होम / टेलिस्कोप / तीन दिन में 200 करोड़ पार, पवन कल्याण की फिल्म हुई सुपरहिट

तीन दिन में 200 करोड़ पार, पवन कल्याण की फिल्म हुई सुपरहिट

फिल्म का निर्देशन सुजीत ने किया है और इसमें पवन कल्याण के साथ बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी ने तेलुगू इंडस्ट्री में डेब्यू किया है। इमरान की एक्टिंग की भी खूब तारीफ़ हो रही है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 months ago

तेलुगू सुपरस्टार पवन कल्याण की नई फिल्म 'दे कॉल हिम OG' इन दिनों सिनेमा जगत में सुर्खियाँ बटोर रही है। रिलीज़ के पहले ही दिन इस एक्शन ड्रामा ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफ़ान मचाया कि दर्शकों और ट्रेड एनालिस्ट्स की नज़रें इस पर टिक गईं। फिल्म ने पेड प्रिव्यूज़ से करीब 21 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की और पहले दिन का कुल कलेक्शन 63.75 करोड़ रुपये तक पहुँच गया।

दूसरे दिन कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन फिर भी 'OG' ने 18.75 करोड़ रुपये जोड़ लिए। तीसरे दिन भी फिल्म ने उतनी ही कमाई करते हुए सिर्फ तीन दिनों में भारत में 122.25 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया।

विदेशी बाज़ारों से भी इस फिल्म को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीन दिनों के अंदर 'OG' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200 करोड़ रुपये पार कर गया है। लगभग 250 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म को लागत निकालने के लिए अब सिर्फ 50 करोड़ रुपये और चाहिए।

हालाँकि, फिल्म की राह आसान नहीं है। कर्नाटक की ब्लॉकबस्टर 'कांतारा' का प्रीक्वल 'कांतारा: चैप्टर 1' दो अक्टूबर को रिलीज़ होने जा रहा है। एडवांस बुकिंग में ही दर्शकों का जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है, जिससे ट्रेड पंडित मान रहे हैं कि इसका असर सीधे 'OG' की कमाई पर पड़ सकता है।

फिल्म का निर्देशन सुजीत ने किया है और इसमें पवन कल्याण के साथ बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी ने तेलुगू इंडस्ट्री में डेब्यू किया है। इमरान की एक्टिंग की भी खूब तारीफ़ हो रही है, जिससे फिल्म को अतिरिक्त मजबूती मिली है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में 'OG' कितनी लंबी दौड़ तय कर पाती है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘कांतारा’ विवाद में रणवीर सिंह को हाईकोर्ट से राहत: सख्त चेतावनी भी दी

कर्नाटक हाई कोर्ट ने ‘कांतारा’ विवाद में रणवीर सिंह को अंतरिम राहत दी है। कोर्ट ने सरकार को दंडात्मक कार्रवाई से रोका, लेकिन अभिनेता को धार्मिक भावनाओं पर टिप्पणी को लेकर सख्त चेतावनी भी दी।

20 hours ago

जेल से रिहा होते ही काम पर लौटे राजपाल यादव

चेक बाउंस मामले में रिहा हुए राजपाल यादव ने मुंबई लौटते ही ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग शुरू कर दी है। भतीजी की शादी के बाद वह काम में जुट गए हैं। 28 फरवरी को प्रेस वार्ता संभव है।

1 day ago

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

6 days ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

1 week ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

1 week ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

11 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

10 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

9 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

14 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

14 hours ago