आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी की प्रशंसा की और उनको एक अच्छा नेता बताया। पवन कल्याण ने पुलिस का समर्थन किया है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और प्रसिद्द अभिनेता पवन कल्याण ने अल्लू अर्जुन के मामले पर पहली बार बयान दिया है। फिल्म 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान हुई भगदड़ मामले में आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने पुलिस का समर्थन किया है।
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कानून सबके लिए समान है और पुलिस को लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए काम करना चाहिए। पवन कल्याण ने कहा कि बेहतर होता अगर अल्लू अर्जुन की तरफ से कोई पीड़ितों के घर जाता तो शायद ये सब नहीं होता।
आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी की प्रशंसा की और उनको एक अच्छा नेता बताया। पवन कल्याण ने यह भी कहा कि केवल अल्लू अर्जुन पर दोष मढ़ना सही नहीं है। ऐसी दुखद परिस्थितियों में किसी एक व्यक्ति को दोषी ठहराना अनुचित है।
आपको बता दें, हैदराबाद की एक अदालत ने पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान संध्या थिएटर में भगदड़ के दौरान 35 वर्षीय महिला की मौत के मामले में अभिनेता अल्लू अर्जुन की नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए अपना फैसला 3 जनवरी के लिए सुरक्षित रख लिया है।
कोर्ट ने मामले में संबंधित इंटरनेट और टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा है। अंतरिम आदेश 11 सितंबर तक लागू रहेगा और इसी दिन मामले की अगली सुनवाई होगी।
by
Samachar4media Bureau
मद्रास हाईकोर्ट (Madras High Court) ने आमिर खान प्रोडक्शंस (Aamir Khan Productions) की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ (Batwara 1947) को ऑनलाइन पायरेसी से बचाने के लिए अंतरिम राहत दी है। कोर्ट ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISPs) को उन वेबसाइट्स को ब्लॉक करने का निर्देश दिया है, जहां फिल्म की बिना अनुमति वाली कॉपी उपलब्ध कराई जा रही है।
जस्टिस के. सुरेंद्र (K. Surender) ने 14 अगस्त को यह आदेश दिया। कोर्ट ने माना कि अगर फिल्म के थिएटर रिलीज के दौरान अवैध तरीके से इसकी कॉपी या प्रसारण जारी रहा, तो प्रोडक्शन हाउस को ऐसा नुकसान हो सकता है, जिसकी भरपाई बाद में मुश्किल होगी।
कोर्ट ने मामले में संबंधित इंटरनेट और टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा है। अंतरिम आदेश 11 सितंबर तक लागू रहेगा और इसी दिन मामले की अगली सुनवाई होगी। कोर्ट के आदेश के तहत ‘बंटवारा 1947’ की बिना अनुमति कॉपी करने, अपलोड करने, डाउनलोड करने, प्रसारित करने, दिखाने या किसी भी माध्यम से बांटने पर रोक लगाई गई है। फिल्म की पायरेटेड कॉपी उपलब्ध कराने वाली मौजूदा और भविष्य की वेबसाइट्स को भी ब्लॉक करने का निर्देश दिया गया है।
यह रोक सीडी, डीवीडी, ब्लू-रे, केबल टीवी, डायरेक्ट-टू-होम (DTH), इंटरनेट प्लेटफॉर्म, मैसेजिंग सेवाओं, हार्ड ड्राइव, पेन ड्राइव और दूसरे माध्यमों के जरिए फिल्म के अनधिकृत वितरण पर भी लागू होगी। आमिर खान प्रोडक्शंस ने फिल्म के कॉपीराइट अधिकार से जुड़े अपने दावे के समर्थन में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) का प्रमाणपत्र पेश किया। कोर्ट ने फिलहाल इसे प्रथम दृष्टया पर्याप्त आधार माना है।
हालांकि, कोर्ट ने यह भी माना कि इतनी व्यापक रोक से कुछ पक्षों के वैध कारोबार पर असर पड़ सकता है। इसलिए प्रोडक्शन हाउस को ऐसे वैध कारोबार को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए संबंधित पक्षों को सुरक्षा देने की शर्त रखी गई है।
राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) के निर्देशन में बनी ‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल (Sunny Deol), प्रीति जिंटा (Preity Zinta) और शबाना आजमी (Shabana Azmi) मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
एआर रहमान (AR Rahman) आशा भोसले (Asha Bhosle) को खास म्यूजिकल ट्रिब्यूट देने जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) भी शामिल होंगे।
by
Samachar4media Bureau
मशहूर संगीतकार एआर रहमान (AR Rahman) महान गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) को खास म्यूजिकल ट्रिब्यूट देने की तैयारी में हैं। इस खास प्रोजेक्ट में अब बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) भी शामिल हो गए हैं। रहमान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शाहरुख का इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए आभार जताया है।
एआर रहमान ने एक्स (X) पर लिखा कि वह आशा भोसले जी को समर्पित इस ट्रिब्यूट म्यूजिक वीडियो का हिस्सा बनने के लिए शाहरुख खान के आभारी हैं। इस ऐलान के बाद म्यूजिक वीडियो को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।
रहमान ने पहले भी इस प्रोजेक्ट की झलक साझा की थी। उन्होंने बताया था कि इस म्यूजिकल ट्रिब्यूट की कल्पना उस समय की गई थी, जब आशा भोसले जीवित थीं। जून में उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी एक झलक साझा करते हुए बताया था कि यह प्रोजेक्ट दुनिया भर के संगीतकारों, परंपराओं और अलग-अलग धुनों को एक साथ लाने की कोशिश है।
आशा भोसले का 12 अप्रैल 2026 को 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। उन्हें इससे एक दिन पहले अत्यधिक थकान और सीने में संक्रमण के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital) में भर्ती कराया गया था। बाद में डॉक्टरों ने बताया कि उनकी मृत्यु मल्टी-ऑर्गन फेल्योर (Multi-Organ Failure) के कारण हुई।
13 अप्रैल को मुंबई के शिवाजी पार्क में आशा भोसले का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अब शाहरुख खान के इस प्रोजेक्ट से जुड़ने के बाद एआर रहमान का यह म्यूजिकल ट्रिब्यूट आशा भोसले की शानदार संगीत विरासत को याद करने वाला खास प्रयास बन गया है।
इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) ने अपनी अगली फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ (Gunmaster G9) की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी।
by
Samachar4media Bureau
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) इन दिनों अपनी फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) की सफलता को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म ने रिलीज के तीन दिनों में ही वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी बीच इमरान ने अपनी अगली फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ (Gunmaster G9) की रिलीज डेट भी घोषित कर दी है।
‘गनमास्टर जी9’ में इमरान हाशमी के साथ जेनेलिया देशमुख (Genelia Deshmukh) और अपारशक्ति खुराना (Aparshakti Khurana) नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त (Aditya Datt) कर रहे हैं। वहीं दीपक मुकुट (Deepak Mukut), हुनर मुकुट (Hunar Mukut) और संगीता अहीर (Sangita Ahir) फिल्म के निर्माता हैं।
फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर इमरान हाशमी के फैंस के बीच अभी से उत्सुकता देखने को मिल रही है। वहीं ‘आवारापन 2’ ने 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म ने तीन दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 81.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।
इसका ग्रॉस कलेक्शन 98.10 करोड़ रुपये रहा। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 110.10 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इस तरह ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के शुरुआती दिनों में ही मजबूत प्रदर्शन करते हुए इमरान हाशमी के लिए एक और बड़ी सफलता दर्ज की है।
विजय वर्मा (Vijay Varma) को ‘मटका किंग’ (Matka King) में शानदार अभिनय के लिए इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 में बेस्ट परफॉर्मेंस अवॉर्ड मिला है।
by
Samachar4media Bureau
अभिनेता विजय वर्मा (Vijay Varma) ने भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर एक और बड़ी पहचान दिलाई है। उन्हें ‘मटका किंग’ (Matka King) में शानदार अभिनय के लिए इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 (Indian Film Festival of Melbourne 2026-IFFM) में बेस्ट परफॉर्मेंस (Best Performance) का पुरस्कार मिला है।
विजय वर्मा के अभिनय को भारत में पहले ही काफी सराहना मिल चुकी है। अब इसी भूमिका के लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है, जिससे ‘मटका किंग’ की सफलता में एक और उपलब्धि जुड़ गई है।
पुरस्कार समारोह में विजय वर्मा ने कहा कि वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें इस भूमिका को निभाने और निर्देशक नागराज पोपटराव मंजुले (Nagraj Popatrao Manjule) के साथ काम करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस किरदार के लिए अपना पूरा प्रयास किया और इसमें खुद को पूरी तरह झोंक दिया।
विजय ने सीरीज की पूरी टीम का भी आभार जताया। उन्होंने निर्देशक के साथ निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर (Siddharth Roy Kapur), अमेजन (Amazon) और अपने सह-कलाकारों कृतिका कामरा (Kritika Kamra), सई ताम्हणकर (Sai Tamhankar), सिद्धार्थ जाधव (Siddharth Jadhav), गुलशन ग्रोवर (Gulshan Grover) और भूपेंद्र जडावत (Bhupendra Jadawat) के सहयोग को याद किया।
एक्सेल एंटरटेनमेंट (Excel Entertainment) ने 25वीं सालगिरह पर ‘एक्सेल ओरिजिन्स’ लॉन्च किया है, जिसके तहत 30 साल से कम उम्र के नए फिल्ममेकर्स को मौका मिलेगा।
by
Samachar4media Bureau
एक्सेल एंटरटेनमेंट (Excel Entertainment) ने अपनी 25वीं सालगिरह के मौके पर ‘एक्सेल ओरिजिन्स’ (Excel Origins) नाम से नई पहल शुरू की है। कंपनी के को-फाउंडर्स रितेश सिधवानी (Ritesh Sidhwani) और फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की इस पहल का मकसद 30 साल से कम उम्र के नए भारतीय फिल्ममेकर्स को तलाशना, उन्हें तैयार करना और उनकी फिल्मों को सपोर्ट करना है।
रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने 26 साल की उम्र में एक्सेल एंटरटेनमेंट की शुरुआत की थी। कंपनी की पहली फिल्म ‘दिल चाहता है’ (Dil Chahta Hai) थी, जिसने अपनी पीढ़ी के दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई। फिल्म की सफलता के साथ कंपनी ने नई आवाजों, अलग तरह की कहानियों और नए प्रयोगों पर काम करने की अपनी पहचान बनाई।
