होम / टेलिस्कोप / बिग बॉस 19: तान्या मित्तल के ब्रेकअप की कहानी ने छुआ फैंस का दिल
बिग बॉस 19: तान्या मित्तल के ब्रेकअप की कहानी ने छुआ फैंस का दिल
तान्या के कथित पूर्व प्रेमी, लेखक और यूट्यूबर बलराज सिंह ने भी उनके खिलाफ बयान दिए, जिसमें उन्होंने तान्या को 'झूठा' और 'मैनिपुलेटिव' बताया। इससे शो के बाहर भी विवाद गरमा गया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago
बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल की इमोशनल कहानी ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। शो में अपनी बेबाकी और आत्मविश्वास के लिए जानी जाने वाली तान्या ने हाल ही में अपने दो ब्रेकअप्स की दर्दनाक कहानियां साझा कीं, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। तान्या ने सह-प्रतियोगी बसीर अली के साथ किचन में बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें प्यार में धोखा मिला।
उन्होंने कहा, मेरे दो रिश्ते थे, और दोनों में ही मुझे धोखा मिला। मैंने कुछ नहीं किया, फिर भी मुझे बहुत दर्द सहना पड़ा। तान्या ने 2018 में हुए एक ब्रेकअप का जिक्र किया, जब उनके पूर्व प्रेमी ने उन्हें 'पर्याप्त सुंदर' न होने का ताना देकर रिश्ता तोड़ दिया था।
इस घटना ने उन्हें गहरा आघात पहुंचाया, लेकिन तान्या ने हार नहीं मानी। उन्होंने रिशिका पॉडकास्ट में खुलासा किया कि इस ब्रेकअप के बाद उन्होंने 15 किलो वजन कम किया और प्राकृतिक उपचारों व विटामिन थेरेपी के जरिए अपनी खूबसूरती को निखारा।
तान्या के कथित पूर्व प्रेमी, लेखक और यूट्यूबर बलराज सिंह ने भी उनके खिलाफ बयान दिए, जिसमें उन्होंने तान्या को 'झूठा' और 'मैनिपुलेटिव' बताया। इससे शो के बाहर भी विवाद गरमा गया। तान्या की इस कहानी ने फैंस के बीच सहानुभूति और चर्चा दोनों पैदा की है। कुछ लोग उनके साहस की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ उनकी बिग बॉस में रणनीति पर सवाल उठा रहे हैं।
टैग्स