होम / टेलिस्कोप / 23 सितंबर को दिल्ली में आयोजित होगा 71वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
23 सितंबर को दिल्ली में आयोजित होगा 71वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार न केवल कलाकारों की मेहनत का सम्मान करते हैं, बल्कि भारतीय सिनेमा की विविधता और वैश्विक स्तर पर उसकी ताकत को भी प्रदर्शित करते हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago
भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक 71वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार इस साल कई बड़े सितारों के नाम रहा है। इसकी घोषणा 1 अगस्त को की गई थी, और अब इसका भव्य आयोजन 23 सितंबर 2025 को शाम 4 बजे, नई दिल्ली के विज्ञान भवन में होने जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस मौके पर विजेताओं को सम्मानित करेंगी। इस बार पुरस्कारों की सबसे बड़ी चर्चा अभिनेता शाहरुख खान को लेकर है।
अपने 33 साल लंबे करियर में पहली बार उन्होंने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है। शाहरुख को यह सम्मान उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में दिया जाएगा। इसी तरह अभिनेता विक्रांत मैसी को उनकी प्रेरणादायी फिल्म ‘12वीं फेल’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है।
विक्रांत का यह सम्मान उनकी प्रतिभा और मेहनत का बड़ा प्रमाण माना जा रहा है। वहीं, अभिनेत्री रानी मुखर्जी को उनकी दमदार परफॉर्मेंस वाली फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया जाएगा। रानी के करियर में यह उपलब्धि बेहद खास मानी जा रही है।
समारोह में करण जौहर, विधु विनोद चोपड़ा, सुदीप्तो सेन, जानकी बोदीवाला, शिल्पा राव और वैभवी मर्चेंट जैसे कलाकारों और तकनीकी विशेषज्ञों की मौजूदगी से आयोजन और भी खास होने वाला है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार न केवल कलाकारों की मेहनत का सम्मान करते हैं, बल्कि भारतीय सिनेमा की विविधता और वैश्विक स्तर पर उसकी ताकत को भी प्रदर्शित करते हैं।
टैग्स