होम / टेलिस्कोप / टीवी एक्टर आशीष कपूर रेप केस में गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
टीवी एक्टर आशीष कपूर रेप केस में गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
डीसीपी राजा बंथिया ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आशीष को पुणे से हिरासत में लिया गया। पुलिस की टीम ने उन्हें पकड़ने के लिए दिल्ली से गोवा और फिर पुणे तक पीछा किया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago
टीवी इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता आशीष कपूर को दिल्ली पुलिस ने यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना अगस्त के दूसरे सप्ताह में दिल्ली की एक हाउस पार्टी में हुई बताई जा रही है। पीड़िता का आरोप है कि पार्टी के दौरान आशीष ने उसे वॉशरूम के अंदर बुलाकर यौन शोषण किया।
महिला का कहना है कि इस वारदात का वीडियो भी बनाया गया, हालांकि पुलिस को अब तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है। पीड़िता का यह भी आरोप है कि जब वह बाहर आई तो आशीष के दोस्त की पत्नी ने उसकी पिटाई की। डीसीपी राजा बंथिया ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आशीष को पुणे से हिरासत में लिया गया।
पुलिस की टीम ने उन्हें पकड़ने के लिए दिल्ली से गोवा और फिर पुणे तक पीछा किया। 11 अगस्त को आशीष, उसके दोस्त, उसकी पत्नी और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। बाद में 18 अगस्त को पीड़िता ने दूसरा बयान दिया जिसमें उसने आशीष और उसके दोस्त पर रेप का आरोप लगाया।
हालांकि, बाद की सुनवाई में उसने दोस्त का नाम नहीं लिया। पुलिस जांच में सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान से पता चला कि आशीष और पीड़िता एक साथ वॉशरूम में गए थे। दरवाजा न खुलने पर पार्टी में मौजूद मेहमानों ने शोर मचाया और इसके बाद विवाद हुआ। आशीष कपूर कई लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों में काम कर चुके हैं। उन्हें ‘सरस्वतीचंद्र’, ‘सात फेरे’, ‘श्श्श... कोई है’ और ‘बंदिनी’ में निभाए गए किरदारों से पहचान मिली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
टैग्स