होम / टेलिस्कोप / एकता कपूर-अनुराग कश्यप के बीच छिड़ी जुबानी जंग : जानें पूरा मामला
एकता कपूर-अनुराग कश्यप के बीच छिड़ी जुबानी जंग : जानें पूरा मामला
इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब नेटफ्लिक्स के सीईओ टेड सारंडोस ने कहा कि 2018 में भारत में 'सेक्रेड गेम्स' से शुरुआत करना शायद उनकी रणनीतिक गलती थी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago
हाल ही में अनुराग कश्यप ने नेटफ्लिक्स के सीईओ टेड सांरडोस पर उनके विचारों को लेकर निशाना साधा था और उन्हें मूर्ख कहते हुए कहा था कि नेटफ्लिक्स को भारत में 'सास बहू ड्रामे' के साथ भारत में शुरुआत करनी चाहिए थी। उनका यह बयान लगता है एकता कपूर को पसंद नहीं आया है।
उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए अनुराग को 'क्लासिस्ट' और 'बेवकूफ' कह दिया। एकता का कहना है कि खुद को स्मार्ट दिखाने की कोशिश में अनुराग उन कंटेंट फॉर्मेट को नीचा दिखा रहे हैं, जिन्होंने करोड़ों भारतीय दर्शकों के साथ भावनात्मक रिश्ता बनाया है।
आपको बता दें कि इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब नेटफ्लिक्स के सीईओ टेड सारंडोस ने कहा कि 2018 में भारत में 'सेक्रेड गेम्स' से शुरुआत करना शायद उनकी रणनीतिक गलती थी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें दोबारा मौका मिलता तो वे नेटफ्लिक्स को ज्यादा 'लोकप्रिय' कंटेंट के साथ शुरू करते।
टैग्स