बिग बॉस 20 में अरिश्फा खान सोशल मीडिया को लेकर आलोचनाओं के बीच चर्चा में हैं। हालांकि, 23 वर्षीय अरिश्फा टीवी, फिल्मों, म्यूजिक वीडियो और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम कर चुकी हैं।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के घर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर (Social Media Influencer) अरिश्फा खान (Arishfa Khan) इन दिनों लगातार चर्चा में हैं। शो के हालिया एपिसोड्स (Episodes) में उन्हें रील्स बनाने को लेकर आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और माही विज (Mahhi Vij) जैसे कंटेस्टेंट्स के तानों का सामना करना पड़ा है। हालांकि, अरिश्फा की पहचान सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है। वह लंबे समय से टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म (Digital Platform) पर भी काम कर रही हैं।
महज 23 साल की उम्र में अरिश्फा ने अभिनय और सोशल मीडिया दोनों जगह अपनी पहचान बनाई है। इंस्टाग्राम (Instagram) पर उनके 29.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। टिकटॉक (TikTok) के दौर से ही वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रही हैं और अब इंस्टाग्राम रील्स (Instagram Reels) के जरिए भी दर्शकों से जुड़ी हुई हैं।
View this post on Instagram
अरिश्फा को टीवी पर बड़ी पहचान स्टार प्लस (Star Plus) के लोकप्रिय सीरियल ‘वीर की अरदास: वीरा’ (Veera) से मिली थी। इसमें उन्होंने छोटी गुंजन का किरदार निभाया था। शो में वह बलराज की बेटी और रणवीर की बहन के किरदार से जुड़ी कहानी का हिस्सा थीं।
इसके बाद अरिश्फा ने ‘जीनी और जुजू’ (Jeannie Aur Juju), ‘उतरन’ (Uttaran) और ‘मेरी दुर्गा’ (Meri Durga) जैसे टीवी सीरियल्स (TV Serials) में काम किया। वह ‘क्राइम पेट्रोल’ (Crime Patrol) के एपिसोड्स में भी नजर आईं। स्टार भारत (Star Bharat) के शो ‘पापा बाय चांस’ (Papa By Chance) में भी उनके काम को दर्शकों ने पसंद किया।
अभिनय के अलावा अरिश्फा म्यूजिक वीडियो (Music Video) में भी काम कर चुकी हैं। उनका चर्चित गाना ‘यारा’ (Yaara) करीब सात साल पहले रिलीज हुआ था। ममता शर्मा (Mamta Sharma) की आवाज में आए इस गाने को यूट्यूब (YouTube) पर 505 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो में अरिश्फा के साथ मंजुल खट्टर (Manjul Khattar) और एजाज अहमद (Aijaz Ahmed) नजर आए थे।
रानी मुखर्जी को 62वें महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार समारोह में राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सम्मान लेते हुए अभिनेत्री महाराष्ट्र और मुंबई को लेकर भावुक हो गईं।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
अभिनेत्री रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) को 62वें महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार (Maharashtra State Film Awards) समारोह में प्रतिष्ठित राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार (Raj Kapoor Special Contribution Award) से सम्मानित किया गया है। मुंबई के प्रभादेवी स्थित रवींद्र नाट्य मंदिर में हुए समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने उन्हें यह सम्मान दिया।
पुरस्कार लेते समय रानी भावुक हो गईं। उन्होंने मंच से मराठी भाषा (Marathi Language) में अपनी भावनाएं साझा कीं और महाराष्ट्र को अपनी जन्मभूमि और कर्मभूमि बताया। रानी ने कहा कि महाराष्ट्र उनके लिए सिर्फ एक राज्य नहीं है, बल्कि उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि अपने लोगों और मातृभूमि से पहचान मिलना उनके लिए बेहद खास पल है। अभिनेत्री ने इस सम्मान के लिए महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) का आभार भी जताया।
🔸Distribution of '62nd Maharashtra State Marathi Film Awards Ceremony' at the hands of CM Devendra Fadnavis.