दोनों संस्थापकों ने कहा कि 25 साल पहले उन्होंने इस भरोसे के साथ एक्सेल की शुरुआत की थी कि नई आवाजों और अलग अंदाज में कही गई कहानियों को दर्शक जरूर स्वीकार करेंगे। अब ‘एक्सेल ओरिजिन्स’ के जरिए इसी सोच को नई पीढ़ी तक ले जाने की कोशिश की जा रही है।
इस पहल के तहत एक्सेल एंटरटेनमेंट नए डायरेक्टर्स और राइटर्स की तलाश करेगा। चुने गए फिल्ममेकर्स को अपनी मौलिक कहानियों पर काम करने की आजादी और कंपनी का सहयोग मिलेगा। कंपनी अलग-अलग जॉनर और कहानी कहने के नए तरीकों से जुड़े टैलेंट की तलाश करेगी।
‘एक्सेल ओरिजिन्स’ का फोकस सिर्फ डायरेक्टर्स और राइटर्स तक सीमित नहीं रहेगा। शुरुआती दौर में काम कर रहे एक्टर्स और दूसरे फिल्मी टैलेंट को भी कास्टिंग के अवसर दिए जाएंगे।
एक्सेल एंटरटेनमेंट ने ‘दिल चाहता है’ के बाद ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ (Zindagi Na Milegi Dobara), ‘डॉन’ (Don), ‘फुकरे’ (Fukrey), ‘रईस’ (Raees), ‘दिल धड़कने दो’ (Dil Dhadakne Do) और ‘गली बॉय’ (Gully Boy) जैसी फिल्मों का निर्माण किया है।
कंपनी ने वेब सीरीज के क्षेत्र में भी काम किया है। उसने प्राइम वीडियो (Prime Video) के लिए ‘इनसाइड एज’ (Inside Edge) बनाई, जिसे भारत की पहली ओरिजिनल सीरीज के तौर पर पेश किया गया था। इसके बाद ‘मिर्जापुर’ (Mirzapur), ‘मेड इन हेवन’ (Made in Heaven), ‘दहाड़’ (Dahaad) और ‘बंबई मेरी जान’ (Bambai Meri Jaan) जैसी सीरीज भी कंपनी के प्रोडक्शन का हिस्सा रही हैं।
अक्षय और सैफ के अलावा श्रिया पिलगांवकर (Shriya Pilgaonkar), सैयामी खेर (Saiyami Kher), बोमन ईरानी (Boman Irani) और जिशु सेनगुप्ता (Jisshu Sengupta) भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
by
Samachar4media Bureau
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘हैवान’ (Haiwaan) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म का टीजर 12 अगस्त 2026 को रिलीज किया जाएगा। प्रियदर्शन (Priyadarshan) के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 2026 की बड़ी थियेटर रिलीज में से एक माना जा रहा है।
फिल्म के टीजर के साथ दर्शकों को पहली बार ‘हैवान’ की कहानी और इसके माहौल की झलक देखने को मिलेगी। अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत में से एक है। दोनों कलाकार लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे।
‘हैवान’ में अक्षय और सैफ के अलावा श्रिया पिलगांवकर (Shriya Pilgaonkar), सैयामी खेर (Saiyami Kher), बोमन ईरानी (Boman Irani) और जिशु सेनगुप्ता (Jisshu Sengupta) भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म में मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल (Mohanlal) की खास झलक भी देखने को मिलेगी। प्रियदर्शन ने पहले ही फिल्म में मोहनलाल के कैमियो की पुष्टि की थी। उनकी मौजूदगी ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
‘हैवान’ का निर्माण वेंकट के नारायण (Venkat K Narayana) और शैलजा देसाई फेन (Shailaja Desai Fenn) कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस (KVN Productions) और थेस्पियन फिल्म्स (Thespian Films) के बैनर तले किया गया है। फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Ai+ Smartphone ने कौन बनेगा करोड़पति (KBC) सीजन 18 के साथ साझेदारी की है। इस जुड़ाव से ब्रांड शो और अमिताभ बच्चन से भी जुड़ गया है।
by
Samachar4media Bureau
एआई+ स्मार्टफोन (Ai+ Smartphone) ने कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati-KBC) सीजन 18 के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत स्मार्टफोन ब्रांड शो के नए सीजन से जुड़ गया है। इसके साथ ही ब्रांड का जुड़ाव शो के होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ भी हुआ है।
