करण जौहर की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल : क्या देख ली नितेश तिवारी की ‘रामायण’?

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ की रिलीज से पहले करण जौहर की एक इंस्टाग्राम पोस्ट चर्चा में है। फैंस इसे फिल्म से जोड़कर देख रहे हैं, हालांकि करण ने फिल्म का नाम नहीं लिया है।

Last Modified:
Monday, 02 November, 2026
ramayana


नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। पिछले सप्ताह लॉस एंजिल्स में फिल्म की स्क्रीनिंग हुई थी, जिसके बाद विदेशी समीक्षकों की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। फिल्म को लेकर अब तक मिली प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रही हैं।

इसी बीच ऐसा लग रहा है कि करण जौहर (Karan Johar) ने भी फिल्म देख ली है। उन्होंने इंस्टाग्राम (Instagram) स्टोरी पर एक पोस्ट साझा की है, जिसे फैंस ‘रामायण’ से जोड़कर देख रहे हैं।

करण ने पोस्ट में लिखा, “दिमाग एकदम चकरा गया है और कुछ नहीं कहूंगा, बस इतना कहूंगा कि यह बहुत ही शानदार और बेहद खुशियों भरी दिवाली होने वाली है।” हालांकि, करण ने अपनी पोस्ट में कहीं भी फिल्म ‘रामायण’ का नाम नहीं लिया है। इसलिए अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उनका इशारा इसी फिल्म की ओर है या नहीं। फैंस उनके पोस्ट को ‘रामायण’ की तारीफ के तौर पर देख रहे हैं।

फिल्म की स्क्रीनिंग देखने वाले लोगों ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश (Yash) के अभिनय के साथ-साथ नितेश तिवारी के निर्देशन की भी तारीफ की है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में, साई पल्लवी (Sai Pallavi) माता सीता के किरदार में, यश रावण और सनी देओल (Sunny Deol) हनुमान के रूप में नजर आएंगे।

‘रामायण’ में रवि दुबे (Ravi Dubey), अनुपम खेर (Anupam Kher), काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal), रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh), विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi), कुणाल कपूर (Kunal Kapoor), आदिनाथ कोठारे (Adinath Kothare), अरुण गोविल (Arun Govil), इंदिरा कृष्णन (Indira Krishnan) और लारा दत्ता (Lara Dutta) भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

IIFA 2026 में Jio Studios का जलवा, 'धुरंधर' ने जीते सबसे ज्यादा 12 अवॉर्ड

IIFA 2026 में Jio Studios ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। इस बार स्टूडियो की फिल्म 'धुरंधर' सबसे आगे रही, जिसने 12 अवॉर्ड जीते।

Last Modified:
Monday, 02 November, 2026
IIFA65421

IIFA 2026 में Jio Studios ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। इस बार स्टूडियो की फिल्म 'धुरंधर' सबसे आगे रही, जिसने 12 अवॉर्ड जीते। वहीं, 'बारामूला' को दो और 'मिसेज' को एक अवॉर्ड मिला। खास बात यह है कि Jio Studios ने लगातार दूसरे साल IIFA में 15 ट्रॉफियां जीतने का रिकॉर्ड बनाया है।

स्टूडियो के मुताबिक, IIFA 2025 में भी उसने सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीते थे। उस साल 'लापता लेडीज' को 10 ट्रॉफियां मिली थीं, जबकि 'आर्टिकल 370' और 'सेक्टर 36' ने दो-दो और 'शैतान' ने एक अवॉर्ड अपने नाम किया था।

ज्योति देशपांडे के नेतृत्व में Jio Studios लगातार अलग-अलग विषयों और कहानियों पर फिल्में बना रहा है। स्टूडियो की फिल्मों में कई तरह की शैलियों और भाषाओं की कहानियां शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि उसकी कोशिश ऐसी कहानियां पेश करने की है, जो देशभर के दर्शकों से जुड़ सकें।

'धुरंधर' ने इन 12 कैटेगरी में जीते अवॉर्ड

IIFA 2026 में 'धुरंधर' को फीचर फिल्म की 12 प्रमुख कैटेगरी में सम्मान मिला। इनमें बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर को मिला। वहीं, बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड आदित्य धर ने जीता।

फिल्म के लिए रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर (लीड रोल) और संजय दत्त को बेस्ट एक्टर (सपोर्टिंग रोल) चुना गया। अक्षय खन्ना को नेगेटिव रोल में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला।

