होम / टेलिस्कोप / 'पैनोरमा स्टूडियोज' ने इस कंपनी को दिया मराठी फिल्म ‘यक्षिणी’ का डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स
'पैनोरमा स्टूडियोज' ने इस कंपनी को दिया मराठी फिल्म ‘यक्षिणी’ का डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स
फिल्म ‘यक्षिणी’ में अभिनेत्री अमृता खानविलकर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन अजिंक्य फाल्के और राज गोर्डे ने किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 months ago
पैनोरमा स्टूडियोज इंटरनेशनल लिमिटेड ने विंटेज क्रिएटिव मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत कंपनी को मराठी फिल्म ‘यक्षिणी’ के थिएट्रिकल और नॉन-थिएट्रिकल वितरण अधिकार दुनिया भर (भारत सहित) के लिए मिल गए हैं।
यह जानकारी कंपनी ने सेबी (सूचीबद्धता और प्रकटीकरण आवश्यकताएं) विनियम, 2015 के तहत दी है।
फिल्म ‘यक्षिणी’ में अभिनेत्री अमृता खानविलकर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन अजिंक्य फाल्के और राज गोर्डे ने किया है।
पैनोरमा स्टूडियोज ने कहा है कि यह समझौता उनकी कंटेंट लाइब्रेरी को और मजबूत बनाएगा और क्षेत्रीय सिनेमा के वैश्विक विस्तार में एक और कदम साबित होगा।
टैग्स