होम / सोशल मीडिया / इस मसले पर बोले विष्णु शर्मा, फिल्म में जबरन घटनाओं का सेकुलरीकरण ठीक नहीं

इस मसले पर बोले विष्णु शर्मा, फिल्म में जबरन घटनाओं का सेकुलरीकरण ठीक नहीं

250 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनी 'फाइटर' को सुपरहिट हिट होने के लिए हिंदी बेल्ट में कम से कम 200 करोड़ का व्यापार करना होगा.

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर 'फाइटर' गुरुवार 25 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज हुई। इस फिल्म को वह ओपनिंग नहीं मिल पाई, जैसे उम्मीद की जा रही थी। फिल्म ने महज 27 करोड़ की ओपनिंग ली। वहीं सोमवार के टेस्ट में भी यह फिल्म फेल हो गई है। सोमवार को फिल्म ने महज 9 करोड़ का व्यापार किया जो कि इतने बड़े बजट की फिल्म के उम्मीद के मुताबिक नहीं है।

ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म फ्लॉप भी हो सकती है। इस पूरे मसले पर वरिष्ठ पत्रकार विष्णु शर्मा ने अपने 'एक्स' हैंडल से एक पोस्ट की और अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने लिखा, 'निर्देशकों को ये समझ लेना चाहिए कि जबरन घटनाओं का सेकुलरीकरण करोगे तो लोगों को कतई पसंद नहीं आएगा। बालाकोट स्ट्राइक को अंजाम देने वाले पांचों जांबाज हिंदू थे (विंग कमांडर अमित रंजन, स्क्वाड्रन लीडर्स राहुल बसोया , पंकज भुजाडे, शशांक सिंह और बीकेएन रेड्डी), उनको गैलेंट्री अवार्ड मिला।

लेकिन फिल्म में उनमें कोई मुस्लिम तो कोई सिख बना दिया गया। इतना ही नहीं अभिनंदन की जगह एक सिख और एक मुस्लिम पायलट को पाकिस्तान की कैद में दिखा दिया गया। उनमें से मुस्लिम पायलट को शहीद करवा दिया गया। झूठे तथ्य, झूठी धर्म निरपेक्षता और झूठी सुहानुभूति न अब वोट दिला सकती है और न नोट।'

आपको बता दें कि 250 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनी 'फाइटर' को सुपरहिट हिट होने के लिए हिंदी बेल्ट में कम से कम 200 करोड़ का व्यापार करना होगा लेकिन ऐसा होता हुआ फिलहाल नजर नहीं आ रहा है।

 


टैग्स फाइटर रिलीज फाइटर रिव्यु फाइटर रिव्यू फाइटर समीक्षा ऋतिक रोशन फाइटर
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

1 day ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

1 day ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

1 day ago

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

2 days ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

12 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago