होम / टेक वर्ल्ड / गूगल ने जेमिनी में जोड़ा ‘Answer Now’ फीचर: अब मिलेगा तुरंत जवाब

गूगल ने जेमिनी में जोड़ा ‘Answer Now’ फीचर: अब मिलेगा तुरंत जवाब

गूगल ने अपने AI असिस्टेंट जेमिनी में नया ‘Answer Now’ फीचर जोड़ा है, जिससे यूजर्स को बिना इंतजार तुरंत और संक्षिप्त जवाब मिल सकेगा। यह फीचर एंड्रॉयड, iOS और वेब पर उपलब्ध होगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago

गूगल ने अपने AI असिस्टेंट जेमिनी को और तेज व यूजर-फ्रेंडली बनाने के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है। कंपनी ने जेमिनी में नया फीचर ‘Answer Now’ पेश किया है, जिसका उद्देश्य यूजर्स को बिना देरी के सीधा और त्वरित जवाब देना है। टेक्नोलॉजी की दुनिया में जहां स्पीड सबसे अहम हो गई है, वहां यह फीचर जेमिनी के इस्तेमाल को और सहज बनाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर खास तौर पर Gemini 3 Pro और Gemini 3 Thinking मॉडल्स में उपलब्ध होगा। जब यूजर कोई सवाल पूछेगा, तो लोडिंग इंडिकेटर के साथ ‘Answer Now’ बटन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करते ही जेमिनी गहराई से सोचने की प्रक्रिया छोड़कर तुरंत छोटा और स्पष्ट जवाब देगा। हालांकि, यह किसी फास्ट मॉडल पर स्विच नहीं करेगा और उसी AI मॉडल पर काम करता रहेगा।

गूगल इस फीचर को फ्री और पेड दोनों तरह के यूजर्स के लिए रोलआउट कर रहा है। यह एंड्रॉयड, आईफोन और वेब ब्राउजर—तीनों प्लेटफॉर्म पर काम करेगा। ‘Answer Now’ फीचर हाल ही में लॉन्च हुए पर्सनल इंटेलिजेंस फीचर के साथ भी जुड़ सकता है, जिससे जेमिनी Gmail, Drive और Photos जैसी ऐप्स से जानकारी लेकर ज्यादा व्यक्तिगत जवाब दे सकेगा। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि पर्सनल इंटेलिजेंस फीचर पूरी तरह यूजर की सहमति पर आधारित रहेगा और किसी भी समय एक्सेस बंद किया जा सकता है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक मार्च से सिम-बाइंडिंग नियम लागू: बिना सक्रिय सिम नहीं चलेगा वॉट्सऐप

केंद्र सरकार ने सिम-बाइंडिंग नियम में कोई ढील न देने का फैसला किया है। 1 मार्च 2026 से मैसेजिंग ऐप्स को सक्रिय सिम से जुड़ा रहना होगा, वरना सेवाएं बंद हो सकती हैं।

1 week ago

भारत के आईटी सेक्टर के लिए AI बड़ा खतरा नहीं: नैसकॉम

नैसकॉम की नई रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2026 में भारत का टेक सेक्टर 6.1 प्रतिशत की दर से बढ़ सकता है। 1.35 लाख नई नौकरियों और 315 अरब डॉलर राजस्व का अनुमान जताया गया है।

25-February-2026

वॉट्सऐप डेटा शेयरिंग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: 16 मार्च तक बदलाव का भरोसा

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में भरोसा दिया है कि वह 2021 की गोपनीयता नीति से जुड़े प्रतिस्पर्धा आयोग के निर्देशों का पालन करेगा। 16 मार्च तक बदलाव लागू होंगे।

24-February-2026

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

20-February-2026

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

20-February-2026


बड़ी खबरें

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स’ के मुख्य अतिथि होंगे महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार

मार्केटिंग और ऐडवर्टाइजिंग जगत के बड़े नामों को सम्मानित करने के लिए ‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ का आयोजन 12 मार्च को मुंबई में किया जाएगा।

10 hours ago

सुधीर चौधरी के मीडिया स्टार्टअप में नौकरी का मौका, जल्द करें अप्लाई

देश के जाने-माने पत्रकार सुधीर चौधरी ने अपने मीडिया वेंचर 'Essprit Productions Pvt Ltd' में प्रतिभाशाली युवाओं के लिए विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं।

5 hours ago

अशोक सिंघल ने ‘आजतक’ में 18 साल लंबी अपनी पारी को दिया विराम

वह जुलाई 2008 में इस न्यूज चैनल से जुड़े थे और बतौर मैनेजिंग एडिटर (पॉलिटिक्स) अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

4 hours ago

@40 साल: मीडिया स्ट्रैटजी को दिशा दे रहे शशि सिन्हा के सफर पर एक नजर

मीडिया इंडस्ट्री के दिग्गज नेता शशि सिन्हा को उनके लगभग चार दशकों लंबे करियर के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

3 hours ago

विनोद थडानी: भारतीय मार्केटिंग इंडस्ट्री में डिजिटल ग्रोथ के मजबूत स्तंभ

कुछ लोग कमरे में आते ही माहौल को रोशन कर देते हैं। लेकिन विनोद थडानी ऐसे शख्स हैं जो पूरी इंडस्ट्री को रोशन कर देते हैं।

5 hours ago