होम / सोशल मीडिया / निधि कुलपति के साथ काम करना एक सुखद अनुभव: आशुतोष चतुर्वेदी
निधि कुलपति के साथ काम करना एक सुखद अनुभव: आशुतोष चतुर्वेदी
पत्रकारिता में 3 दशक से भी ज़्यादा समय देकर इन्होंने एक अलग पहचान बनाई। टीवी न्यूज़ चैनल्स जब शुरू हुए उनमें से सौम्यता के साथ एक मज़बूत और सशक्त चेहरा रहीं हैं निधि जी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago
वरिष्ठ पत्रकार और 'एनडीटीवी इंडिया' की मैनेजिंग एडिटर निधि कुलपति अपने 23 वर्षों के लंबे और उल्लेखनीय जुड़ाव के बाद चैनल से अलग हो गई है। इस बीच एनडीटीवी इंडिया के पत्रकार और एंकर आशुतोष चतुर्वेदी ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की और निधि कुलपति की तारीफ़ की।
उन्होंने एक्स पर लिखा, निधि कुलपति जी एनडीटीवी से रिटायर हो गईं। हमारा भी सौभाग्य रहा कि उनके साथ काम करने और कुछ सीखने का अवसर मिला। बेहद ही सरल सौम्य और मृदुभाषी हैं निधि जी। पत्रकारिता में 3 दशक से भी ज़्यादा समय देकर इन्होंने एक अलग पहचान बनाई।
टीवी न्यूज़ चैनल्स जब शुरू हुए उनमें से सौम्यता के साथ एक मज़बूत और सशक्त चेहरा रहीं हैं निधि जी। पत्रकारिता की पढ़ाई से लेकर मुख्यधारा में आते वक़्त निधि जी को हम सब फॉलो करते रहे हैं। और अब उनके साथ कार्य करने का अवसर एक सुखद अनुभूति की तरह रहा। भविष्य के लिए बहुत शुभकामनाएँ।
आपको बता दें, निधि कुलपति ने पत्रकारिता में अपने सफर की शुरुआत वर्ष 1991 में 'न्यूज़ ट्रैक' से की थी। इसके बाद उन्होंने दूरदर्शन, टीवीआई, जी न्यूज, बीबीसी और फिर ‘एनडीटीवी’ में काम किया। अयोध्या में विवादित ढांचे के विध्वंस की रिपोर्टिंग से उन्होंने शुरुआती दौर में ही अपनी पहचान बना ली थी।
निधि कुलपति जी NDTV से रिटायर हो गईं..हमारा भी सौभाग्य रहा कि उनके साथ काम करने और कुछ सीखने का अवसर मिला, बेहद ही सरल सौम्य और मृदुभाषी हैं निधि जी, पत्रकारिता में 3 दशक से भी ज़्यादा समय देकर इन्होंने एक अलग पहचान बनाई, टीवी न्यूज़ चैनल्स जब शुरू हुए उनमें से सौम्यता के साथ एक… pic.twitter.com/sCAhSTmnm2
— Ashutosh Chaturvedi (@ashutoshjourno) May 23, 2025
टैग्स