होम / सोशल मीडिया / अडानी मामले पर बोले उपेंद्र राय, PM की छवि खराब कर रहा विपक्ष
अडानी मामले पर बोले उपेंद्र राय, PM की छवि खराब कर रहा विपक्ष
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अपने ट्वीट में लिखा, अडानी महामेगा घोटाले पर प्रधानमंत्री की चुप्पी ने हमें 'हम अडानी के हैं कौन' श्रृंखला शुरू करने के लिए मजबूर कर दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
अडानी समूह पर शेयरों की हेराफेरी के आरोप के बीच अब कांग्रेस पार्टी सरकार पर हमलावर हो गई है। दरअसल, भारत के जाने-माने उद्योगपति गौतम अडानी पिछले कुछ समय से कांग्रेस के निशाने पर हैं। आपको बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अक्सर उनको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते रहते हैं।
कांग्रेस का आरोप है कि मोदी सरकार की मेहरबानी से ही अडानी की संपत्ति में बढोतरी हुई थी. अब कांग्रेस ने इस मामले में हर रोज तीन सवालों की एक सीरीज शुरू की है. इसे नाम दिया है- 'हम अडानी के हैं कौन?' कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है।
जयराम रमेश ने अपने ट्वीट में लिखा, अडानी महामेगा घोटाले पर प्रधानमंत्री की चुप्पी ने हमें 'हम अडानी के हैं कौन' श्रृंखला शुरू करने के लिए मजबूर कर दिया है। हम आज से रोजाना 3 सवाल पीएम से करेंगे।
इस पूरे मामले पर 'भारत एक्सप्रेस' के एडिटर-इन-चीफ और वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने ट्वीट कर कांग्रेस को नसीहत दी है।
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, जो प्रधानमंत्री की अडानी के साथ नाम जोड़कर छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं वो याद रखें कि वह एक फकीर हैं। उनका कोई परिवार नहीं है, कोई राजवंश नहीं है, कोई उत्तराधिकारी नहीं है। वो सिर्फ देश हित के लिए सोचते हैं। विपक्ष को इसे गंदा करने के बजाय बहस की तलाश करनी चाहिए।
वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय के द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं।
Those trying to tarnish the image of Prime Minister @narendramodi by connecting him with @gautam_adani must remember that he is a fakir. He has no family, no dynasty, no successors. His lodestar is national interest. The Opposition must seek a debate rather than making it dirty. pic.twitter.com/HUJA5KT2PZ
— Upendrra Rai (@UpendrraRai) February 6, 2023
टैग्स सोशल मीडिया कांग्रेस मोदी सरकार उपेंद्र राय भारत एक्सप्रेस अडाणी ग्रुप जयराम रमेश गौतम अडाणी अडाणी ग्रुप विवाद कांग्रेस का पीएम मोदी पर हमला जयराम रमेश का पीएम मोदी पर हमला कांग्रेस अडाणी ग्रुप विवाद