होम / टेलिस्कोप / मनोज बाजपेयी की अगली फिल्म 'पुलिस स्टेशन में भूत' की शूटिंग शुरू
मनोज बाजपेयी की अगली फिल्म 'पुलिस स्टेशन में भूत' की शूटिंग शुरू
मनोज बाजपेयी और राम गोपाल वर्मा का मिलन सिनेमा प्रेमियों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म हॉरर-कॉमेडी की शैली को एक नया रंग देगी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago
बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता मनोज बाजपेयी और फिल्मकार राम गोपाल वर्मा एक बार फिर लगभग तीन दशक बाद साथ आए हैं। सत्या जैसी क्लासिक फिल्म देने के बाद यह जोड़ी अब एक अनोखी हॉरर-कॉमेडी लेकर आ रही है जिसका नाम है 'पुलिस स्टेशन में भूत'। हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक मोशन पोस्टर जारी किया गया, जिसने दर्शकों में जिज्ञासा तो जगाई ही, साथ ही सोशल मीडिया पर हलचल भी मचा दी।
फिल्म की कहानी दिलचस्प है। जिस अपराधी को एक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पुलिस वाले ने मार गिराया था, अब वापस लौटकर पुलिस स्टेशन में आतंक मचाता है। रामगोपाल वर्मा ने कहा कि पुलिस स्टेशन सुरक्षा और शक्ति का प्रतीक होता है, और अगर वहीं भूत दिखे तो डर और भी ज्यादा गहरा हो जाता है।
फिल्म में जेनिलिया डिसूज़ा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। मनोज बाजपेयी ने शूटिंग शुरू होने की जानकारी साझा करते हुए इसे 'फुल सर्कल मोमेंट' बताया और कहा कि सत्या से लेकर अब तक का सफर बहुत खास रहा है।
पुलिस स्टेशन में भूत न सिर्फ दर्शकों को डराएगी बल्कि उसमें कॉमेडी का तड़का भी होगा। लंबे समय बाद मनोज बाजपेयी और राम गोपाल वर्मा का मिलन सिनेमा प्रेमियों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म हॉरर-कॉमेडी की शैली को एक नया रंग देगी और दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ डराने में भी कामयाब होगी।
#PoliceStationMeinBhoot
— manoj bajpayee (@BajpayeeManoj) September 1, 2025
SHOOT BEGINS ?
From Satya to now… some journeys are meant to come full circle. Thrilled to reunite with @RGVzoomIn after nearly three decades for our new horror comedy Police Station Mein Bhoot. This one is special.@geneliad @VauveEmirates… pic.twitter.com/a6rtwZuor1
टैग्स