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) September 9, 2026
Various Award-winning dignitaries:
🏆 Rani Mukerji – Late Raj Kapoor Special Contribution Award 2025
🏆 Prasad Oak – Chitrapati V. Shantaram Special Contribution Award… pic.twitter.com/slgdFwy1PX
उन्होंने मुंबई को लेकर कहा कि शहर ने उन्हें पहचान, दर्शक और करियर दिया। रानी ने कहा कि मुंबई उनके लिए घर और सुरक्षित ठिकाना रहा है। उनके मुताबिक, यह पुरस्कार उनके दिल में खास जगह रखेगा, क्योंकि इसे देखने पर उन्हें सिर्फ सम्मान नहीं, बल्कि अपना मुंबई और महाराष्ट्र याद आएगा। रानी ने यह भी कहा कि उन्होंने सिनेमा (Cinema) को कभी सिर्फ एक पेशा नहीं माना। उनके लिए यह एक गहरी भावना है।
मुंबई में जन्मीं और पली-बढ़ीं रानी ने करीब तीन दशक लंबे फिल्मी करियर (Film Career) का सफर इसी शहर से शुरू किया और भारतीय सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई। दिग्गज अभिनेता और फिल्मकार राज कपूर (Raj Kapoor) के नाम पर दिए जाने वाले इस सम्मान को उनके लिए व्यक्तिगत रूप से भी बेहद खास माना जा रहा है।
बिग बॉस 20 के पहले हफ्ते में नॉमिनेशन को लेकर घर में हलचल बढ़ गई है। कनिका मान, उदिती सिंह, अरिश्फा खान और लव गिल एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट हुए हैं।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के घर में खेल का रोमांच बढ़ गया है। शो के पहले ही हफ्ते में कंटेस्टेंट्स के बीच खींचतान और बदलते समीकरण नजर आने लगे हैं। घर में एंट्री के शुरुआती तीन दिनों में ही चार कंटेस्टेंट्स पहले एलिमिनेशन (Elimination) के लिए नॉमिनेट हो गए हैं।
शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने शुरुआत में ही साफ कर दिया था कि इस सीजन में कंटेस्टेंट्स के लिए छुपकर खेलना आसान नहीं होगा। इसी वजह से पहले हफ्ते की नॉमिनेशन प्रक्रिया (Nomination Process) ओपन रखी गई। इसके बाद कनिका मान (Kanika Mann), उदिती सिंह (Uditi Singh), अरिश्फा खान (Arshifa Khan) और लव गिल (Lovepreet Gill) पर बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है।
इन चारों में लव गिल को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। इससे घर में बन रहे नए गुटों और कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्तों की स्थिति भी सामने आई है।
इस सीजन मेकर्स ने गेम में नया ट्विस्ट (Twist) भी जोड़ा है। नियमों के मुताबिक, सभी कंटेस्टेंट्स को दो लाइफलाइन (Lifelines) दी गई हैं। मेकर्स ने नॉमिनेटेड सदस्यों को लेकर किसी खास फैसले का संकेत भी दिया है।
संभावना है कि बिग बॉस नॉमिनेट हुए चारों सदस्यों में से किसी एक को ‘वरदान’ देकर सुरक्षित कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो बाकी तीन कंटेस्टेंट्स के एलिमिनेशन का फैसला दर्शकों के वोट (Audience Votes) से होगा।
कनाडा के एबॉट्सफोर्ड में पंजाबी गायक एम्मी विर्क के काफिले पर फायरिंग हुई। हमलावरों ने लग्जरी गाड़ी पर करीब सात गोलियां चलाईं, लेकिन बुलेटप्रूफ वाहन से सभी सुरक्षित रहे।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के चर्चित गायक व अभिनेता एम्मी विर्क (Ammy Virk) के काफिले पर कनाडा के एबॉट्सफोर्ड (Abbotsford) में फायरिंग की गई। घटना 5 सितंबर की रात ‘यूनिटी टूर’ (Unity Tour) के कार्यक्रम के बाद हुई। मैक्कलम रोड पर हमलावरों ने काफिले में शामिल एक लग्जरी गाड़ी पर करीब सात राउंड गोलियां चलाईं।
गाड़ी बुलेटप्रूफ (Bulletproof) होने की वजह से एम्मी विर्क और उसमें मौजूद अन्य लोग सुरक्षित बच गए। घटना के बाद एबॉट्सफोर्ड पुलिस (Abbotsford Police) ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, एम्मी विर्क का कार्यक्रम एबॉट्सफोर्ड के रोजर्स फोरम हॉल (Rogers Forum Hall) में हुआ था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह काफिले के साथ लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड पर एक गहरे रंग की एसयूवी (SUV) से आए हमलावरों ने काफिले की गाड़ी को निशाना बनाया और कई गोलियां चलाईं। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
