होम / टेक वर्ल्ड / Math Olympiad में AI का कमाल: Google और OpenAI को मिला गोल्ड

Math Olympiad में AI का कमाल: Google और OpenAI को मिला गोल्ड

Google और OpenAI के जनरल-पर्पस AI मॉडलों ने इंटरनेशनल मैथमैटिकल ओलंपियाड (IMO) में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किए हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक क्षण सामने आया है। Google और OpenAI के जनरल-पर्पस AI मॉडलों ने इंटरनेशनल मैथमैटिकल ओलंपियाड (IMO) में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किए हैं। इन मॉडलों ने मानक प्रतिस्पर्धात्मक शर्तों के तहत छह में से पांच कठिन गणितीय सवाल हल किए, जो अब तक दुनिया के सबसे होनहार किशोर गणितज्ञों का मैदान माना जाता रहा है। यह पहली बार है जब किसी AI ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पदक जीता है।

Google के Gemini DeepThink मॉडल ने 4.5 घंटे की आधिकारिक परीक्षा को केवल नैसर्गिक भाषा (natural language) के माध्यम से पूरा किया और वह भी बिना किसी विशेष टूल्स या शॉर्टकट के। वहीं, OpenAI का एक बिना नाम वाला एक्सपेरिमेंटल मॉडल, जिसने परीक्षण के समय पर अत्यधिक कंप्यूटेशन का इस्तेमाल करते हुए अनेक संभावित हलों की समानांतर प्रक्रिया चलाई, उसने भी गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में कुल 630 मानव प्रतिभागी शामिल थे, जिनमें से सिर्फ 67 को गोल्ड मेडल मिला, ऐसे में इन AI मॉडलों का प्रदर्शन उन्हें विशिष्ट श्रेणी में रखता है।

इससे पहले AlphaGeometry जैसे ब्रेकथ्रू मॉडल विशेष रूप से ज्योमेट्री-केंद्रित कोडिंग पर आधारित थे, लेकिन इस बार विजेता AI मॉडल केवल सामान्य भाषा-आधारित तर्कशक्ति के जरिये काम कर रहे थे। विशेषज्ञों के अनुसार, यह केवल गणितीय सवाल हल करने का मामला नहीं है, बल्कि यह संकेत है कि AI अब "सिस्टमेटिक क्रिएटिविटी" की ओर बढ़ रहा है- एक ऐसी क्षमता, जो मानव-जैसी लचीली और अमूर्त समस्या-समझने की योग्यता की ओर इशारा करती है।

मार्केटिंग और मीडिया इंडस्ट्री के लिए यह उपलब्धि सिर्फ अकादमिक गौरव का विषय नहीं है, बल्कि कहीं गहरा असर डालने वाली है। ऐसे AI मॉडल जो प्रतीकात्मक तर्क और अमूर्त सोच की जटिलता को समझ सकते हैं, वे कल के कैंपेन स्ट्रैटेजी से लेकर आज की क्रिएटिव आइडिएशन तक हर पहलू को बदल सकते हैं। अगर आज का AI ओलंपियाड स्तर की लॉजिक को समझ सकता है, तो कल वह यूजर बिहेवियर के अनुसार अपने आप ढल जाने वाले मीडिया प्लान तैयार कर सकता है या पूरे मार्केटिंग फनल को रीयल टाइम में ऑप्टिमाइज कर सकता है।

फिलहाल ये मॉडल सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं हैं। OpenAI ने पुष्टि की है कि उसका गोल्ड जीतने वाला मॉडल कुछ महीनों तक रिलीज नहीं किया जाएगा, लेकिन दिशा साफ है। अब जनरल इंटेलिजेंस कोई दूर की कल्पना नहीं रही। यह खबरों की सुर्खियों में है, गणितीय प्रतियोगिताएं जीत रहा है, और व्यावसायिक प्रासंगिकता के करीब पहुंच चुका है।

जैसे-जैसे विज्ञापन एजेंसियां और ब्रांड जनरेटिव AI से आकार लेते मीडिया परिदृश्य को समझने की कोशिश कर रहे हैं, यह क्षण एक स्पष्ट संकेत देता है—फोकस अब कंटेंट निर्माण से आगे बढ़कर क्रिएटिव सोच की ओर बढ़ रहा है। और इस बदलाव की अगुवाई करने वाले अब गोल्ड लेकर लौटे हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक मार्च से सिम-बाइंडिंग नियम लागू: बिना सक्रिय सिम नहीं चलेगा वॉट्सऐप

केंद्र सरकार ने सिम-बाइंडिंग नियम में कोई ढील न देने का फैसला किया है। 1 मार्च 2026 से मैसेजिंग ऐप्स को सक्रिय सिम से जुड़ा रहना होगा, वरना सेवाएं बंद हो सकती हैं।

1 week ago

भारत के आईटी सेक्टर के लिए AI बड़ा खतरा नहीं: नैसकॉम

नैसकॉम की नई रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2026 में भारत का टेक सेक्टर 6.1 प्रतिशत की दर से बढ़ सकता है। 1.35 लाख नई नौकरियों और 315 अरब डॉलर राजस्व का अनुमान जताया गया है।

25-February-2026

वॉट्सऐप डेटा शेयरिंग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: 16 मार्च तक बदलाव का भरोसा

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में भरोसा दिया है कि वह 2021 की गोपनीयता नीति से जुड़े प्रतिस्पर्धा आयोग के निर्देशों का पालन करेगा। 16 मार्च तक बदलाव लागू होंगे।

24-February-2026

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

20-February-2026

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

20-February-2026


बड़ी खबरें

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स’ के मुख्य अतिथि होंगे महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार

मार्केटिंग और ऐडवर्टाइजिंग जगत के बड़े नामों को सम्मानित करने के लिए ‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ का आयोजन 12 मार्च को मुंबई में किया जाएगा।

14 hours ago

सुधीर चौधरी के मीडिया स्टार्टअप में नौकरी का मौका, जल्द करें अप्लाई

देश के जाने-माने पत्रकार सुधीर चौधरी ने अपने मीडिया वेंचर 'Essprit Productions Pvt Ltd' में प्रतिभाशाली युवाओं के लिए विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं।

8 hours ago

अशोक सिंघल ने ‘आजतक’ में 18 साल लंबी अपनी पारी को दिया विराम

वह जुलाई 2008 में इस न्यूज चैनल से जुड़े थे और बतौर मैनेजिंग एडिटर (पॉलिटिक्स) अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

8 hours ago

@40 साल: मीडिया स्ट्रैटजी को दिशा दे रहे शशि सिन्हा के सफर पर एक नजर

मीडिया इंडस्ट्री के दिग्गज नेता शशि सिन्हा को उनके लगभग चार दशकों लंबे करियर के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

6 hours ago

विनोद थडानी: भारतीय मार्केटिंग इंडस्ट्री में डिजिटल ग्रोथ के मजबूत स्तंभ

कुछ लोग कमरे में आते ही माहौल को रोशन कर देते हैं। लेकिन विनोद थडानी ऐसे शख्स हैं जो पूरी इंडस्ट्री को रोशन कर देते हैं।

8 hours ago