होम / टेलिस्कोप / नेशनल अवॉर्ड्स सेलिब्रेशन: शाहरुख-रानी का डांस सोशल मीडिया पर वायरल
नेशनल अवॉर्ड्स सेलिब्रेशन: शाहरुख-रानी का डांस सोशल मीडिया पर वायरल
यह वीडियो न सिर्फ शाहरुख़ और रानी की दोस्ती और बॉन्डिंग को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि सिनेमा की दुनिया में कुछ जोड़ीदार हमेशा अमर रहते हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान और मशहूर अदाकारा रानी मुखर्जी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनकी ऑन-स्क्रीन कैमिस्ट्री का जादू आज भी बरकरार है। हाल ही में शाहरुख़ खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे और रानी मुखर्जी, आर्यन खान की वेब सीरीज़ 'The Bads of Bollywood' के गाने 'तू पहली तू आखिरी' पर डांस करते नजर आए।
यह वीडियो दोनों सितारों की नेशनल अवॉर्ड जीत की खुशी में बनाया गया था और सोशल मीडिया पर आते ही छा गया। इस साल शाहरुख़ खान को फिल्म जवान के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है, जबकि रानी मुखर्जी ने मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिए पहली बार बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किया।
ऐसे खास मौके पर दोनों का साथ आना और खुशी जाहिर करने का यह अंदाज़ फैन्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। वीडियो में शाहरुख़ खान ब्लू स्वेटशर्ट और जींस में बेहद कूल लग रहे थे, जबकि रानी मुखर्जी व्हाइट शर्ट और डेनिम में हमेशा की तरह एलिगेंट नजर आईं।
हाथ में चोट के बावजूद शाहरुख़ का जोश और रानी का उत्साह देखकर फैन्स भावुक हो गए। शाहरुख़ ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'नेशनल अवॉर्ड… हमारी अधूरी ख्वाहिश पूरी हो गई… कॉन्ग्रैचुलेशन्स रानी, यू आर अ क्वीन, लव यू ऑलवेज।' सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है।
फैन्स ने इसे ’90 के दशक की जोड़ी का जादुई पुनरागमन’ बताया। एक यूजर ने लिखा , 'यह राहुल और टीना का पैरेलल यूनिवर्स है।' यह वीडियो न सिर्फ शाहरुख़ और रानी की दोस्ती और बॉन्डिंग को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि सिनेमा की दुनिया में कुछ जोड़ीदार हमेशा अमर रहते हैं।
National award… hum dono ki adhoori khwahish poori ho gayi… yay… congratulations Rani, you are a queen and love you always. #TuPehliTuAakhri #TheBadsOfBollywood pic.twitter.com/macTR5dtk1
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 1, 2025
टैग्स