होम / टेलिस्कोप / गलवान घाटी संघर्ष पर बनेगी फिल्म, सलमान खान निभाएंगे इस जांबाज का किरदार
गलवान घाटी संघर्ष पर बनेगी फिल्म, सलमान खान निभाएंगे इस जांबाज का किरदार
देश की रक्षा के लिए तैनात संतोष बाबू शहीद हो गए। उनकी बहादुरी और नेतृत्व के लिए संतोष को मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। उनकी हालिया रिलीज़ फिल्म 'सिकंदर' तो फ्लॉप हो गई। अब यदि सूत्रों की माने तो सलमान खान स्क्रिप्ट के चुनाव को लेकर बेहद सतर्क हो गए है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि अब सलमान खान मजबूत किरदार निभाना चाहते है। इसी कड़ी में उनकी अगली फिल्म साल 2020 के गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है। अपूर्वा लाखिया की फिल्म में सलमान भारतीय सेना की वर्दी पहने नजर आएंगे। सलमान खान ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। सलमान इस फिल्म में कर्नल संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं।
यह फिल्म किताब 'इंडियाज मोस्ट फीयरलेस 3' के एक अध्याय पर आधारित होगी, जिसे शिव अरूर और राहुल सिंह ने लिखा है। शहीद कर्नल बिक्कुमल्ला संतोष बाबू (महावीर चक्र) 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग अधिकारी थे।
उन्होंने 2020 में चीन-भारत झड़प के दौरान अपनी बहादुरी दिखाई और चीनी सेना के पसीने छुड़ा दिए। हालांकि, देश की रक्षा के लिए तैनात संतोष बाबू शहीद हो गए। उनकी बहादुरी और नेतृत्व के लिए संतोष को मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
टैग्स