होम / सोशल मीडिया / बिहार चुनावों के समय ही घुसपैठ का मुद्दा क्यों: राजीव सचान
बिहार चुनावों के समय ही घुसपैठ का मुद्दा क्यों: राजीव सचान
इस दौरान उन्होंने भारत में अवैध तरीके से घुसने वालों को साफ संदेश दे दिया। उन्होंने कहा कि मेरी बात कान खोलकर सुन लो। जो भी घुसपैठिया है, उसे बाहर जाना ही होगा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बिहार के पूर्णिया में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत में अवैध तरीके से घुसने वालों को साफ संदेश दे दिया। उन्होंने कहा कि मेरी बात कान खोलकर सुन लो। जो भी घुसपैठिया है, उसे बाहर जाना ही होगा। घुसपैठ पर ताला लगाना एनडीए सरकार की प्राथमिकताओं में है। पीएम मोदी के इस बयान पर वरिष्ठ पत्रकार राजीव सचान ने भी अपनी राय दी।
उन्होंने एक्स पर लिखा, यदि मोदी सरकार घुसपैठ पर रोक लगाने के लिए प्रतिबद्ध है और यह चाहती है कि अभारतीय लोग भारतीय नागरिक बनकर वोटर न बनने पाएं तो उसे एनआरसी लाने की दिशा में आगे बढ़ना ही होगा। केवल चुनावों के समय घुसपैठ का मुद्दा उठाने से बात बनने वाली नहीं है।
आपको बता दें, प्रधानमंत्री ने जिस जगह से ये बातें कही वहां से बांग्लादेश की सीमा कुछ सौ किलोमीटर ही दूर है। भारतीय जनता पार्टी लंबे वक्त से इस इलाके में घुसपैठ का मुद्दा उठाती रही है। इलाके के भाजपा नेता शेरशाहबादी मुसलमानों को बांग्लादेशी बताते हैं। हालांकि शेरशाहबादी मुसलमानों को ईबीसी आरक्षण भी मिला है। वे अपने आप को भारतीय बताते हैं।
यदि मोदी सरकार घुसपैठ पर रोक लगाने के लिए प्रतिबद्ध है और यह चाहती है कि अभारतीय लोग भारतीय नागरिक बनकर वोटर न बनने पाएं तो उसे एनआरसी लाने की दिशा में आगे बढ़ना ही होगा। केवल चुनावों के समय घुसपैठ का मुद्दा उठाने से बात बनने वाली नहीं है।
— Rajeev Sachan (@RajeevKSachan) September 15, 2025
टैग्स