इसके अलावा शाश्वत सचदेव को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन, आदित्य धर को बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी, बेस्ट स्क्रीनप्ले और बेस्ट डायलॉग्स के लिए सम्मानित किया गया। विकाश नौलखा को बेस्ट सिनेमैटोग्राफी और शिवकुमार वी. पाणिकर को बेस्ट एडिटिंग का अवॉर्ड मिला। वहीं, बिस्वदीप चटर्जी को बेस्ट साउंड डिजाइन के लिए ट्रॉफी मिली।

'बारामूला' और 'मिसेज' को भी मिला सम्मान

डिजिटल फिल्म कैटेगरी में 'बारामूला' ने दो अवॉर्ड जीते। फिल्म को बेस्ट पिक्चर और बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी के लिए चुना गया। वहीं, फिल्म 'मिसेज' के लिए सान्या मल्होत्रा को बेस्ट परफॉर्मेंस इन ए लीडिंग रोल (फीमेल) का अवॉर्ड मिला।

IIFA 2026 में मिली इन ट्रॉफियों के साथ Jio Studios ने अपनी फिल्मों से जुड़े कलाकारों, निर्देशकों, तकनीशियनों और दूसरी क्रिएटिव टीमों के काम को भी पहचान दिलाई है। 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

अभिनेता अनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में निधन : नींद में आया साइलेंट अटैक

टीवी अभिनेता अनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में निधन हो गया। ‘बंधन सात जन्मों का’ फेम अभिनेता की नींद में हार्ट अटैक से मौत की जानकारी सामने आई है।

Last Modified:
Monday, 02 November, 2026
anujthakur

टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। चर्चित धारावाहिक ‘बंधन सात जन्मों का’ से पहचान बनाने वाले अभिनेता अनुज ठाकुर (Anuj Thakur) का 33 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके अचानक निधन से परिवार, दोस्तों और टीवी जगत में शोक का माहौल है।

अनुज अपनी फिटनेस और अनुशासित दिनचर्या को लेकर काफी सजग रहते थे। उनके करीबी दोस्त और कास्टिंग डायरेक्टर रूपेश सोनार (Rupesh Sonar) ने उनके निधन की जानकारी साझा की। उनके मुताबिक, अनुज रोज सुबह करीब 4:30 बजे उठते थे और फिटनेस रूटीन के तहत जॉगिंग के लिए जाते थे।

घटना वाले दिन भी सुबह 4:30 बजे अनुज का अलार्म बजा, लेकिन वह नहीं उठे। अलार्म लगातार बजने के बाद उनकी मां उन्हें जगाने के लिए कमरे में पहुंचीं, जहां उन्होंने अनुज को बेसुध पाया। डॉक्टरों के मुताबिक, नींद के दौरान उन्हें दिल का दौरा या साइलेंट अटैक आया, जिसके कारण उनकी मौत हो गई।

रूपेश सोनार ने अनुज को याद करते हुए बताया कि वह उन्हें साल 2008 से जानते थे। दोनों की पहचान ‘बंधन सात जन्मों का’ के सेट पर हुई थी। रूपेश ने अनुज को अपना दोस्त ही नहीं, बल्कि छोटे भाई जैसा बताया।

उन्होंने बताया कि निधन से करीब 10 दिन पहले अनुज ने दोबारा एक्टिंग में वापसी को लेकर भी बात की थी। अचानक उनके निधन से उनके करीबी लोग सदमे में हैं।

अनुज ठाकुर ने अपने करियर में कई चर्चित टीवी धारावाहिकों में काम किया था। ‘बंधन सात जन्मों का’ के अलावा वह ‘धूम मचाओ धूम’, ‘बींद बनूंगा घोड़ी चढ़ऊंगा’ और ‘महिसागर’ जैसे शोज का हिस्सा रहे थे।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

मशहूर निर्माता-निर्देशक संजय गुप्ता का निधन

निर्माता-निर्देशक संजय गुप्ता का 57 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई स्थित घर के बाथरूम में फिसलकर गिरने से उनकी मौत हुई। जानकारी सामने आई है।

Last Modified:
Saturday, 31 October, 2026
sanjaygupta

‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ (Shootout at Lokhandwala) और ‘कांटे’ (Kaante) जैसी फिल्मों के निर्माता-निर्देशक संजय गुप्ता (Sanjay Gupta) का 57 साल की उम्र में निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 30 अक्टूबर 2026 को मुंबई स्थित अपने घर के बाथरूम में अचानक फिसलकर गिरने से उनका निधन हुआ।

