होम / टेलिस्कोप / अदिवी शेष की फिल्म ‘डकैत’ में अतुल कुलकर्णी की एंट्री
अदिवी शेष की फिल्म ‘डकैत’ में अतुल कुलकर्णी की एंट्री
फिल्म क्रिसमस के मौके पर यानी 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अतुल कुलकर्णी के जुड़ने से फिल्म की स्टारकास्ट और मजबूत हो गई है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago
साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार अदिवी शेष इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कहानी’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में अब दमदार अभिनेता अतुल कुलकर्णी की भी एंट्री हो गई है। मेकर्स ने उनके जन्मदिन के मौके पर फिल्म से उनका पहला लुक जारी किया, जिसे देखकर दर्शकों में उत्सुकता और बढ़ गई है।
पोस्टर में अतुल कुलकर्णी बेहद प्रभावशाली अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म में वे एक गुरु जैसी शख़्सियत निभा रहे हैं, जो कहानी में गहराई और ताकत जोड़ता है। अदिवी शेष ने सोशल मीडिया पर अतुल को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, आपके साथ काम करना और सेट पर जीवन के सबक सीखना मेरे लिए सम्मान की बात है।
फिल्म ‘डकैत’ एक एक्शन-ड्रामा है, जिसे अदिवी शेष और निर्देशक शैनिल देव ने मिलकर लिखा है। फिल्म में अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की जोड़ी नजर आएगी, जबकि अनुराग कश्यप भी अहम किरदार में होंगे। यह बाइलिंगुअल फिल्म हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में एक साथ रिलीज़ होगी।
मेकर्स ने इसकी रिलीज़ डेट भी तय कर दी है। फिल्म क्रिसमस के मौके पर यानी 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अतुल कुलकर्णी के जुड़ने से फिल्म की स्टारकास्ट और मजबूत हो गई है। उनके फैंस और अदिवी शेष के चाहने वाले दर्शक अब इस एक्शन-ड्रामा का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
Dear @atul_kulkarni sir, it’s been such an honour to work with you and get all those life lessons from you on set! Many many happy returns of the day! ❤️❤️❤️ pic.twitter.com/i1Tjnr3BnI
— Adivi Sesh (@AdiviSesh) September 10, 2025
टैग्स