होम / टेलिस्कोप / जुबीन गर्ग की मौत का रहस्य गहराया : पत्नी गरिमा से हुई पूछताछ
जुबीन गर्ग की मौत का रहस्य गहराया : पत्नी गरिमा से हुई पूछताछ
गरिमा सैकिया ने मैनेजर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा, मैनेजर ने जुबीन की सुरक्षा का ध्यान क्यों नहीं रखा? हमें न्याय मिलना चाहिए। परिवार न्याय की मांग कर रहा है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 months ago
असम के प्रसिद्ध गायक जुबीन गर्ग की सिंगापुर में संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। सिंगापुर पुलिस ने गायक की पत्नी गरिमा सैकिया से विस्तृत पूछताछ की है, जबकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। भारतीय दूतावास को सौंपी गई रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना स्कूबा डाइविंग से जुड़ी नहीं थी और कोई अपराधी साजिश नहीं पाई गई।
19 सितंबर को सिंगापुर के एक यॉट पार्टी में जुबीन की मौत हुई, जहां कुछ लोगों पर शक का घेरा कसा गया है। सिंगापुर पुलिस ने जांच के दौरान वीडियो या फोटो शेयर करने से सख्ती से मना किया है। दूसरी ओर, असम पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
इनमें गायक के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के आयोजक श्यामकानु महंत शामिल हैं, जिन पर हत्या का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा, शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृतप्रभा महंत को भी हिरासत में लिया गया।
छह अन्य संदिग्धों को 6 अक्टूबर को पूछताछ के लिए समन जारी किया गया है। गरिमा सैकिया ने मैनेजर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा, मैनेजर ने जुबीन की सुरक्षा का ध्यान क्यों नहीं रखा? हमें न्याय मिलना चाहिए। परिवार न्याय की मांग कर रहा है, जबकि पुलिस जांच को और गहरा कर रही है।
टैग्स