सिमर भाटिया की नई फिल्म का ऐलान : रोशन मैथ्यू संग पहली बार करेंगी स्क्रीन शेयर

बीएलएम पिक्चर्स ने रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘बातों ही बातों में’ की घोषणा की है। धीरज बोस के निर्देशन में रोशन मैथ्यू और सिमर भाटिया पहली बार साथ नजर आएंगे।

Last Modified:
Friday, 16 October, 2026
blmmovies


बीएलएम पिक्चर्स (BLM Pictures) ने अपनी नई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘बातों ही बातों में’ की आधिकारिक घोषणा कर दी है। फिल्म में रोशन मैथ्यू (Roshan Mathew) और अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया (Simar Bhatia) की नई जोड़ी पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएगी।

धीरज बोस (Dheeraj Bose) के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म की शूटिंग इसी साल नवंबर से शुरू होगी। कहानी रिश्तों में बातचीत, जुड़ाव और आने वाले अनपेक्षित मोड़ों के इर्द-गिर्द घूमती है।

सिमर भाटिया ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत श्रीराम राघवन (Sriram Raghavan) की फिल्म ‘इक्कीस’ से की थी, जिसमें उन्होंने अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) के साथ काम किया और अपने अभिनय से लोगों का ध्यान खींचा।

अब वह ‘बातों ही बातों में’ में नजर आएंगी। वहीं, रोशन मैथ्यू साउथ और बॉलीवुड के अभिनेता हैं। वह आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की ‘डार्लिंग्स’, ‘कपूर एंड सन्स’ और ‘उलझ’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के बीच पहचान बना चुके हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

नेटफ्लिक्स से अलग हुईं महिमा कौल : बम्बल और ट्विटर में भी निभा चुकी हैं अहम भूमिका

नेटफ्लिक्स की पब्लिक पॉलिसी निदेशक महिमा कौल ने कंपनी से अलग होने का ऐलान किया है। उन्होंने भारत में पब्लिक पॉलिसी और ग्लोबल अफेयर्स से जुड़े कामकाज का नेतृत्व किया था।

Last Modified:
Friday, 16 October, 2026
netflix

नेटफ्लिक्स (Netflix) की पब्लिक पॉलिसी निदेशक महिमा कौल (Mahima Kaul) ने कंपनी से अलग होने का ऐलान किया है। लिंक्डइन (LinkedIn) पर साझा पोस्ट में महिमा कौल ने नेटफ्लिक्स के साथ अपने कार्यकाल को याद किया। उन्होंने भारत में कंपनी के पब्लिक पॉलिसी विभाग का नेतृत्व किया और देश में नेटफ्लिक्स के ग्लोबल अफेयर्स से जुड़े कामकाज को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।

नेटफ्लिक्स से जुड़ने से पहले महिमा कौल ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र में बम्बल (Bumble) की पब्लिक पॉलिसी का नेतृत्व किया था। इससे पहले उन्होंने ट्विटर (Twitter) में करीब छह वर्षों तक काम किया, जहां उन्होंने भारत और दक्षिण एशिया में कंपनी की पब्लिक पॉलिसी की मौजूदगी स्थापित की।

अपने करियर के शुरुआती दौर में महिमा कौल ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (Observer Research Foundation) में साइबर एंड मीडिया इनिशिएटिव की प्रमुख रही थीं। इसके अलावा उन्होंने टीवी न्यूज इंटरनेशनल (TV News International) और डिजिटल एम्पावरमेंट फाउंडेशन (Digital Empowerment Foundation) समेत अन्य संस्थानों में भी काम किया है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

इमरान खान को मुंबई पुलिस का नोटिस : 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश

अभिनेता इमरान खान को मुंबई पुलिस ने 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया है। अगस्त क्रांति मैदान में सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग वाले प्रदर्शन में वह शामिल हुए थे।

Last Modified:
Thursday, 15 October, 2026
imrankhan

अभिनेता इमरान खान (Imran Khan) को मुंबई पुलिस ने 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया है। यह कार्रवाई मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में आयोजित एक विरोध प्रदर्शन में उनकी भागीदारी के बाद की गई। प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) के इस्तीफे की मांग की जा रही थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान प्रदर्शन में शामिल हुए थे, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें हिरासत में भी लिया था। अब पुलिस की ओर से उन्हें 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का निर्देश दिया गया है।

इमरान खान का जन्म अमेरिका में हुआ था और उनके पास अमेरिकी नागरिकता के साथ ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड है। ओसीआई कार्ड के जरिए उन्हें भारत में अनिश्चित अवधि तक रहने और काम करने की अनुमति है। हालांकि, भारतीय कानूनों के तहत विदेशी नागरिकों और ओसीआई कार्डधारकों को मतदान या राजनीतिक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का अधिकार नहीं है।

इमरान मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में आयोजित प्रदर्शन में अपनी गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन (Lekha Washington) और बहन जैन मैरी खान (Jain Marie Khan) के साथ पहुंचे थे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। इस कार्रवाई के बाद अब उनके भारत में रहने को लेकर विवाद और बढ़ गया है।

इमरान खान अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) के भांजे हैं। प्रदर्शन में उनकी मौजूदगी और इसके बाद मुंबई पुलिस की कार्रवाई ने उनकी नागरिकता और ओसीआई दर्जे से जुड़े नियमों को लेकर भी चर्चा तेज कर दी है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

मोज ने गूगल प्ले स्टोर पर पार किया 50 करोड़ डाउनलोड का आंकड़ा

मोज ने गूगल प्ले स्टोर पर 50 करोड़ डाउनलोड पूरे किए हैं। बढ़ते क्रिएटर बेस, वीडियो खपत, माइक्रो-ड्रामा और कमाई मॉडल के साथ प्लेटफॉर्म भारत में लगातार मजबूत स्थिति बना रहा है।

Last Modified:
Wednesday, 14 October, 2026
moj

भारत के घरेलू शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म मोज (Moj) ने गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) पर 50 करोड़ डाउनलोड का आंकड़ा पार कर लिया है। प्ले स्टोर की सोशल मीडिया कैटेगरी (Social Media Category) में मोज फिलहाल चौथे स्थान पर है।

साल 2020 में लॉन्च हुआ मोज भारत के बहुभाषी दर्शकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था। प्लेटफॉर्म पर क्षेत्रीय कंटेंट और स्थानीय सांस्कृतिक रुझानों को प्राथमिकता दी गई। पिछले चार वर्षों में मोज का क्रिएटर बेस (Creator Base) 30 लाख से ज्यादा हो चुका है। यूजर्स यहां भारत की कई क्षेत्रीय भाषाओं में कंटेंट देख और बना सकते हैं।

यूजर एंगेजमेंट (User Engagement) बढ़ाने में विज्ञापन आधारित एपिसोडिक माइक्रो-ड्रामा (Ad-supported Episodic Micro-dramas) की भी अहम भूमिका रही है। मोज ने पिछले साल यह फॉर्मेट शुरू किया था, जिसके बाद ऐप पर प्रति यूजर रोजाना बिताया जाने वाला समय दोगुने से ज्यादा हो गया।

प्लेटफॉर्म के अनुसार, मोज पर हर दिन 100 करोड़ से ज्यादा वीडियो प्ले होते हैं। यूजर औसतन रोज करीब 50 मिनट प्लेटफॉर्म पर बिताते हैं। प्लेटफॉर्म के मुताबिक, यह वीडियो खपत भारत में सक्रिय कई प्रमुख ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म के मासिक औसत से भी अधिक है।

क्रिएटर्स की कमाई के मामले में भी मोज लगातार विस्तार कर रहा है। प्लेटफॉर्म हर साल अपने क्रिएटर्स को कुल मिलाकर करीब 100 करोड़ रुपये की राशि वितरित कर रहा है। 50 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड और मजबूत वीडियो खपत के साथ मोज ने भारत के प्रतिस्पर्धी डिजिटल एंटरटेनमेंट और सोशल मीडिया बाजार में अपनी स्थिति मजबूत की है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

प्रकाश राज ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना : जंतर-मंतर विवाद पर उठाए सवाल