पुलिस इस मामले को लक्षित हमला (Targeted Attack) मानकर जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक हमले के पीछे किसी खास गिरोह या व्यक्ति की भूमिका की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस हमलावरों की पहचान, इस्तेमाल किए गए वाहन और गोलीबारी की वजह का पता लगाने में जुटी है। घटनास्थल के आसपास लगे निगरानी कैमरों (Surveillance Cameras) की फुटेज भी जांच का हिस्सा हो सकती है।
हमले में एम्मी विर्क या काफिले में मौजूद किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। बुलेटप्रूफ गाड़ी की वजह से गोलियां अंदर बैठे लोगों तक नहीं पहुंच सकीं।
इस घटना के बाद कनाडा में रहने वाले और वहां कार्यक्रम करने वाले पंजाबी कलाकारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि हमलावर कौन थे और काफिले को निशाना बनाने की वजह क्या थी।
फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। टीम ने फिल्म की आध्यात्मिक विषयवस्तु और बाबा नीम करोली से जुड़ी कहानी साझा की।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर शानदार प्रदर्शन कर रही फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) की टीम ने हाल ही में लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान फिल्म के निर्देशक डॉ. विशाल चतुर्वेदी (Dr. Vishal Chaturvedi) और मुख्य अभिनेता शोभिनव सत्या (Shobhinav Satya) ने मुख्यमंत्री से फिल्म की आध्यात्मिक विषयवस्तु और बाबा नीम करोली (Baba Neem Karoli) के जीवन से जुड़ी कहानी पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री कार्यालय (Chief Minister's Office) की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, फिल्म की टीम ने सीएम योगी को फिल्म की कुछ महत्वपूर्ण झलकियां भी दिखाईं। इनमें गुरु गोरखनाथ जी की वाणियों और नाथ परंपरा (Nath Tradition) से जुड़े प्रसंगों को प्रमुखता से दिखाया गया है। मुख्यमंत्री ने फिल्म की टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें आगे के लिए शुभकामनाएं दीं।
फिल्म में बाबा नीम करोली का किरदार निभा रहे शोभिनव सत्या ने अपने अनुभव भी साझा किए। उन्होंने बताया कि यह भूमिका उनके लिए चुनौतीपूर्ण थी और शूटिंग के दौरान वह पूरी तरह फिल्म के माहौल में ढल गए थे। अभिनेता के मुताबिक, वह शूटिंग के दौरान गांव के एक मंदिर में ही रुकते थे और स्थानीय लोगों का दिया सादा भोजन खाते थे।
‘हनुमान अंश’ इस साल की सफल फिल्मों में शामिल हो गई है। करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस भक्ति ड्रामा (Devotional Drama) फिल्म ने 33 दिनों में 143.13 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन (Net Collection) किया है। फिल्म की यह सफलता इसके निर्माताओं और पूरी टीम के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
दिल्ली के किलोकरी में मणिपुरी संगीतकार विक्रम सिंह की कथित पिटाई से मौत के बाद संगीत जगत में शोक है। पुलिस ने सात वयस्क आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
दिल्ली के किलोकरी इलाके में मणिपुरी संगीतकार और गिटारिस्ट चोंगथम विक्रम सिंह (Chongtham Vikram Singh) की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या किए जाने की घटना से संगीत जगत में शोक है। 55 वर्षीय विक्रम सिंह की मौत के बाद उनके साथी कलाकारों और प्रशंसकों ने न्याय की मांग की है।
राजस्थान के लोक गायक मामे खान (Mame Khan) ने भी विक्रम सिंह के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने सिंगर (Singer) चिन्मयी त्रिपाठी (Chinmayi Tripathi) की सोशल मीडिया पोस्ट (Social Media Post) को रीशेयर करते हुए घटना को चौंकाने वाला बताया। मामे खान और विक्रम सिंह ने 2018 में एक म्यूजिक वीडियो (Music Video) में साथ काम किया था। इसमें राजस्थानी लोकगीत 'लाल पीली अंखियां' को फ्यूजन (Fusion) अंदाज में पेश किया गया था।
