होम / टेलिस्कोप / बिग बॉस 19 में नॉमिनेशन का बड़ा धमाका: सभी कंटेस्टेंट आए खतरे में
बिग बॉस 19 में नॉमिनेशन का बड़ा धमाका: सभी कंटेस्टेंट आए खतरे में
बिग बॉस 19 के सेकंड लास्ट वीक में नॉमिनेशन प्रक्रिया हाई-वोल्टेज ड्रामा से भरी रही। बिना किसी कैपिंग के घरवालों ने लगभग सभी को नॉमिनेट कर दिया, जिससे कोई भी कैप्टन नहीं बन सका।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago
बिग बॉस 19 के सोमवार एपिसोड में नॉमिनेशन प्रक्रिया ने पूरे घर का माहौल उलट-पलट कर दिया। जैसे ही शहबाज बदेशा की कैप्टन्सी समाप्त हुई, बिग बॉस ने इस हफ्ते का सबसे खास नियम सुनाया कि किसी भी प्रकार की कैपिंग नहीं होगी, और घरवाले जितने चाहें उतने कंटेस्टेंट नॉमिनेट कर सकते हैं। इसके साथ ही यह भी साफ कर दिया गया कि जो भी खिलाड़ी एक भी वोट नहीं पाएगा, वही सुरक्षित रहेगा।
इस नियम के बाद कई घरवालों ने पूरी रणनीति बदल दी। तान्या मित्तल और फरहाना भट ने सेफ गेम खेलते हुए लगभग पूरे घर को नॉमिनेट कर दिया। वहीं अमाल मलिक ने बेहद सीमित दायरा रखते हुए सिर्फ दो लोगों को नॉमिनेट किया और खास बात यह रही कि उन्होंने किसी भी लड़की को निशाना नहीं बनाया।
घरेलू माहौल में शांत और कम विवादित खिलाड़ियों -प्रणित मोरे और अशनूर कौर को सबसे कम 4-4 वोट मिले। बाकी कंटेस्टेंट्स को लगभग 6-7 वोट पड़ते हुए दिखे, जिससे साफ हो गया कि इस बार घरवालों की प्राथमिकता आक्रामक और विवादित खिलाड़ियों को निशाना बनाना थी।
फरहाना भट के खिलाफ वोट करने वाले अधिकांश कंटेस्टेंट्स का कहना था कि शो का विनर ऐसा होना चाहिए जिसे देश रोल मॉडल की तरह देख सके, और इस आधार पर उन्होंने उन्हें नॉमिनेट किया। सबसे बड़ा ट्विस्ट यह रहा कि लगभग सभी कंटेस्टेंट नॉमिनेट हो चुके हैं, जिससे इस हफ्ते कोई भी कैप्टन नहीं चुना जा सकेगा।
टैग्स