होम / टेलिस्कोप / विक्रम भट्ट पर 30 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप : दो आरोपी गिरफ्तार किए
विक्रम भट्ट पर 30 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप : दो आरोपी गिरफ्तार किए
उदयपुर में दर्ज 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी केस में मुंबई से विक्रम भट्ट के को-प्रोड्यूसर मेहबूब अंसारी और वेंडर संदीप त्रिभोवन को गिरफ्तार किया गया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago
बॉलीवुड निर्देशक विक्रम भट्ट पर दर्ज 30 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी मामले में उदयपुर पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए मुंबई से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में भट्ट के को-प्रोड्यूसर मेहबूब अंसारी और वेंडर संदीप त्रिभोवन शामिल हैं।
दोनों को भूपालपुरा थाने में दर्ज एफआईआर के आधार पर हिरासत में लेकर मंगलवार को उदयपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 23 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की शिकायत इंदिरा आईवीएफ के मालिक डॉ. अजय मुर्डिया ने की थी।
उन्होंने आरोप लगाया कि विक्रम भट्ट और उनके सहयोगियों ने ‘इंदिरा एंटरटेनमेंट’ के नाम पर उनसे करीब 30 करोड़ रुपये की ठगी की। डॉ. मुर्डिया अपनी दिवंगत पत्नी पर आधारित एक बायोपिक बनाना चाहते थे, जिसके लिए वह दिनेश कटारिया के संपर्क में आए।
कटारिया उन्हें 25 अप्रैल 2024 को वृंदावन स्टूडियो लेकर गए, जहां उनकी मुलाकात विक्रम भट्ट से कराई गई। शिकायत के अनुसार, भट्ट ने दावा किया कि फिल्म निर्माण की पूरी जिम्मेदारी वह संभालेंगे और उन्हें केवल रकम भेजनी होगी। साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट की फर्म 'VSB LLP' से भी परिचय कराया। आरोप है कि 200 करोड़ की कमाई का झांसा देकर डॉ. मुर्डिया से मोटी रकम वसूली गई।
टैग्स