विक्रम सिंह का संगीत से पुराना रिश्ता था। उनकी मां चोंगथम कमला (Chongtham Kamala) मणिपुर की जानी-मानी शास्त्रीय और प्लेबैक सिंगर (Playback Singer) थीं। विक्रम ने 1980 के दशक में मणिपुर के रॉक म्यूजिक (Rock Music) सीन से करियर शुरू किया था। उन्होंने 'अल्ट्रा वायर्स' (Ultra Wires) और 'फीनिक्स' (Phoenix) जैसे बैंड्स (Bands) में लीड गिटारिस्ट के तौर पर काम किया।
मणिपुर से दिल्ली आने के बाद विक्रम सिंह ने करीब 17 साल राजधानी में बिताए। उन्होंने अपना म्यूजिक स्कूल (Music School) शुरू किया और दिल्ली स्कूल ऑफ म्यूजिक (Delhi School of Music) में भी नई पीढ़ी को संगीत सिखाया। वह 'रॉक एंड रूट्स' (Rock and Roots) प्रोजेक्ट से भी जुड़े रहे और कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति दी।
जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार देर रात दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के किलोकरी में विक्रम सिंह के घर के बाहर हुई। बताया जा रहा है कि घर के पास हो रहे शोर को रोकने के लिए वह नीचे गए थे। इसी दौरान कुछ लोगों से उनका विवाद हो गया और उन पर हमला कर दिया गया।
गंभीर रूप से घायल विक्रम को उनके बेटे याइफाबा होली फैमिली अस्पताल (Holy Family Hospital) ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की रिपोर्ट में मौत की वजह 'ब्लंट फोर्स ट्रॉमा' (Blunt Force Trauma) और 'हेमरेजिक शॉक' (Hemorrhagic Shock) बताई गई है।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) के आधार पर कार्रवाई करते हुए सात वयस्क आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। घटना के बाद दिल्ली में रहने वाले पूर्वोत्तर समुदाय के लोगों ने मामले की निष्पक्ष और तेज जांच की मांग की है।
बिग बॉस 20 में भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर माही विज की टिप्पणी पर आम्रपाली दुबे भड़क गईं। उन्होंने एक रील देखकर पूरी इंडस्ट्री और यूपी-बिहार को जज करने पर सवाल उठाया।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) इन दिनों रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में नजर आ रही हैं। शो में उनका बेबाक अंदाज और गेम प्लान (Game Plan) लगातार चर्चा में है। हालिया एपिसोड (Episode) में भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर माही विज (Mahhi Vij) की एक टिप्पणी पर आम्रपाली का पारा चढ़ गया।
बातचीत के दौरान माही विज ने भोजपुरी गानों में भाभी के किरदार और उन्हें लेकर बनाए जाने वाले गानों पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि अगर भाभी को मां के समान माना जाता है, तो इस तरह की चीजों से शुरुआत से ही दूरी रखनी चाहिए थी।
माही की बात पर आम्रपाली ने तुरंत जवाब दिया। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर किसी फिल्म में कोई किरदार मर्डर (Murder) करता है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि असल जिंदगी में वह इंसान मर्डरर (Murderer) बन जाता है।
View this post on Instagram
इसके बाद आम्रपाली ने लव गिल (Lovepreet Gill) से इस बातचीत का जिक्र किया। वह माही की टिप्पणी से नाराज नजर आईं और कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर इतनी बातें करने से पहले यह देखना चाहिए कि किसी ने वास्तव में कितना भोजपुरी कंटेंट (Bhojpuri Content) देखा है।
आम्रपाली ने कहा कि सिर्फ एक रील देखकर पूरी इंडस्ट्री को जज करना सही नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि भोजपुरी उनके लिए सिर्फ एक इंडस्ट्री नहीं है, बल्कि इससे यूपी, बिहार और झारखंड जुड़े हुए हैं और ये राज्य उनके अपने हैं। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि जब कोई इन राज्यों या भोजपुरी इंडस्ट्री को टारगेट (Target) करता है, तो उन्हें बुरा लगता है। इस दौरान उन्होंने अपनी इंडस्ट्री और अपने राज्यों के लिए खुलकर समर्थन जताया।
