होम / टेलिस्कोप / मुझे जानबूझकर देशद्रोही की छवि में पेश किया गया : दिलजीत दोसांझ
मुझे जानबूझकर देशद्रोही की छवि में पेश किया गया : दिलजीत दोसांझ
मेरे पास कई जवाब थे, लेकिन मैंने कभी जहर को अपने अंदर नहीं आने दिया। मैंने चुप्पी ही सही रास्ता समझा। कहने को बहुत कुछ है, पर मैं वह बकवास नहीं करना चाहता।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago
गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी फिल्म 'सरदार जी 3' और पाकिस्तानी अभिनेत्री 'हानिया आमिर' संग काम को लेकर उठे विवादों के चलते सुर्खियों में हैं। मलेशिया में अपने 'ओरा टूर' के दौरान दिलजीत ने पहली बार इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी और साथ ही मीडिया पर भी तीखा निशाना साधा।
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दिलजीत मंच से कहते दिखे, वो मेरे देश का झंडा है, हमेशा सम्मान करो। उन्होंने दर्शकों को संबोधित करते हुए बताया कि उनकी फिल्म की शूटिंग आतंकी हमले से पहले हो गई थी और भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच उसके बाद खेला गया था।
उनका कहना था कि कई सवालों के जवाब उनके पास मौजूद थे, लेकिन उन्होंने चुप रहना ही बेहतर समझा। दिलजीत ने राष्ट्रीय मीडिया पर आरोप लगाया कि उन्हें जानबूझकर 'देशद्रोही' की छवि में पेश किया गया। उन्होंने कहा कि पंजाबी और सिख समुदाय देश के खिलाफ कभी नहीं जा सकते।
पहलगाम आतंकी हमले पर बोलते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि वह हमेशा आतंकवादियों को कड़ी सजा मिलने की दुआ करते हैं। दिलजीत ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, मेरे पास कई जवाब थे, लेकिन मैंने कभी जहर को अपने अंदर नहीं आने दिया। मैंने चुप्पी ही सही रास्ता समझा। कहने को बहुत कुछ है, पर मैं वह बकवास नहीं करना चाहता।
“Oh Mere Desh Da Jhanda Hai,” said Diljit Dosanjh. Amid the past Sardaar Ji 3 India-Pakistan controversy, Dosanjh broke his silence in Kuala Lumpur while commencing the first show of his Aura Tour. Addressing the audience, he spoke of love for India, respect for the national… pic.twitter.com/47ROMxIFOq
— Gagandeep Singh (@Gagan4344) September 24, 2025
टैग्स