कंपनी के मुताबिक, यह साझेदारी पारदर्शिता, प्राइवेसी और कंज्यूमर-फर्स्ट टेक्नोलॉजी (Consumer-first Technology) पर उसके फोकस से जुड़ी है। Ai+ Smartphone इस साझेदारी के जरिए खुद को एक ऐसे भारतीय टेक्नोलॉजी ब्रांड के तौर पर पेश कर रहा है, जो प्राइवेसी और पारदर्शिता को प्राथमिकता देता है।
एआई+ स्मार्टफोन और नेक्स्टक्वांटम शिफ्ट टेक्नोलॉजीज (NxtQuantum Shift Technologies) की हेड ऑफ ब्रांड, मार्केटिंग एंड ग्रोथ (Head of Brand, Marketing & Growth) आर्ची गोगोई (Archi Gogoi) ने कहा कि KBC सिर्फ एक टेलीविजन शो नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति का हिस्सा बन चुका है।
उन्होंने कहा कि KBC और अमिताभ बच्चन ने वर्षों में भरोसे और विश्वसनीयता की मजबूत पहचान बनाई है। एक नए भारतीय ब्रांड के तौर पर Ai+ Smartphone भी अपने प्रोडक्ट, काम करने के तरीके और पारदर्शिता के जरिए ग्राहकों का भरोसा हासिल करने पर जोर दे रहा है।
कंपनी ने बताया कि KBC 18 के साथ यह साझेदारी Ai+ Smartphone की मार्केटिंग गतिविधियों का हिस्सा है। इसका उद्देश्य ब्रांड की प्राइवेसी और पारदर्शिता पर आधारित पहचान को मजबूत करना है।
मशहूर संगीतकार एआर रहमान (AR Rahman) के बेटे एआर अमीन (AR Ameen) चेन्नई में सड़क हादसे का शिकार हो गए। मामूली चोटों के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई।
by
Samachar4media Bureau
मशहूर म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान (AR Rahman) के बेटे एआर अमीन (AR Ameen) सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। चेन्नई के गिंडी इलाके में सुबह करीब साढ़े 3 बजे उनकी पोर्श कार (Porsche) की रैपिडो वैगन-R (Rapido Wagon-R) से टक्कर हो गई। हादसे में अमीन और उनके साथ मौजूद दोस्त को मामूली चोटें आईं।
हादसे के बाद अमीन को कावेरी अस्पताल (Kauvery Hospital) ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। अब वह घर लौट चुके हैं। कार में सवार वैगन-R के एक व्यक्ति को भी चोटें आईं और उन्हें कलैग्नर सेंटेनरी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल (Kalaignar Centenary Super Speciality Hospital) में भर्ती कराया गया।
पुलिस के मुताबिक, वैगन-R एक साइड रोड से मुख्य सड़क पर आ रही थी। इसी दौरान उसी दिशा से आ रही अमीन की पोर्श कार से उसकी टक्कर हो गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह पहली बार नहीं है जब अमीन किसी बड़े हादसे से बाल-बाल बचे हैं। इससे पहले 2023 में एक म्यूजिक शूट के दौरान उनके ऊपर सेट पर क्रेन से जुड़ा भारी झूमर और ट्रस गिर गया था। उस घटना में भी उन्हें ज्यादा चोटें नहीं आई थीं। इसके बाद एआर रहमान ने शूटिंग सेट पर सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी।
23 वर्षीय अमीन प्लेबैक सिंगर (Playback Singer) और म्यूजिक प्रोड्यूसर (Music Producer) हैं। उन्होंने महज 12 साल की उम्र में अपने पिता के कंपोज किए संगीत पर गाना शुरू किया था। वह ‘दिल बेचारा’ (Dil Bechara) और ‘2.0’ जैसी फिल्मों के लिए भी अपनी आवाज दे चुके हैं और फिलहाल अपने म्यूजिक प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।
‘द ओडिसी’ की कमाई में आईमैक्स (IMAX) का योगदान काफी अहम रहा है। यह पूरी तरह IMAX में शूट की गई पहली फिल्म है और बड़े पर्दे के इस प्रीमियम फॉर्मेट में इसे देखने की मांग बनी हुई है।
by