बिग बॉस 20 के नए प्रोमो में मैरी कॉम अपनी सफलता का श्रेय लेने वालों पर नाराज दिखीं। उन्होंने संघर्ष, मेहनत और ट्रेनिंग का जिक्र करते हुए ऐसे दावों को शर्मनाक बताया।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
टीवी का चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) 6 सितंबर से शुरू हो चुका है। ग्रैंड प्रीमियर (Grand Premiere) के बाद घर में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो चुकी है। अब शो में जीत की रेस के साथ कंटेस्टेंट्स का माइंड गेम (Mind Game) भी शुरू हो गया है। इसी बीच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर (Social Media Influencer) अर्शिफा खान (Arshifa Khan), कुनिका मान (Kunika Mann) और माही विज (Mahhi Vij) अपने-अपने अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं।
वहीं, नेशनल बॉक्सर मैरी कॉम (Mary Kom) भी शो का हिस्सा हैं। अब उनका एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें वह अपनी सफलता का क्रेडिट (Credit) लेने की कोशिश करने वाले लोगों पर नाराज होती नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
जियो हॉटस्टार (JioHotstar) के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए गए प्रोमो में मैरी कॉम और ऑस्ट्रिया के एक्टर-मॉडल रोहेद खान (Rohed Khan) किचन में खाना बनाते हुए नजर आते हैं। दोनों के बीच बातचीत के दौरान मैरी अपने करियर और संघर्ष की बात करती हैं।
मैरी कॉम कहती हैं कि कई लोगों को लगता है कि उन्होंने ही उन्हें बनाया है। वह ऐसे लोगों पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहती हैं कि वे न कभी रिंग में उतरे, न चोटें झेलीं और न ही उस कठिन ट्रेनिंग (Training) से गुजरे, जिसने उनके सफर को बनाया। मैरी आगे कहती हैं कि उनकी सफलता उनकी अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन का नतीजा है। ऐसे में उनकी कामयाबी का श्रेय लेने की कोशिश करने वालों के दावे उन्हें शर्मनाक लगते हैं।
सूर्या की फिल्म ‘विश्वनाथ एंड संस’ 11 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। सिनेमाघरों में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई के बाद फिल्म पांच भाषाओं में स्ट्रीम होगी।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
तमिल सिनेमा के अभिनेता सूर्या (Suriya) की फिल्म ‘विश्वनाथ एंड संस’ (Viswanath & Sons) अब ओटीटी (OTT) पर रिलीज होने के लिए तैयार है। सिनेमाघरों में 14 अगस्त को रिलीज हुई यह फिल्म दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। अब इसे घर बैठे देखने वाले दर्शकों का इंतजार भी खत्म होने वाला है।
फिल्म का प्रीमियर 11 सितंबर को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर होगा। यह तमिल, हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में स्ट्रीम (Stream) की जाएगी।
वेंकी एटलुरी (Venky Atluri) के डायरेक्शन में बनी ‘विश्वनाथ एंड संस’ की कहानी एक बिजनेसमैन और उसके परिवार के आसपास घूमती है। उसके बेटे की गंभीर बीमारी के बाद उसकी जिंदगी में कई मुश्किलें आती हैं। फिल्म में फैमिली रिलेशनशिप (Family Relationship) और इमोशनल ड्रामा (Emotional Drama) को दिखाया गया है।
View this post on Instagram
फिल्म में सूर्या के साथ ममिता बैजू (Mamitha Baiju), राधिका सरथकुमार (Radhika Sarathkumar) और रवीना टंडन (Raveena Tandon) अहम भूमिकाओं में हैं। इसका निर्माण सितारा एंटरटेनमेंट्स (Sithara Entertainments) और फॉर्च्यून फोर सिनेमाज (Fortune Four Cinemas) के बैनर तले हुआ है।
