होम / टेलिस्कोप / जानिए, किस हिंदी एंटरटेनमेंट चैनल ने शहरी क्षेत्रों में मारी बाजी, और कौन बना ग्रामीण क्षेत्रों का बादशाह

जानिए, किस हिंदी एंटरटेनमेंट चैनल ने शहरी क्षेत्रों में मारी बाजी, और कौन बना ग्रामीण क्षेत्रों का बादशाह

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। साल 2016 के 25वें हफ्ते (18-24 जून, 2016) में बार्क इंडिया (BARC India) ने हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के जो अलग-अलग आंकड़ें जारी किए हैं, उसमें शहरी क्षेत्रों के आंकड़ों में

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

साल 2016 के 25वें हफ्ते (18-24 जून, 2016) में बार्क इंडिया (BARC India) ने हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के जो अलग-अलग आंकड़ें जारी किए हैं, उसमें शहरी क्षेत्रों के आंकड़ों में एक हफ्ते नंबर-1 रहने के बाद कलर्स को स्टार प्लस ने पीछे छोड़ दिया और शीर्ष का ताज पहन लिया। कलर्स फिलहाल नंबर-2  पर फिसल गया है। वहीं इस दौरान सोनी टीवी ने सब टीवी को पीछे छोड़ते हुए नंबर-5 पर अपनी जगह बना ली। &टीवी 116 मिलियन रेटिंग के साथ नंबर-7 पर पहुंच गया, जबकि पिछले हफ्ते नंबर-7 पर रहने वाला चैलन स्टार उत्सव दसवें नंबर पर फिसल गया। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों के व्युरअरशिप आंकड़ों पर नजर डालें तो स्टार उत्सव लगातार सबसे अधिक देखा जाने वाला चैनल बना हुआ है। वहीं सोनी पल ने जी अनमोल की जगह ले ली और दूसरे नंबर पर पहुंच गया। इसी तरह स्टार प्लस छठे नंबर के चैनल कलर्स को पीछे छोड़ उसकी जगह पर काबिज हो गया है।

शहरी क्षेत्रों में हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट का प्रदर्शन

25वें हफ्ते स्टार प्लस  नंबर-2 से नंबर-1 पर पहुंच गया है। चैनल ने इस हफ्ते अपनी व्युअरशिप रेटिंग में बढ़त दर्ज की है, जोकि अब 438 मिलियन से बढ़कर 448 मिलियन हो गई है।

वहीं 24वें हफ्ते शीर्ष पर रहने वाला चैनल कलर्स अब नंबर-2 पर फिसल गया है। इस दौरान चैनल की रेटिंग 447 मिलियन से घटकर 430 मिलियन रह गई है।

इस दौरान जी टीवी नंबर-3 पर रहा, लेकिन उसकी रेटिंग में अच्छी बढ़त देखने को मिली, जोकि 295 मिलियन से बढ़कर 321 मिलियन हो गई है।

लाइफ ओके इस सूची में अभी भी चौथे नंबर पर है। चैनल की रेटिंग इस बार घटी है, जोकि 269 मिलियन से कम होकर 267 मिलियन रह गई है।

वहीं सोनी टीवी ने 251 मिलियन रेटिंग के साथ इस सूची में 5वें नंबर पर जगह बना ली और सब टीवी को पीछे छोड़ दिया। हालांकि चैनल ने व्युअरशिप रेटिंग में गिरावट दर्ज की है। 24वें हफ्ते चैनल की रेटिंग 254 मिलियन थी।

वहीं सब टीवी 241 मिलियन रेटिंग के साथ इस सूची में फिसलकर नंबर-6 पर आ गया। पिछले हफ्ते चैनल की रेटिंग 259 मिलियन थी।

&टीवी 116 मिलियन रेटिंग के साथ 7वें नबंर पर पहुंच गया। पिछले हफ्ते चैनल 114 मिलियन रेटिंग के साथ नंबर-8 पर था।

वहीं 8वें पायदान पर सोनी पल का नंबर आया, जिसने इस हफ्ते 109 मिलियन की रेटिंग जुटाई, जबकि पिछले हफ्ते चैनल 108 मिलियन रेटिंग के साथ 9वें नंबर पर था।