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके निधन का सटीक कारण अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। घटना से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी और परिवार की ओर से बयान का इंतजार है। उनके अचानक चले जाने से प्रशंसक भी सदमे में हैं।

संजय गुप्ता बॉलीवुड में क्राइम ड्रामा और स्टाइलिश एक्शन फिल्मों के लिए पहचाने जाते थे। साल 1994 में उन्होंने ‘आतिश’ (Aatish) से निर्देशन की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने ‘राम शास्त्र’ (Ram Shastra), ‘जंग’ (Jung) और ‘खौफ’ (Khauff) जैसी फिल्में बनाईं।

हालांकि, साल 2002 में आई ‘कांटे’ से उन्हें बॉलीवुड में खास पहचान मिली। तीन दशक लंबे करियर में उन्होंने ‘व्हाइट फीदर फिल्म्स’ (White Feather Films) बैनर की स्थापना की और लेखक, निर्देशक व निर्माता के तौर पर ‘जिंदा’ (Zinda), ‘काबिल’ (Kaabil) और ‘मुंबई सागा’ (Mumbai Saga) जैसी फिल्में दीं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

भारत में अब 17 दिसंबर को रिलीज होगी एवेंजर्स डूम्सडे

मार्वल स्टूडियोज की एवेंजर्स डूम्सडे भारत में अमेरिका से एक दिन पहले 17 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी। फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में सिनेमाघरों में आएगी।

Last Modified:
Thursday, 29 October, 2026
doomsday

मार्वल स्टूडियोज (Marvel Studios) की बहुप्रतीक्षित फिल्म एवेंजर्स डूम्सडे (Avengers Doomsday) को लेकर भारतीय दर्शकों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म अब भारत में अमेरिका से एक दिन पहले रिलीज होगी। मार्वल ने दीवाली के मौके पर भारतीय दर्शकों को यह खास तोहफा दिया है।

पहले एवेंजर्स डूम्सडे को भारत समेत अन्य देशों में 18 दिसंबर को रिलीज किया जाना था। अब इसकी भारतीय रिलीज डेट बदलकर 17 दिसंबर 2026 कर दी गई है। यानी भारतीय दर्शक इस फिल्म को अमेरिका से एक दिन पहले सिनेमाघरों में देख सकेंगे।

इस बदलाव का आधिकारिक एलान इंडिया मार्वल (India Marvel) के यूट्यूब (YouTube) चैनल पर जारी एक वीडियो के जरिए किया गया। वीडियो में फिल्म के कैप्टन अमेरिका क्रिस इवांस (Chris Evans) और डॉक्टर डूम रॉबर्ट डाउनी जूनियर (Robert Downey Jr.) भारतीय दर्शकों को दीवाली की शुभकामनाएं देते नजर आए।

वीडियो की शुरुआत ‘नमस्ते इंडिया’ से होती है। दोनों कलाकार दीवाली को एक अध्याय के खत्म होने और दूसरे की शुरुआत का प्रतीक बताते हैं। इसके बाद वे कहते हैं कि इस बार कहानी शायद उजाले से अंधेरे की ओर जाने वाली है। वीडियो के अंत में दोनों भारतीय दर्शकों से एवेंजर्स डूम्सडे में एक दिन पहले मिलने की बात कहते हैं।

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (Marvel Cinematic Universe) की फिल्मों को लेकर भारतीय दर्शकों के बीच हमेशा खास उत्साह रहता है। एवेंजर्स डूम्सडे को लेकर भी भारत में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। ऐसे में फिल्म का अमेरिका से एक दिन पहले भारत में रिलीज होना भारतीय प्रशंसकों के लिए खास खबर है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

मैरी कॉम ने अपनी बायोपिक के सीक्वल पर कही ये बात

बिग बॉस 20 से बाहर आने के बाद मैरी कॉम ने अपनी बायोपिक के सीक्वल पर बात की। उन्होंने कहा कि उनकी कहानी फिल्म और किताब में पहले ही दिखाई जा चुकी है।

Last Modified:
Tuesday, 27 October, 2026
marrycom

बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में सात हफ्ते बिताने के बाद बाहर हुईं बॉक्सर मैरी कॉम (Mary Kom) अब अपनी बायोपिक को लेकर चर्चा में हैं। 2014 में उनकी जिंदगी पर फिल्म बनी थी, जिसमें प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