सैकनिल्क (Sacnilk) के मुताबिक, फिल्म ने भारत में अब तक 121.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन (Net Collection) किया है। वहीं, इसका वर्ल्डवाइड बिजनेस (Worldwide Business) 205.55 करोड़ रुपये पहुंच गया है। फिल्म का दुनियाभर में ग्रॉस कलेक्शन (Gross Collection) करीब 250 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है।
बिग बॉस 20 में पहुंचीं ईशा रिखी ने शो से पहले अपने लव एंगल को लेकर साफ बात की है। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह रिश्ते से दूर रहकर खुद पर ध्यान देना चाहती हैं।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस ईशा रिखी (Isha Rikhi) इन दिनों सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) को लेकर चर्चा में हैं। रैपर बादशाह (Badshah) से तलाक के बाद शो में उनकी एंट्री ने फैंस की एक्साइटमेंट (Excitement) बढ़ा दी है।
शो में आने से पहले एक इंटरव्यू में ईशा ने अपने गेम (Game) और लव एंगल (Love Angle) को लेकर साफ बात की। उन्होंने कहा कि बिग बॉस के घर में वह किसी रोमांटिक रिश्ते में नहीं पड़ना चाहतीं। मजाक में ईशा ने कहा कि अगर घर में कोई लड़का उन्हें पसंद करने की कोशिश करेगा तो वह उसे राखी बांध देंगी।
ईशा ने कहा कि फिलहाल उनके लिए प्यार के दरवाजे बंद हैं। वह अभी खुद पर ध्यान देना और अपनी मेंटल हेल्थ (Mental Health) को बेहतर करना चाहती हैं। हालांकि, प्यार में उनका विश्वास अब भी कायम है। उनका कहना है कि दोस्ती, परिवार और प्यार जिंदगी का अहम हिस्सा हैं और प्यार एक बहुत खूबसूरत और पवित्र भावना है।
ईशा और बादशाह की शादी की खबर इसी साल मार्च में सामने आई थी। इसके बाद 31 अगस्त को दोनों ने तलाक की जानकारी दी थी। इस खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया था।
बिग बॉस में अपने निजी जीवन को लेकर ईशा ने कहा है कि वह तलाक या उससे जुड़े विवादों पर ज्यादा बात नहीं करना चाहतीं। उनका मानना है कि शो में दर्शक उन्हें देखकर खुद उनकी सच्चाई समझ जाएंगे। अब देखना होगा कि बिग बॉस के घर में ईशा का सफर कैसा रहता है।
बिग बॉस 20 की शुरुआत सलमान खान के साथ हो गई है। नए ट्विस्ट, डबल गेम थीम और 16 कंटेस्टेंट के साथ इस बार शो में कई बदलाव देखने को मिलेंगे।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
टेलीविजन का चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) शुरू हो गया है। सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर शो को होस्ट कर रहे हैं। इस सीजन को लेकर पहले से ही दर्शकों में काफी उत्साह था। शो का प्रसारण जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर रात 9 बजे और कलर्स (Colors) चैनल पर रात 10:30 बजे से किया जा रहा है।
इस बार शो को ‘Tathas-Two’ थीम के साथ पेश किया गया है। गेम में कंटेस्टेंट्स को एक्स्ट्रा लाइफलाइन (Extra Lifeline) का ऑप्शन भी मिलेगा। बिग बॉस का घर भी इस बार काफी अलग बनाया गया है। आर्ट डायरेक्टर वर्षा जैन ने इसे एनिमल थीम (Animal Theme) पर तैयार किया है। घर में 2X रूम और रूम नंबर 20 नाम के दो खास कमरे भी बनाए गए हैं।
शो के प्रीमियर पर कंटेस्टेंट्स के बीच बहस और तकरार भी देखने को मिली। रिया अहीर और लव गिल के बीच की बहस ने खासा ध्यान खींचा है। अब देखना होगा कि घर के अंदर इन रिश्तों और टकराव का गेम पर क्या असर पड़ता है।
इस सीजन में माही विज, आम्रपाली दुबे, रीति तिवारी, अमन गांधी, उदिति सिंह, काजी तौकीर, मैरी कॉम, अर्शिफा खान, कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू, ईशा रिखी, आसिफ खान, रोहिद खान, कनिका मान, रैपर यंग डीएसए, लव गिल और तन्मय सिंह (स्काउट) नजर आ रहे हैं।
सलमान खान की फीस को लेकर भी चर्चा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीजन के लिए उन्हें करीब 120 करोड़ रुपये मिलने की बात कही जा रही है। हालांकि, मेकर्स या सलमान की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पिछले सीजन के लिए उनकी फीस करीब 100 करोड़ रुपये होने का दावा किया गया था।