Samachar4media Bureau
क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) की फिल्म ‘द ओडिसी’ (The Odyssey) बॉक्स ऑफिस पर चौथे हफ्ते में भी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। फिल्म ने पहले दिन 16.08 करोड़ रुपये की कमाई की थी और पहले वीकेंड में 56.85 करोड़ रुपये जुटाए। पहले हफ्ते में 85.65 करोड़ रुपये कमाने के बाद फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 45.67 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
30 जुलाई को ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) की रिलीज का असर ‘द ओडिसी’ की कमाई पर दिखाई दिया। दिलचस्प बात यह है कि दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई पहले हफ्ते के मुकाबले 46.68 प्रतिशत गिरी थी। वहीं तीसरे हफ्ते में कमाई में गिरावट सिर्फ 47.12 प्रतिशत रही, जबकि इसी दौरान ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ जैसी बड़ी फिल्म सिनेमाघरों में आ चुकी थी।
6 अगस्त को ‘द ओडिसी’ ने 2.23 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद 7 अगस्त को कमाई बढ़कर 2.54 करोड़ रुपये पहुंच गई। 8 और 9 अगस्त को फिल्म ने क्रमशः 4.49 करोड़ और 4.39 करोड़ रुपये का कारोबार किया। चौथे वीकेंड में फिल्म की कमाई 11.42 करोड़ रुपये रही और माना जा रहा है कि चौथे हफ्ते का कुल कारोबार करीब 15-16 करोड़ रुपये रह सकता है।
‘द ओडिसी’ की कमाई में आईमैक्स (IMAX) का योगदान काफी अहम रहा है। यह पूरी तरह IMAX कैमरों से शूट की गई पहली फिल्म है, जिसके चलते बड़े पर्दे के इस प्रीमियम फॉर्मेट में इसे देखने की मांग बनी हुई है।
अब तक फिल्म के IMAX वर्जन ने 74.21 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसमें अंग्रेजी वर्जन से 73.77 करोड़ रुपये और हिंदी वर्जन से 44 लाख रुपये शामिल हैं। IMAX की कमाई फिल्म के कुल कलेक्शन का करीब 41.62 प्रतिशत है।
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18 का प्रीमियर सोमवार, 10 अगस्त को रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन (Sony Entertainment Television) और सोनी लिव (Sony LIV) पर होगा।
by
Samachar4media Bureau
लोकप्रिय क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati-KBC) का 18वां सीजन 10 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। नए सीजन के पहले एपिसोड में आमिर खान (Aamir Khan), प्रीति जिंटा (Preity Zinta) और सनी देओल (Sunny Deol) नजर आएंगे। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी इन सितारों के साथ खास बातचीत करते दिखाई देंगे।
केबीसी के नए सीजन की थीम ‘सोचना पड़ेगा’ (Sochna Padega) रखी गई है। इस थीम के जरिए व्यावहारिक ज्ञान, सोचने की क्षमता और तेजी से सही फैसला लेने पर जोर दिया गया है।
मेकर्स ने शो का नया प्रोमो भी जारी किया है, जिसमें आमिर खान और अमिताभ बच्चन के बीच मजेदार बातचीत देखने को मिल रही है। प्रोमो में आमिर, अमिताभ से शो की नई थीम को लेकर सवाल करते हैं। वह पूछते हैं कि जब प्रोमो में ‘सोचना पड़ेगा’ कहा गया है, तो आखिर क्या सोचना पड़ेगा।
इस पर अमिताभ बच्चन अपने अंदाज में जवाब देते हैं कि यह इतना आसान नहीं होने वाला, क्योंकि सोचना पड़ता है। आमिर भी तुरंत उनकी बात पर सहमति जताते हुए कहते हैं कि सच में सोचना पड़ेगा। केबीसी के 18वें सीजन के पहले एपिसोड में सितारों की मौजूदगी के साथ मनोरंजन, पुरानी यादों और क्विज का खास मेल देखने को मिलेगा। खास बात यह है कि सनी देओल पहली बार KBC की हॉटसीट पर नजर आएंगे।