होम / सोशल मीडिया / विनोद अग्निहोत्री ने खुले दिल से की संकेत उपाध्याय की तारीफ, जानिये इसका कारण
विनोद अग्निहोत्री ने खुले दिल से की संकेत उपाध्याय की तारीफ, जानिये इसका कारण
ये है अहर्निश पत्रकार होना। जाने माने पत्रकार संकेत उपाध्याय और मैं पुणे से लौट रहे थे। मैंने कश्मीर में मारे गये श्रमिकों पर अपनी पोस्ट की चर्चा की।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
अमर उजाला समूह के वरिष्ठ सलाहकार संपादक विनोद अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट की और स्वतंत्र पत्रकार संकेत उपाध्याय की खुले दिल से तारीफ की। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, ये है अहर्निश पत्रकार होना। जाने माने पत्रकार संकेत उपाध्याय और मैं पुणे से लौट रहे थे।
मैंने कश्मीर में मारे गये श्रमिकों पर अपनी पोस्ट की चर्चा की। संकेत का पत्रकार जाग गया। वहीं हवाई अड्डे पर इस मुद्दे पर मुझसे ये चर्चा रिकॉर्ड कर डाली। जन सरोकार की इस त्वरित पत्रकारिता को सलाम।
आप विनोद अग्निहोत्री और संकेत उपाध्याय के बीच हुई इस बातचीत का वीडियो आप इस लिंक पर क्लिक करके देख और सुन सकते हैं।
टैग्स विनोद अग्निहोत्री संकेत उपाध्याय पत्रकार संकेत उपाध्याय