मैरी से जब उस फिल्म के सीक्वल को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने साफ कहा कि उन्हें नहीं लगता कि अब इसकी जरूरत है। उनके मुताबिक, उनकी जिंदगी, करियर और बॉक्सिंग का सफर पहले ही फिल्म और उनकी किताब ‘अनब्रेकेबल’ में सामने आ चुका है।

हालांकि, मैरी ने यह भी माना कि 2014 की बायोपिक उनकी जिंदगी की पूरी सच्चाई नहीं थी। उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी में आगे अगर प्यार या कोई दूसरी कहानी आती है, तो उस पर फैसला वह खुद लेंगी।

बायोपिक से अलग मैरी ने बिग बॉस में अपने अनुभव पर भी बात की। उन्होंने कहा कि शो में उन्होंने खुद को किसी तरह से बदलने या बनावटी दिखने की कोशिश नहीं की। उनका मानना है कि दर्शकों ने शो के दौरान उन्हें एक अलग नजरिए से देखा और उनके व्यक्तित्व का दूसरा पक्ष जाना।

मैरी ने अपने खेल करियर का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी बॉक्सिंग को दी है। उनका कहना था कि 20 साल तक खेलना आसान नहीं होता और सात हफ्तों तक बिग बॉस में भी कोई लगातार दिखावा नहीं कर सकता।

मैरी के मुताबिक, शुरुआत में उन्हें यह जरूर लगा था कि वह इतने लंबे समय तक शो में कैसे रहेंगी, लेकिन बाद में उन्हें इस सफर में मजा आने लगा। वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) एपिसोड में सात हफ्ते बाद उनका बिग बॉस 20 का सफर खत्म हो गया।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

अहान पांडे और शरवरी की ‘बेपरवाह’ का फर्स्ट लुक आया

अहान पांडे और शरवरी की रोमांटिक एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘बेपरवाह’ का पहला पोस्टर जारी हो गया है। अली अब्बास जफर निर्देशित यह फिल्म 26 मार्च 2027 को दुनियाभर में रिलीज होगी।

Last Modified:
Monday, 26 October, 2026
brparwaah

पिछले साल फिल्म ‘सैयारा’ (Saiyaara) से सफलता हासिल करने वाले अहान पांडे (Ahaan Panday) अपनी दूसरी फिल्म के साथ तैयार हैं। अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar) के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक एक्शन-थ्रिलर में उनके साथ शरवरी (Sharvari) नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स (Yash Raj Films) कर रहा है।

आज निर्माताओं ने फिल्म का पहला आधिकारिक पोस्टर जारी करते हुए इसके टाइटल का खुलासा किया। फिल्म का नाम ‘बेपरवाह’ रखा गया है। पोस्टर में अहान और शरवरी सूरज की रोशनी के बीच रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में लिखा है, ‘प्यार में निडर...बेपरवाह।’

पोस्टर में अहान के हाथ में बंदूक है, जबकि शरवरी गिटार लिए नजर आ रही हैं। यह झलक फिल्म में म्यूजिक के साथ एक्शन और थ्रिल के होने का संकेत देती है। फिल्म को गुड फ्राइडे के मौके पर 26 मार्च 2027 को दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

सीबीएफसी पोर्टल से लीक हुए 500 से ज्यादा फिल्मों के दस्तावेज

सेंसर बोर्ड के ई-सिनेप्रमाण पोर्टल से 500 से ज्यादा फिल्मों के गोपनीय दस्तावेज लीक होने से फिल्म उद्योग में डेटा सुरक्षा और प्राइवेसी को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं।

Last Modified:
Monday, 26 October, 2026
cbfc portal

सेंसर बोर्ड (CBFC) के ऑनलाइन पोर्टल ‘ई-सिनेप्रमाण’ (e-Cinepramaan) में बड़ी गड़बड़ी के चलते 500 से ज्यादा फिल्मों के गोपनीय दस्तावेज लीक हो गए हैं। इस घटना से भारतीय फिल्म उद्योग में डेटा सुरक्षा और प्राइवेसी को लेकर चिंता बढ़ गई है।

फिल्म निर्माता सेंसर प्रमाणपत्र के लिए इस पोर्टल पर कई संवेदनशील जानकारियां और दस्तावेज जमा करते हैं। इनके सार्वजनिक होने से डेटा की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