अभिनेता प्रकाश राज ने सोशल मीडिया के जरिए केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए जंतर-मंतर से जुड़े विरोध और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं, विरोध की जगह बदलने पर चेताया है।

Last Modified:
Wednesday, 14 October, 2026
prakashraj

दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज (Prakash Raj) ने सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party) के सदस्यों सौरभ दास और आशुतोष रांका के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। दोनों को जंतर-मंतर में प्रवेश करने के बाद 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने का दावा किया गया है।

61 वर्षीय अभिनेता ने जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाए जाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि सरकार विरोध की जगह बदल सकती है, लेकिन देश की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। प्रकाश राज ने चेतावनी दी कि अब पूरा देश जंतर-मंतर बनेगा और लोग सवाल पूछेंगे।

अपने वीडियो में उन्होंने सरकार से सवाल करते हुए प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस के व्यवहार का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट की जा रही है और महिला प्रदर्शनकारियों के साथ भी बदसलूकी हो रही है। उन्होंने यह भी सवाल किया कि ऐसे मामलों में हिरासत या पुलिस केस क्यों नहीं होते।

प्रकाश राज ने जंतर-मंतर की जगह रामलीला मैदान देने के फैसले पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि रामलीला मैदान पूरे साल में केवल दो दिन खाली रहता है और वहां विरोध प्रदर्शन के लिए 50,000 रुपये के साथ 50,000 रुपये जमा कराने पड़ते हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

आयुष्मान खुराना की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है। कॉमेडी जासूसी-थ्रिलर में आयुष्मान पाकिस्तानी जासूस की भूमिका निभा रहे हैं।

Last Modified:
Tuesday, 13 October, 2026
udtateer

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की आगामी फिल्म ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है। धर्मा प्रोडक्शन (Dharma Productions) के बैनर तले बनी यह कॉमेडी जासूसी-थ्रिलर है, जिसका निर्देशन आकाश ए कौशिक (Aakash A Kaushik) ने किया है।

फिल्म में राम कपूर (Ram Kapoor), गुलशन ग्रोवर (Gulshan Grover), संदीप आनंद (Sandeep Anand) और राहुल बोस (Rahul Bose) भी नजर आएंगे।

फिल्म को पहले 9 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था, लेकिन अजय देवगन (Ajay Devgn) की ‘दृश्यम 3’ के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए निर्माताओं ने इसकी रिलीज आगे खिसका दी। ‘उड़ता तीर’ का पहला ट्रेलर 23 सितंबर को रिलीज हुआ था, जिसमें आयुष्मान के पाकिस्तानी जासूस वाले किरदार से पर्दा उठा था। दूसरे ट्रेलर में उनके कुछ अनोखे कारनामे देखने को मिले हैं।

फिल्म की कहानी में भारत आने के बाद आयुष्मान के किरदार की याददाश्त चली जाती है। इसके बाद वह देशभक्ति का चादर ओढ़कर अपने ही देश के लोगों को मारने के लिए आतुर नजर आते हैं। ट्रेलर में दिवंगत अभिनेता मुकुल देव (Mukul Dev) आतंकवादी के किरदार में दिखाई दिए हैं। ‘उड़ता तीर’ अब 23 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

सलमान खान के साथ शुरू होगा ‘कॉफी विद करण’ का आखिरी सीजन

करण जौहर ने ‘कॉफी विद करण’ के आखिरी सीजन का पहला प्रोमो जारी किया है। सलमान खान शो के पहले गेस्ट होंगे और सीजन 9 की स्ट्रीमिंग 14 अक्टूबर से होगी।

Last Modified:
Tuesday, 13 October, 2026
karanjohar

करण जौहर (Karan Johar) ने अपने सेलिब्रिटी टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan) के आखिरी सीजन की घोषणा के बाद अब इसका पहला प्रोमो जारी कर दिया है। प्रोमो में सलमान खान (Salman Khan) पहले गेस्ट के तौर पर नजर आ रहे हैं।

