो शीर्ष पर था, लेकिन इस हफ्ते फिसलकर 6518 इम्प्रेशंस (‘000s) के साथ तीसरे नंबर पर आ गया। 26वें हफ्ते शो की रेटिंग 6643 इम्प्रेशंस (‘000s) थी।

वहीं स्टार प्लस का एक अन्य शो डांस+ सीजन-2 (Dance+ Season 2) इस सूची में 5915 इम्प्रेशंस (‘000s) के साथ चौथे नंबर पर है।

कलर्स का शो कसम (Kasam) 26वें हफ्ते नंबर-8 पर था, लेकिन अब यह शो उछलकर 5734 इम्प्रेशंस (‘000s) के साथ नंबर-5 पर पहुंच गया। पिछले हफ्ते इस शो की रेटिंग 5171  इम्प्रेशंस (‘000s) थी।

स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला शो साथ निभाना साथिया’ (SaathNibhanaSaathiya)  नंबर-3 से फिसलकर नंबर -6 पर पहुंच गया। इस शो की रेटिंग  6245 इम्प्रेशंस (‘000s) से घटकर 5693 इम्प्रेशंस (‘000s) रह गई है।

स्टार प्लस पर का एक अन्य शो ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) 5467 इम्प्रेशंस (‘000s) के साथ नंबर-7 पर रहा। पिछले हफ्ते यह शो  5397 इम्प्रेशंस (‘000s) के साथ नंबर-5 पर था।

सब टीवी का शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) 5382 इम्प्रेशंस (‘000s) के साथ 8वें नंबर पर पहुंच गया, जबकि बीते हफ्ते 5147 इम्प्रेशंस (‘000s) के साथ 9वें नंबर पर था।

कलर्स का रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट (India’s Got Talent) 5032 इम्प्रेशंस (‘000s) के साथ  नंबर-9 पर रहा।

सोनी टीवी पर प्रसारिति होने वाला कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो (‘The Kapil Sharma Show’) 7वें नंबर से फिसलकर नंबर-10 पर पहुंच गया। यह शो 5272  इम्प्रेशंस (‘000s) से घटकर 4943 इम्प्रेशंस (‘000s) पर पहुंच गया।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फिनलैंड के राष्ट्रपति ने देखी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’: सीक्वल का इंतजार

फिनलैंड के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर स्टब ने खुलासा किया कि भारत आने से पहले उन्होंने बेटे की सलाह पर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ देखी। उन्होंने इसके सीक्वल का इंतजार भी जताया।

1 day ago

सलीम खान की तबीयत में सुधार: जावेद अख्तर ने दिया हेल्थ अपडेट

सलमान खान के पिता और मशहूर लेखक सलीम खान की तबीयत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है। जावेद अख्तर ने कहा कि सलीम खान अब ठीक हैं और धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं।

3 days ago

दिल थाम लीजिए : इस दिन आ रहा है 'धुरंधर 2' का ट्रेलर

रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का ट्रेलर 7 मार्च को रिलीज होगा। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में कई भाषाओं में रिलीज होगी।

4 days ago

शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में ब्रिटनी स्पीयर्स गिरफ्तार

अमेरिका की प्रसिद्ध गायिका और अभिनेत्री ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। कुछ घंटों बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

4 days ago

जेल से लौटे राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी: बोले-कोर्ट में रोने की खबरें झूठी

राजपाल यादव ने कोर्ट में रोने की वायरल खबरों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही कहानियां मनगढ़ंत हैं। चेक बाउंस मामले में उन्हें अंतरिम जमानत मिली है।

5 days ago


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

6 hours ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

13 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

3 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

15 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

3 hours ago