लीक हुए दस्तावेजों में फिल्मों की शूटिंग स्क्रिप्ट, सेंसर के कट-ऑर्डर्स, सर्टिफिकेशन रिकॉर्ड और डिस्ट्रीब्यूशन डील शामिल हैं। राहत की बात यह है कि पूरी फिल्में लीक नहीं हुई हैं, बल्कि सेंसर बोर्ड में जमा किए गए दस्तावेज ही सार्वजनिक हुए हैं।

ये फाइलें कई दिनों तक इंटरनेट पर खुली रहीं। इनमें ‘द सीक्रेट एजेंट’ (The Secret Agent) और ‘गुड लक...’ (Good Luck...) जैसी हॉलीवुड फिल्मों की गोपनीय बिजनेस डील और कमाई से जुड़ी जानकारी भी सामने आ गई।

सेंसर बोर्ड ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अपने ऑनलाइन पोर्टल की सिक्योरिटी (Security) की भी जांच कर रहा है। बोर्ड की शुरुआती जांच में ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है कि इन दस्तावेजों को दोबारा देखा गया या फिल्म निर्माताओं के अकाउंट हैक हुए।

इंटरनेट आर्काइव (Internet Archive) ने संबंधित अकाउंट बंद कर दिया है और साइबर अपराध अधिकारियों से शिकायत की है। भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी सीईआरटी-इन (CERT-In) को भी मामले की जानकारी दी गई है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

एआई से डरती हैं कृति सैनन : व्यक्तिगत अधिकारों की सुरक्षा पर उठाए सवाल

कृति सैनन ने एआई के बढ़ते इस्तेमाल पर चिंता जताते हुए व्यक्तिगत अधिकारों की सुरक्षा और मजबूत कानूनों की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि तकनीक के साथ शिकायत व्यवस्था भी तेजी से बदलनी चाहिए।

Last Modified:
Saturday, 24 October, 2026
kritisenon

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन (Kriti Sanon) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर चिंता जताई है। व्यक्तिगत अधिकारों की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच चुकीं कृति ने पहली बार इस मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखी।

एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2026 (NDTV World Summit 2026) में ‘द मेकिंग ऑफ अ मॉडर्न स्टार’ विषय पर बातचीत के दौरान कृति ने कहा कि उन्हें एआई से डर लगता है। हालांकि, उन्होंने तकनीक और नए प्रयोगों का समर्थन करते हुए कहा कि एआई को एक साधन के तौर पर देखा जाना चाहिए।

कृति के मुताबिक, एआई एक बेहद ताकतवर तकनीकी साधन है और इसकी क्षमता बढ़ने के साथ इसके गलत इस्तेमाल का खतरा भी बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि तकनीक के साथ कानूनों को भी तेजी से बदलने और विकसित करने की जरूरत है।

अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें स्पष्ट नहीं है कि एआई जिस स्तर तक पहुंच चुका है, उसके लिए समाज और व्यवस्था पूरी तरह तैयार हैं या नहीं। खासकर व्यक्तिगत अधिकारों के मामले में उन्होंने इसे गंभीर चिंता का विषय बताया।

कृति ने इंटरनेट पर मौजूद तस्वीरों और सामग्री को लेकर भी चिंता जताई। उनके मुताबिक, एआई की मदद से तैयार तस्वीरें और वास्तविक तस्वीरें इतनी मिलती-जुलती हो सकती हैं कि दोनों में अंतर करना मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि किसी व्यक्ति की तस्वीर या पहचान का इस्तेमाल उसकी अनुमति के बिना किस तरह किया जा सकता है।

कृति ने एआई से तैयार तस्वीरों और वीडियो के खिलाफ बेहतर शिकायत और रिपोर्टिंग व्यवस्था की जरूरत पर भी जोर दिया। उनका कहना है कि एआई जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है, उसके मुकाबले कानून और व्यवस्था उतनी तेजी से विकसित नहीं हो रहे हैं। व्यक्तिगत अधिकारों की सुरक्षा के लिए तकनीकी विकास के साथ स्पष्ट कानून और प्रभावी शिकायत व्यवस्था भी जरूरी है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

जी स्टूडियोज में सूरज सिंह बने बिजनेस हेड

सूरज सिंह को जी स्टूडियोज में बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है। फीचर फिल्म, टेलीविजन, ओटीटी और डिजिटल कंटेंट में 24 वर्षों से अधिक का उनका नेतृत्व अनुभव है।

