होम / टेक वर्ल्ड / Disney+ में आएगा शॉर्ट वीडियो फीचर: बदलेगा वीडियो देखने का तरीका
Disney+ में आएगा शॉर्ट वीडियो फीचर: बदलेगा वीडियो देखने का तरीका
लंबे वीडियो से हटकर शॉर्ट और वर्टिकल कंटेंट की ओर बढ़ते ट्रेंड को देखते हुए Disney+ बड़ा बदलाव करने जा रहा है। प्लेटफॉर्म पर जल्द वर्टिकल वीडियो फीचर जोड़ा जाएगा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago
वीडियो देखने का तरीका तेजी से बदल रहा है। आज के दर्शक, खासकर युवा यूजर्स, लंबे कंटेंट की बजाय छोटे, सीधे और मोबाइल स्क्रीन के अनुकूल वीडियो ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसी बदलती आदत को ध्यान में रखते हुए Disney+ ने अपने प्लेटफॉर्म पर बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। कंपनी जल्द ही Disney+ पर वर्टिकल वीडियो देखने की सुविधा शुरू करेगी।
इस फीचर की जानकारी अमेरिका के लास वेगास में आयोजित CES 2026 के Tech + Data Showcase के दौरान दी गई। Disney+ का मकसद साफ है। युवा दर्शकों को जोड़े रखना, ऐप के साथ रोज़ाना की एंगेजमेंट बढ़ाना और TikTok, Instagram Reels और YouTube Shorts जैसे शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म्स को सीधी टक्कर देना।
कंपनी के मुताबिक, सबसे पहले अमेरिका में Disney+ यूजर्स को वर्टिकल वीडियो सपोर्ट मिलेगा। यह फैसला ESPN ऐप पर मिले सकारात्मक अनुभव के बाद लिया गया है, जहां वर्टिकल वीडियो फीचर पहले ही सफल साबित हो चुका है।
Disney Entertainment और ESPN की प्रोडक्ट टीम से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि Disney+ के वर्टिकल वीडियो सिर्फ प्रमोशनल क्लिप्स तक सीमित नहीं होंगे। इसमें ओरिजिनल शॉर्ट वीडियो, फिल्मों और वेब सीरीज के चुनिंदा सीन, सोशल मीडिया-फ्रेंडली कंटेंट और एक्सक्लूसिव क्लिप्स शामिल हो सकते हैं। Netflix पहले ही ऐसे प्रयोग कर चुका है और अब Disney+ की एंट्री से शॉर्ट वीडियो की रेस और तेज हो सकती है।
टैग्स