होम / टेलिस्कोप / रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी का साउथ सिनेमा में धमाकेदार डेब्यू तय
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी का साउथ सिनेमा में धमाकेदार डेब्यू तय
अपनी पहली फिल्म ‘आजाद’ से दर्शकों का दिल जीतने वाली राशा थडानी अब तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। राशा ने पहली ही फिल्म में दर्शकों का दिल जीत लिया था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago
अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने इस साल जनवरी में फिल्म ‘आजाद’ से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। अपने दमदार अभिनय और बेहद लोकप्रिय हुए गाने ‘उई अम्मा’ के चलते राशा ने पहली ही फिल्म में दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब उन्होंने अपने करियर का अगला बड़ा कदम उठाते हुए साउथ फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश करने की घोषणा कर दी है।
राशा ने सोशल मीडिया पर अपना एक स्टाइलिश पोस्टर साझा किया है, जिसमें वह एक बाइक के आगे खड़े होकर बेहद कॉन्फिडेंट लुक में नजर आ रही हैं। इस पोस्टर के साथ उन्होंने लिखा, नई शुरुआत, अनंत आभार ! मैं तेलुगु सिनेमा में कदम रख रही हूं। अजय भूपति सर, इस अवसर के लिए धन्यवाद। इस सफर को शुरू करने के लिए बेहद उत्साहित हूं।
हालांकि अभिनेत्री ने फिल्म का नाम उजागर नहीं किया है, लेकिन यह साफ है कि उनके साउथ डेब्यू फिल्म का निर्देशन अजय भूपति कर रहे हैं, जो अपने दमदार और इमोशनल ड्रामा वाले सिनेमाई अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं।
राशा की इस नई शुरुआत को लेकर उनके फैंस बेहद उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं और यह उम्मीद बढ़ गई है कि वह जल्द ही दक्षिण भारतीय सिनेमा की उभरती हुई नई स्टार बन सकती हैं।
Make way for the Gorgeous & Talented #RashaThadani in to Telugu Cinema ❤️?
— Ajay Bhupathi (@DirAjayBhupathi) November 17, 2025
Stay tuned to witness her magnetic screen presence and performance in #AB4 ❤️
Starring ?#JayaKrishnaGhattamaneni
Presented by @AshwiniDuttCh
Produced by @gemini_kiran under @CKPicturesoffl… pic.twitter.com/g6NdzrmlIE
टैग्स