Last Modified:
Wednesday, 21 October, 2026
surajsingh

सूरज सिंह को जी स्टूडियोज (Zee Studios) में बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है। वह ब्लाइव प्रोडक्शंस एंड म्यूजिक (Blive Productions & Music) के सह-संस्थापक भी हैं। सिंह के पास फीचर फिल्मों, टेलीविजन, ओटीटी प्लेटफॉर्म और डिजिटल कंटेंट से जुड़े क्षेत्रों में 24 वर्षों से अधिक का नेतृत्व अनुभव है।

सिंह ने कंटेंट कारोबार को शुरुआत से खड़ा करने, प्रीमियम बौद्धिक संपदा की पैकेजिंग और उसके व्यावसायीकरण के साथ विकास, वित्तपोषण, निर्माण, वितरण और कमर्शियलाइजेशन से जुड़ी जटिल परियोजनाओं का नेतृत्व किया है।

उन्होंने हॉटस्टार (Hotstar) के लिए भारत की पहली ओरिजिनल स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘रोअर ऑफ द लायन’ (Roar of the Lion) के निर्माण का नेतृत्व किया। इसके अलावा ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ (M.S. Dhoni: The Untold Story) की पैकेजिंग, वित्तपोषण और निर्माण प्रक्रिया में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सिंह ने अलग-अलग शैलियों की व्यावसायिक रूप से सफल और समीक्षकों द्वारा सराही गई फिल्मों के निर्माण और उन्हें दर्शकों तक पहुंचाने में भी योगदान दिया है। जी स्टूडियोज में नई भूमिका के साथ सिंह अपने लंबे अनुभव का इस्तेमाल कंपनी के कारोबार और कंटेंट से जुड़े अवसरों को आगे बढ़ाने में करेंगे।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

टाइगर श्रॉफ से मिलने घर पहुंचे एकनाथ शिंदे, गोलीबारी के बाद दिया सुरक्षा का भरोसा

जुहू में गोलीबारी की घटना के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे टाइगर श्रॉफ से मिलने उनके घर पहुंचे। उन्होंने परिवार को सुरक्षा और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

Last Modified:
Monday, 19 October, 2026
tigershroff

मुंबई के जुहू इलाके में हुई गोलीबारी की घटना के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) रविवार रात अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) से मिलने उनके घर पहुंचे। उन्होंने टाइगर और उनके परिवार से मुलाकात कर राज्य सरकार की ओर से हरसंभव मदद और सुरक्षा का भरोसा दिया।

मुलाकात के दौरान टाइगर श्रॉफ के बाएं हाथ पर पट्टी बंधी हुई थी। उनके कंधे और छाती पर भी चोट के निशान और मरहम-पट्टी दिखाई दी। शिंदे ने बताया कि घटना के दौरान कुल पांच राउंड फायरिंग हुई थी। हालांकि, टाइगर सुरक्षित हैं।

शिंदे के मुताबिक, गोलीबारी के दौरान बारूद और कांच के टुकड़ों से टाइगर श्रॉफ के बाएं हाथ में चोट आई है। इस घटना में उनका ड्राइवर भी घायल हुआ है। उन्होंने कहा कि टाइगर और उनकी मां आयशा श्रॉफ (Ayesha Shroff) घटना के बाद काफी डरे हुए हैं।

उपमुख्यमंत्री ने श्रॉफ परिवार को भरोसा दिलाया कि किसी भी तरह की धमकी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सरकार उनकी सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएगी।

रविवार शाम टाइगर श्रॉफ के एक फुटबॉल क्लब से बाहर निकलने के दौरान गोलीबारी की घटना सामने आई थी। इसके बाद शिंदे रात में उनका हाल जानने के लिए उनके घर पहुंचे। इस दौरान आयशा श्रॉफ भी मौजूद थीं। बाद में अभिनेत्री दिशा पाटनी (Disha Patani) भी टाइगर से मिलने उनके घर पहुंचीं।

शिंदे ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि सार्वजनिक हस्तियों को डराने या धमकाने की कोशिश किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन इस मामले में जरूरी कार्रवाई करेगा।

उपमुख्यमंत्री ने मुंबई में 1990 के दशक की गैंग-वॉर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस ने उस दौर में ऐसी गतिविधियों पर काबू पाया था और अब शहर में दोबारा इस तरह की गुंडागर्दी को पनपने नहीं दिया जाएगा।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए