होम / टेक वर्ल्ड / 'JioHotstar' के सुपर और प्रीमियम प्लान्स की कीमतों में 47% तक की बढ़ोतरी
'JioHotstar' के सुपर और प्रीमियम प्लान्स की कीमतों में 47% तक की बढ़ोतरी
OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar ने अपने सब्सक्रिप्शन प्लान्स में बदलाव किया है। Premium और Super प्लान महंगे हुए हैं, जबकि पहली बार सभी कैटेगरी में मंथली प्लान शुरू किए गए हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago
OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar ने अपने यूजर्स के लिए नया प्राइस स्ट्रक्चर घोषित किया है, जो 28 जनवरी 2026 से लागू होगा। कंपनी ने Super और Premium कैटेगरी के क्वार्टरली और एनुअल प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है, जबकि पहली बार सभी कैटेगरी में मंथली सब्सक्रिप्शन का विकल्प भी पेश किया गया है।
कंपनी का कहना है कि बीते एक साल में कंटेंट देखने की आदतों में बड़ा बदलाव आया है। अब ज्यादा यूजर्स स्मार्ट टीवी, कनेक्टेड टीवी और एक से ज्यादा डिवाइस पर स्ट्रीमिंग कर रहे हैं। खासकर बड़े स्क्रीन पर कंटेंट देखने की संख्या तेजी से बढ़ी है, इसी वजह से हाई-एंड प्लान्स की कीमतों में संशोधन किया गया है।
नए बदलाव के तहत Premium कैटेगरी का सालाना प्लान 1,499 रुपये से बढ़कर 2,199 रुपये हो गया है, जबकि Super का एनुअल प्लान अब 899 रुपये के बजाय 1,099 रुपये में मिलेगा। दोनों कैटेगरी के क्वार्टरली प्लान्स भी पहले से महंगे कर दिए गए हैं। हालांकि मोबाइल यूजर्स के क्वार्टरली और सालाना प्लान्स की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
पहली बार JioHotstar ने मंथली प्लान की सुविधा शुरू की है। मोबाइल यूजर्स के लिए यह 79 रुपये प्रति माह से शुरू होगा, Super कैटेगरी में 149 रुपये और Premium में 299 रुपये प्रति माह का विकल्प मिलेगा। इससे शॉर्ट-टर्म यूजर्स को राहत मिलने की उम्मीद है। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि मौजूदा सब्सक्राइबर्स को ऑटो-रिन्यू चालू रहने तक पुराने दामों पर ही सेवा मिलती रहेगी।
टैग्स