होम / टेलिस्कोप / ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर ने मुंबई में यशराज स्टूडियो का दौरा किया
ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर ने मुंबई में यशराज स्टूडियो का दौरा किया
दौरे के दौरान स्टार्मर ने ऐलान किया कि साल 2026 से यशराज फिल्म्स अपनी तीन बड़ी फिल्मों की शूटिंग ब्रिटेन में शुरू करेगी। फिल्म प्रोडक्शन साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 months ago
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर इन दिनों भारत के दो दिवसीय दौरे पर हैं। अपने कार्यक्रम के तहत वे मुंबई पहुंचे, जहाँ उन्होंने यशराज स्टूडियो का दौरा किया। इस मौके पर अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
स्टूडियो में प्रधानमंत्री स्टार्मर ने रानी मुखर्जी और YRF के CEO अक्षय विधानी के साथ बैठकर एक फिल्म भी देखी और भारतीय सिनेमा के वैश्विक प्रभाव पर चर्चा की। दौरे के दौरान स्टार्मर ने ऐलान किया कि साल 2026 से यशराज फिल्म्स अपनी तीन बड़ी फिल्मों की शूटिंग ब्रिटेन में शुरू करेगी।
इसके लिए ब्रिटिश सरकार और YRF के बीच एक नई फिल्म प्रोडक्शन साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, बॉलीवुड अब ब्रिटेन लौट आया है। यह हमारे देश में रोजगार, निवेश और नए अवसर लेकर आएगा।
भारत के साथ हमारे व्यापारिक संबंध इस सहयोग को और मजबूत करेंगे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अक्षय विधानी ने कहा कि ब्रिटेन हमारे लिए हमेशा खास रहा है। ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ जैसी प्रतिष्ठित फिल्म ने दोनों देशों को जोड़ा था।
टैग्स