होम / टेलिस्कोप / अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' का हुआ बुरा हाल, 50 करोड़ की कमाई को तरसी
अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' का हुआ बुरा हाल, 50 करोड़ की कमाई को तरसी
बिजनेस के मामले में अगर देखें तो दूसरे वीकेंड फिल्म ने सात करोड़ से भी अधिक की कमाई की लेकिन सोमवार, 22 अप्रैल को फिल्म ने सिर्फ 80 लख रुपये कमाए हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
ईद के मौके पर रिलीज हुई बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' सिनेमाघरों में कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाई है। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के अभिनय से सजी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के सामने इस फिल्म को रिलीज किया गया था और फिल्म समीक्षकों ने पहले ही इस बात का अंदाजा लगा लिया था कि 'मैदान' की कमाई में गिरावट होने वाली है।
हालांकि बड़े मियां छोटे मियां भी फ्लॉप हो चुकी है। ऐसे में ईद पर रिलीज हुई दोनों फिल्मों ने ही कोई खास अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। हालांकि इस वीकेंड पर अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन सोमवार के टेस्ट में फिल्म बुरी तरीके से फेल हो गई है।
बिजनेस के मामले में अगर देखे तो शुक्रवार शनिवार और रविवार को मिलाकर फिल्म ने 7 करोड़ से भी अधिक की कमाई की लेकिन सोमवार यानी की 22 अप्रैल को फिल्म ने सिर्फ 80 लख रुपये कमाए हैं और फिल्म 'मैदान' का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ 36 करोड रुपए ही हो पाया है। यानी कि इस फिल्म को भी फ्लॉप माना जा सकता है।
आपको बता दें, अजय देवगन की फिल्म मैदान एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें भारतीय फुटबॉल टीम की उस यात्रा को दिखाया गया है जहां उन्होंने एशियाई गेम्स में जीत हासिल की थी। फिल्म का निर्देशन अमित शर्मा ने किया है। इसके अलावा साउथ की अभिनेत्री प्रियामणि भी इस फिल्म में अहम किरदार में नजर आई हैं।
‘मैदान’ फुटबॉल के पिता कहे जाने वाले कोच सैयद अब्दुल रहीम के जीवन पर आधारित है। सैयद अब्दुल ने अपनी सारी जिंदगी फुटबॉल के लिए समर्पित कर दी थी और भारतीय टीम को अंतरराष्ट्रीय मंच पर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
टैग्स फिल्म अजय देवगन मैदान बड़े मियां छोटे मियां