होम / टेलिस्कोप / अब इस राज्य में भी मिली फिल्म व TV सीरियल्स की शूटिंग को हरी झंडी

अब इस राज्य में भी मिली फिल्म व TV सीरियल्स की शूटिंग को हरी झंडी

तय दिशानिर्देशों के साथ शूटिंग पूरी होने पर पोस्ट प्रॉडक्शन का काम करने के लिए भी सरकार की ओर से मंजूरी मिल गई है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बाद अब तेलंगाना सरकार ने भी राज्य में फिल्मों और टीवी सीरियल्स की शूटिंग फिर शुरू करने को हरी झंडी दे दी है। शूटिंग पूरी होने पर पोस्ट प्रॉडक्शन का काम करने के लिए भी सरकार ने अपनी मंजूरी दे दी है। कोरोनावायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन की वजह से यहां करीब तीन महीनों से फिल्मों और टीवी सीरियल्स की शूटिंग पर ‘ब्रेक’ लगा हुआ था।

सोमवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने इससे जुड़ी फाइल पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सीमित स्टाफ के साथ प्रॉडक्शन, शूटिंग और पोस्ट प्रॉडक्शन का काम फिर शुरू किया जा सकता है। इस दौरान राज्य की ओर से जारी गाइडलाइंस का कड़ाई से पालन करना होगा।

सरकार ने फिल्म निर्माताओं को कोविड-19 का संक्रमण रोकने के लिए सभी आवश्यक दिशानिर्देशों और शर्तों का पालन करने की भी सलाह दी है। हालांकि राज्य सरकार ने केंद्र द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार, सिनेमा थिएटर्स और मल्टीप्लेक्स को फिर से खोलने की अनुमति नहीं दी है। गौरतलब है कि राज्य में फिल्म व टीवी सीरियल्स की शूटिंग की अनुमति के लिए पिछले दिनों तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों, निर्माताओं तथा निर्देशकों ने मुख्यमंत्री केसीआर से मुलाकात की थी।


टैग्स तेलंगाना कोविड-19 कोरोनावायरस शूटिंग प्रॉडक्शन हाउसेज फिल्म प्रॉडक्शन के चंद्रशेखर राव फिल्म शूटिंग
सम्बंधित खबरें

‘कांतारा’ विवाद में रणवीर सिंह को हाईकोर्ट से राहत: सख्त चेतावनी भी दी

कर्नाटक हाई कोर्ट ने ‘कांतारा’ विवाद में रणवीर सिंह को अंतरिम राहत दी है। कोर्ट ने सरकार को दंडात्मक कार्रवाई से रोका, लेकिन अभिनेता को धार्मिक भावनाओं पर टिप्पणी को लेकर सख्त चेतावनी भी दी।

18 hours ago

जेल से रिहा होते ही काम पर लौटे राजपाल यादव

चेक बाउंस मामले में रिहा हुए राजपाल यादव ने मुंबई लौटते ही ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग शुरू कर दी है। भतीजी की शादी के बाद वह काम में जुट गए हैं। 28 फरवरी को प्रेस वार्ता संभव है।

1 day ago

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

6 days ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

1 week ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

1 week ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

9 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

7 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

7 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

12 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

11 hours ago