होम / टेलिस्कोप / सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की फिल्म ‘जटाधारा’ की रिलीज डेट का ऐलान
सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की फिल्म ‘जटाधारा’ की रिलीज डेट का ऐलान
जटाधारा का निर्देशन वेंकट कल्याण और अभिषेक जायसवाल ने किया है। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के साथ सुधीर बाबू मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इनके अलावा दिव्या खोसला कुमार भी हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अब तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं। उनकी आने वाली फिल्म जटाधारा का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब आखिरकार मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। जटाधारा 7 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात यह है कि यह फिल्म हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में दर्शकों को देखने को मिलेगी।
फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज कर मेकर्स ने लिखा, अंधकार की गहराइयों से, दिव्यता उभरती है। पोस्टर में अच्छाई और बुराई, प्रकाश और अंधकार, मानव इच्छा और ब्रह्मांडीय नियति का संघर्ष दिखाया गया है। जटाधारा का निर्देशन वेंकट कल्याण और अभिषेक जायसवाल ने किया है। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के साथ सुधीर बाबू मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
इनके अलावा दिव्या खोसला कुमार, शिल्पा शिरोडकर, इंदिरा कृष्णा, रवि प्रकाश और नवीन नेनी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के प्रोड्यूसर्स में उमेश कुमार बंसल, शिविन नारंग, अरुणा अग्रवाल, प्रेरणा अरोड़ा, शिल्पा सिंघल और निखिल नंदा शामिल हैं, जबकि को-प्रोड्यूसर अक्षय केजरीवाल और कुसुम अरोड़ा हैं।
क्रिएटिव प्रोड्यूसर दिव्या विजय और सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर भाविनी गोस्वामी हैं। जी स्टूडियो के सीईओ उमेश कुमार बंसल ने कहा कि जटाधारा सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक ऐसा अनुभव है, जो स्केल, कहानी और दृष्टिकोण को नए स्तर पर ले जाएगा।
वहीं, प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा ने बताया कि रुस्तम के बाद जी स्टूडियोज के साथ यह उनका एक और बड़ा प्रोजेक्ट है, जो भारतीय संस्कृति को वैश्विक स्तर पर पेश करेगा। निर्देशक जोड़ी ने इसे एक लोककथा पर आधारित फिल्म बताया है, जिसमें दैवीय शक्ति और अंधकार के बीच संघर्ष दिखाया जाएगा। फिल्म विश्वास, डर और ब्रह्मांडीय नियति की गहराई से जुड़ी कहानी पेश करेगी।
From the depths of darkness, the divine rises ?#Jatadhara in theatres from Nov 7th 2025 in Telugu & Hindi ? #JatadharaOnNOV7 ?#Awakeningbegins#UmeshKrBansal #PrernaArora @zeestudiossouth @shivin7 #ArunaAgarwal #ShilpaSinghal @kejriwalakshay #RaveenaDeshpaande… pic.twitter.com/306nRa6jYP
— Zee Studios (@ZeeStudios_) September 15, 2025
टैग्स