होम / सोशल मीडिया / न्यूज पब्लिशर ने फेसबुक-गूगल के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, लगाया ये आरोप
न्यूज पब्लिशर ने फेसबुक-गूगल के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, लगाया ये आरोप
डिजिटल एडवर्टाइजिंग पर एकाधिकार को लेकर एक अमेरिकी न्यूज पब्लिशर ने गूगल व फेसबुक के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
डिजिटल एडवर्टाइजिंग पर एकाधिकार को लेकर एक अमेरिकी न्यूज पब्लिशर ने गूगल व फेसबुक के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। याचिका में कहा गया है कि अखबार के रेवेन्यू पर इसका प्रतिकूल असर पड़ा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई अखबारों के स्वामित्व वाली ‘एचडी मीडिया’ (HD Media) की ओर से दायर मुकदमे में कहा गया है इन टेक्नोलॉजी कंपनियों के एकाधिकार को खत्म करना चाहिए, क्योंकि इससे देश भर के अखबारों के रेवेन्यू के प्राथमिक स्रोत को नुकसान पहुंच रहा है।
वेस्ट वर्जीनिया के दक्षिणी जिले में यूनाइटेड स्टेट्स डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में दायर इस मुकदमे में एचडी मीडिया का कहना है कि इन टेक्नोलॉजी कंपनियों ने ‘जेडी ब्लू’ (Jedi Blue) नामक एक गुप्त समझौते पर हस्ताक्षर करके अमेरिका में अविश्वास कानूनों (antitrust laws) का उल्लंघन किया है, जो उन्हें डिजिटल विज्ञापन बाजार पर प्रभुत्व प्रदान करता है।
टैग्स फेसबुक गूगल अमेरिकी अखबार मुकदमा एचडी मीडिया