जी अनमोल 105 मिलियन रेटिंग के साथ 9वें नंबर पर पहुंच गया, जबकि पिछले हफ्ते चैनल 102 मिलियन रेटिंग के साथ नंबर-10 पर था।

इस सूची में आखिर में  स्टार उत्सव रहा, जो 7वें से 10वें नंबर पर पहुंच गया। चैनल की रेटिंग इस दौरान 116 मिलियन से घटकर 103 मिलियन रह गई।

ग्रामीण क्षेत्रों में हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट का प्रदर्शन

ग्रामीण क्षेत्रों के आंकड़ों की बात करें तो यहां स्टार उत्सव लगातार सबसे अधिक देखा जाने वाला चैनल बना हुआ है। लेकिन इस दौरान चैनल की रेटिंग 403 मिलियन से घटकर 353 मिलियन रह गई है।

सोनी पल ने पिछले हफ्ते नंबर-2 के चैनल जी अनमोल  को पीछे छोड़ दिया और 341 मिलियन रेटिंग के साथ उसकी जगह ले ली। हालांकि पिछले हफ्ते चैनल 336 मिलियन रेटिंग के साथ नंबर-3 पर था।

वहीं 339 मिलियन रेटिंग के साथ  जी अनमोल नंबर-2 से नंबर-3 पर फिसल गया। 24वें हफ्ते चैनल की रेटिंग 355 मिलियन थी।

जी टीवी 268 मिलियन रेटिंग के साथ नंबर-4 पर पहुंच गया। पिछले हफ्ते चैनल 233 मिलियन रेटिंग के साथ नंबर-5 पर था।

इसी तरह रिश्ते चैनल भी नंबर-4 से फिसलकर नंबर-5 पर पहुंच गया। चैनल की रेटिंग 262 मिलियन से घटकर 252 मिलियन रह गई।

221 मिलियन रेटिंग के साथ स्टार प्लस ने कलर्स को पीछे छोड़ दिया और नंबर-6 की जगह ले ली। चैनल की पिछले हफ्ते 202 मिलियन रेटिंग थी।

वहीं इस सूची में कलर्स नंबर-6 से नंबर-7 पर फिसल गया, जिसकी रेटिंग 217 मिलियन से घटकर 199 मिलियन रह गई।

इसके बाद नंबर लाइफ ओके चैनल का आया, जो 143 मिलियन रेटिंग के साथ 8वें नंबर पर रहा। 24वें हफ्ते चैनल की रेटिंग 148.6 मिलियन थी।

121 मिलियन रेटिंग के साथ बिग मैजिक 9वें नंबर पर रहा। पिछले हफ्ते चैनल क रेटिंग 148.2 मिलियन रही।

वहीं इस सूची में अखिरी नंबर पर सोनी टीवी रहा, जिसकी रेटिंग इस दौरान 111 मिलियन से घटकर 106 मिलियन रह गई।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फिनलैंड के राष्ट्रपति ने देखी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’: सीक्वल का इंतजार

फिनलैंड के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर स्टब ने खुलासा किया कि भारत आने से पहले उन्होंने बेटे की सलाह पर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ देखी। उन्होंने इसके सीक्वल का इंतजार भी जताया।

1 day ago

सलीम खान की तबीयत में सुधार: जावेद अख्तर ने दिया हेल्थ अपडेट

सलमान खान के पिता और मशहूर लेखक सलीम खान की तबीयत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है। जावेद अख्तर ने कहा कि सलीम खान अब ठीक हैं और धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं।

3 days ago

दिल थाम लीजिए : इस दिन आ रहा है 'धुरंधर 2' का ट्रेलर

रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का ट्रेलर 7 मार्च को रिलीज होगा। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में कई भाषाओं में रिलीज होगी।

4 days ago

शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में ब्रिटनी स्पीयर्स गिरफ्तार

अमेरिका की प्रसिद्ध गायिका और अभिनेत्री ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। कुछ घंटों बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

4 days ago

जेल से लौटे राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी: बोले-कोर्ट में रोने की खबरें झूठी

राजपाल यादव ने कोर्ट में रोने की वायरल खबरों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही कहानियां मनगढ़ंत हैं। चेक बाउंस मामले में उन्हें अंतरिम जमानत मिली है।

5 days ago


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

10 hours ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

18 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

7 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

19 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

7 hours ago