शो के सेट पर खड़े होकर सलमान खान ने करण जौहर के साथ अपने खास मजेदार अंदाज में कहा, “मैं ‘कॉफी विद करण’ में आ रहा हूं।” इसके बाद करण ने कहा, “14 अक्टूबर को ‘कॉफी विद करण’ के नए सीजन में हमें जरूर देखें। यह आखिरी सीजन है।”

करण ने सलमान की ओर देखते हुए आगे कहा, “तो यह कहीं भी जा सकता है, है ना?” इस पर सलमान ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, “जा ही सकता है। यह तो गया ही गया है।” इसी के साथ प्रोमो में शो के आखिरी सीजन की ओर मजाकिया इशारा किया गया है।

‘कॉफी विद करण’ सीजन 9 की स्ट्रीमिंग 14 अक्टूबर से जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर द पीकॉक हब (The Peacock Hub) में होगी। जियोहॉटस्टार ने प्रोमो शेयर करते हुए लिखा कि “भाई के बिना आप आखिरी ‘कॉफी’ शुरू नहीं कर सकते।”

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर आई ‘आवारापन 2’: प्राइम वीडियो ने किया स्ट्रीम

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ अब प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। 9 अक्टूबर 2026 से फिल्म दुनिया के 240 देशों और क्षेत्रों में दर्शकों के लिए उपलब्ध है।

Last Modified:
Friday, 09 October, 2026
awarapan2

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की चर्चित फिल्म ‘आवारापन’ के प्रशंसकों के लिए बड़ी खबर है। करीब 19 साल के इंतजार के बाद ‘आवारापन 2’ अब ओटीटी (OTT) पर रिलीज हो गई है। सिनेमाघरों में रिलीज के बाद यह एक्शन ड्रामा फिल्म (Action Drama Film) अब प्राइम वीडियो (Prime Video) पर दर्शकों के लिए उपलब्ध है।

प्राइम वीडियो ने 9 अक्टूबर 2026 को फिल्म की एक्सक्लूसिव ग्लोबल स्ट्रीमिंग (Exclusive Global Streaming) की आधिकारिक घोषणा की। फिल्म भारत के साथ दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीम की जा रही है।

नितिन कक्कड़ (Nitin Kakkar) के निर्देशन और विशेष भट्ट (Vishesh Bhatt) के निर्माण में बनी इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी (Disha Patani) मुख्य भूमिका में हैं। इनके अलावा शबाना आजमी (Shabana Azmi), पुरन गैबी (Puran Gabbi), विजयंत कोहली (Vijayant Kohli) और सुविंदर विक्की (Suvinder Vicky) भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं।

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर भी अच्छा प्रदर्शन किया है। 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म का बजट करीब 45 करोड़ रुपये था। ट्रेड रिपोर्ट्स और आईएमडीबी (IMDb) के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 152.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 253 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। फिल्म को आईएमडीबी पर 6.1 की रेटिंग मिली है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि : नसीरुद्दीन शाह ने साझा की दिल की बात

नाना पाटेकर के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक है। नसीरुद्दीन शाह ने उनके साथ स्क्रीन साझा न कर पाने का अफसोस जताया और पुराने संबंधों को याद किया इस मौके पर भी।

Last Modified:
Friday, 09 October, 2026
nanapatekar

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर (Nana Patekar) के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक है। अपनी दमदार एक्टिंग और प्रभावशाली किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले नाना को उनके सह-कलाकार और प्रशंसक श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी बीच अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) ने नाना पाटेकर के साथ अपने संबंधों और उनके प्रति सम्मान को याद किया।

नसीरुद्दीन शाह ने नाना पाटेकर को याद करते हुए अपने एक गहरे मलाल का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह नाना का बहुत सम्मान करते थे और उनके प्रति उनके मन में गहरा लगाव था, लेकिन उन्हें हमेशा इस बात का अफसोस रहेगा कि उन्हें नाना के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका नहीं मिला।

नसीरुद्दीन शाह के मुताबिक, दोनों कलाकार चार दशकों से अधिक समय तक सिनेमा में सक्रिय रहे, लेकिन साथ अभिनय करने का अवसर कभी नहीं बन पाया। साल 2015 में आई फिल्म ‘वेलकम बैक’ (Welcome Back) में दोनों कलाकार शामिल थे, लेकिन फिल्म में उनके सीन एक साथ नहीं थे।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

