होम / टेलिस्कोप / फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' का अच्छा प्रदर्शन: तीन दिन में कमाए 31 करोड़
फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' का अच्छा प्रदर्शन: तीन दिन में कमाए 31 करोड़
अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ ने रिलीज के तीन दिनों में 31 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago
अजय देवगन एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर साबित कर रहे हैं कि वे हर जॉनर में दर्शकों को आकर्षित करने की क्षमता रखते हैं। पिछले वर्ष एक्शन और हॉरर फिल्मों से धमाल मचाने के बाद अब उनकी नई कॉमेडी फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ शानदार प्रदर्शन कर रही है।
2019 की सुपरहिट रोमांटिक-कॉमेडी का यह सीक्वल छह साल बाद 14 नवंबर को रिलीज हुआ और पहले ही वीकेंड में जोरदार कमाई कर ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले दिन फिल्म ने 8.75 करोड़ की ओपनिंग ली। दूसरे दिन यानी शनिवार को कमाई में लगभग 40% उछाल आया और फिल्म ने 12.25 करोड़ बटोरे। रविवार को फिल्म ने 10.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
इस तरह तीन दिनों में 31 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार दर्ज किया जा चुका है। हल्की-फुल्की कॉमेडी, रोमांस और फैमिली एंटरटेनमेंट से भरपूर यह फिल्म दर्शकों के बीच अच्छी पकड़ बना रही है। अंशुल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह के साथ आर. माधवन, मिजान जाफरी और जावेद जाफरी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में है। फिल्म की मजबूत वीकेंड परफॉर्मेंस से ऐसा लग रहा है कि वीकडेज में भी फिल्म की ग्रोथ बनी रह सकती है।
टैग्स