होम / सोशल मीडिया / भाजपा के IT हेड अमित मालवीय के ट्वीट पर क्यों भड़क गए सचिन पायलट? जानिए
भाजपा के IT हेड अमित मालवीय के ट्वीट पर क्यों भड़क गए सचिन पायलट? जानिए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1966 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा मिजोरम में भारतीय वायुसेना का उपयोग करने के फैसले की आलोचना की थी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
कांग्रेस विधायक सचिन पायलट ने भाजपा के आईटी हेड अमित मालवीय द्वारा 13 अगस्त को किए गए एक ट्वीट को झूठा करार दिया है। दरअसल अमित मालवीय ने एक ट्वीट में लिखा, 'राजेश पायलट और सुरेश कलमाड़ी भारतीय वायुसेना के उन विमानों को उड़ा रहे थे, जिन्होंने 5 मार्च 1966 को मिजोरम की राजधानी आइज़वाल पर बम गिराये। बाद में दोनों कांग्रेस के टिकट पर सांसद और सरकार में मंत्री भी बने। स्पष्ट है कि नार्थ ईस्ट में अपने ही लोगों पर हवाई हमला करने वालों को इंदिरा गांधी ने बतौर इनाम राजनीति में जगह दी, सम्मान दिया।'
इसके जवाब में सचिन पायलट ने इस ट्वीट के जवाब में उत्तर देते हुए लिखा, 'आपके पास गलत तारीखें और तथ्य हैं। हां, भारतीय वायुसेना के पायलट के रूप में मेरे दिवंगत पिता ने बम गिराए थे। मगर वो बम 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान पर गिराए थे। उन्होंने मिजोरम पर बम नहीं गिराया, जैसा आप दावा कर रहे हैं।' सचिन ने आगे लिखा, 'मेरे पिता को 29 अक्टूबर 1966 को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था।'
सचिन पायलट ने एक सर्टिफिकेट भी शेयर किया है। उस सर्टिफिकेट के मुतबाकि राजेश पायलट को 29 अक्टूबर 1966 को भारतीय वायु सेना में नियुक्त किया गया था और अमित मालवीय जिस घटना का जिक्र कर रहे हैं, वो मार्च की है।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा 1966 में मिजोरम में भारतीय वायुसेना का उपयोग करने के फैसले की आलोचना की थी।
.@amitmalviya - You have the wrong dates, wrong facts…
— Sachin Pilot (@SachinPilot) August 15, 2023
Yes, as an Indian Air Force pilot, my late father did drop bombs. But that was on erstwhile East Pakistan during the 1971 Indo-Pak war and not as you claim, on Mizoram on the 5th of March 1966.
He was commissioned into the… https://t.co/JfexDbczfk pic.twitter.com/Lpe1GL1NLB
टैग्स ऱाजनीति ट्विटर वार सचिन पायलट का ट्विट भाजपा IT हेड अमित मालवीय