कमल हासन की ‘इंडियन 3’ का हुआ आधिकारिक एलान : ‘वॉर मोड’ में लौटे सेनापति

कमल हासन की चर्चित फिल्म फ्रेंचाइजी इंडियन की तीसरी किस्त इंडियन 3 का आधिकारिक एलान हो गया है। मेकर्स ने फर्स्ट लुक पोस्टर साझा कर फैंस का उत्साह बढ़ाया।

Last Modified:
Thursday, 08 October, 2026
kamalhasan

साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन (Kamal Haasan) की चर्चित फिल्म फ्रेंचाइजी ‘इंडियन’ अब तीसरी किस्त तक पहुंच गई है। साल 1996 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘इंडियन’ के करीब 28 साल बाद इसका सीक्वल रिलीज हुआ था। अब मेकर्स ने ‘इंडियन 3’ की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

करीब छह दशकों से अभिनय की दुनिया में सक्रिय कमल हासन ने कई यादगार फिल्में दी हैं, लेकिन ‘इंडियन’ फ्रेंचाइजी उनके करियर की खास फिल्मों में शामिल है। अब इस सुपरहिट फिल्म फ्रेंचाइजी को तीसरे पार्ट तक ले जाने की तैयारी है।

8 अक्टूबर को फिल्म के प्रोडक्शन हाउस लाइका प्रोडक्शंस (Lyca Productions) ने ‘इंडियन 3’ का आधिकारिक एलान किया। फिल्म को ‘वॉर मोड’ (War Mode) का टाइटल दिया गया है। एक्स (X) पर किए गए अनाउंसमेंट में लिखा गया कि सेनापति जीरो टॉलरेंस के साथ वापस आ गए हैं और ‘इंडियन 3’ में वॉर मोड में उनकी वापसी शुरू हो रही है।

मेकर्स ने फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर भी अलग-अलग भाषाओं में साझा किए हैं। ‘इंडियन 3’ के एलान के बाद कमल हासन के फैंस में फिल्म को लेकर उत्साह काफी बढ़ गया है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

बिग बॉस 20 के बीच मैरीकॉम के खिलाफ पूर्व पति ओन्लर ने उठाया कानूनी कदम

ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम के खिलाफ उनके पूर्व पति ओन्लर कॉम ने आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया है। मामले की अगली सुनवाई 19 नवंबर 2026 को होगी।

Last Modified:
Thursday, 08 October, 2026
marrycom

ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम (Mary Kom) इन दिनों रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) में नजर आ रही हैं। इसी बीच उनके पूर्व पति ओन्लर कॉम (Onler Kom) ने उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का आरोप लगाते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

बताया जा रहा है कि ओन्लर ने मैरी पर टीवी और अन्य सार्वजनिक मंचों के जरिए उनके बारे में अपमानजनक और नुकसानदेह बयान देने का आरोप लगाया है। हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) के मुताबिक, मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 356 के तहत दर्ज हुआ है। मामले की अगली सुनवाई 19 नवंबर 2026 को होगी।

एक सूत्र ने बताया कि मैरी की ओर से एक टीवी शो और बाद में अन्य प्लेटफॉर्म्स पर ओन्लर के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक बयान दिए जाने के बाद से ही वह कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रहे थे। वहीं, ओन्लर ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसकी जांच चल रही है और वह आरोपों पर विस्तार से टिप्पणी नहीं करेंगे। मैरी और ओन्लर ने 2023 में तलाक लिया था। दोनों के तीन बेटे और एक बेटी हैं।

खबरों के अनुसार, मैरी ने पहले ओन्लर के खिलाफ वित्तीय संपत्ति को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। उनका आरोप था कि बॉक्सिंग से कमाई गई उनकी करोड़ों की संपत्ति हड़प ली गई। उन्होंने दावा किया था कि उनके नाम पर संपत्ति गिरवी रखी गई, कर्ज लिया गया और बिना अनुमति संपत्ति ओन्लर को दे दी गई। हालांकि, ओन्लर इन आरोपों को खारिज करते रहे हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए