होम / टेलिस्कोप / पवन कल्याण वायरल बुखार से पीड़ित, हैदराबाद में होगा इलाज
पवन कल्याण वायरल बुखार से पीड़ित, हैदराबाद में होगा इलाज
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पवन कल्याण के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि पवन कल्याण जल्द पूरी तरह ठीक होकर फिर से जनता की सेवा में जुटेंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 months ago
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और जन सेना पार्टी प्रमुख पवन कल्याण बीते चार दिनों से वायरल बुखार से जूझ रहे हैं। लगातार बुखार न उतरने के कारण डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें हैदराबाद रवाना किया गया, जहां उनका विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार, पवन कल्याण की सेहत को लेकर चिंता बनी हुई थी क्योंकि दवाइयों से भी उन्हें आराम नहीं मिल रहा था।
अब हैदराबाद में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज होगा। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पवन कल्याण के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि पवन कल्याण जल्द पूरी तरह ठीक होकर फिर से जनता की सेवा में जुटेंगे। राजनीतिक गलियारों और जन सेना कार्यकर्ताओं के बीच भी पवन कल्याण के स्वास्थ्य को लेकर चिंता का माहौल है।
सोशल मीडिया पर उनके समर्थक लगातार उनके लिए दुआ कर रहे हैं और जल्द स्वस्थ होकर वापसी की उम्मीद जता रहे हैं। पवन मौजूदा वक्त में फिल्म 'दे कॉल हिम OG' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। 25 सितंबर को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। इस फिल्म ने 150 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया है।
टैग्स