होम / टेलिस्कोप / बड़े पर्दे पर आ रही है 'भाभीजी': फरवरी 2026 में रिलीज होगी फिल्म
बड़े पर्दे पर आ रही है 'भाभीजी': फरवरी 2026 में रिलीज होगी फिल्म
लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ अब फिल्म के रूप में बड़े पर्दे पर आएगा। नई कास्ट के साथ 6 फरवरी 2026 को फिल्म रिलीज होगी। फिल्म 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago
10 साल से दर्शकों का दिल जीत रहा देश का पसंदीदा कॉमेडी शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ अब टीवी से आगे बढ़कर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रहा है। शो के आइकॉनिक किरदार-विभूति नारायण मिश्रा की कॉमिक चालाकी, तिवारी जी का अनोखा ड्रामा, अंगूरी भाभी का मशहूर 'सही पकड़े हैं!' जैसे संवाद अब सिनेमाघरों में देखने को मिलेंगे।
फिल्म का नाम है ‘भाभीजी घर पर हैं- फन ऑन द रन’, जिसे जी सिनेमा और एडिट II ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की घोषणा इंस्टाग्राम पर दो पोस्टरों के साथ की गई।
खास बात यह है कि टीवी की मूल स्टारकास्ट—आसिफ शेख (विभूति), रोहिताश्व गौर (तिवारी जी) और शुभांगी अत्रे (अंगूरी भाभी) के साथ इस फिल्म में फिल्मी दुनिया के दिग्गज रवि किशन, मुकेश तिवारी और दिनेश लाल यादल 'निरहुआ' भी जुड़ गए हैं।
इनके शामिल होने से फिल्म का मनोरंजन स्तर और बढ़ने की उम्मीद है। 10 साल से प्रसारित यह शो भारतीय टीवी पर अपनी खास पहचान बना चुका है। शो के किरदार- हप्पू सिंह, मलखान, टीका, और सक्सेना जी, सोशल मीडिया पर लगातार वायरल रहते हैं। हप्पू सिंह के किरदार की लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि उन पर अलग शो भी बना। अब पहली बार इस घर-घर में मशहूर कॉमेडी को बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलने वाला है।
टैग्स