होम / सोशल मीडिया / जम्मू में अचानक बढ़ी आतंकी घटनाएं, आदित्य राज ने गिनाए ये प्रमुख कारण
जम्मू में अचानक बढ़ी आतंकी घटनाएं, आदित्य राज ने गिनाए ये प्रमुख कारण
इसी बीच वरिष्ठ पत्रकार और एंकर आदित्य राज ने एक पोस्ट कर बताया है कि आख़िरकार जम्मू संभाग में इतनी बड़ी आतंकी घटनाएं कैसे हो रही है !
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
जम्मू क्षेत्र में लगातार हो रहे आतंकी हमलों से सरकार की चिंता बढ़ गई है। सितंबर 2021 से अब तक आतंकी जम्मू संभाग में 21 से अधिक हमलों को अंजाम दे चुके हैं और इन हमलों में सेना के 43 जवानों को सर्वोच्च बलिदान देना पड़ा है। पाकिस्तान आतंकी हिंसा के जरिये शांत जम्मू क्षेत्र में हिंदू व मुस्लिम आबादी में सांप्रदायिक तनाव को और बल देना चाहता है।
इसी बीच वरिष्ठ पत्रकार और एंकर आदित्य राज ने एक पोस्ट कर बताया है कि आख़िरकार जम्मू संभाग में इतनी बड़ी आतंकी घटनाएं कैसे हो रही है ! उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट की और लिखा, जम्मू में काउंटर इंटेलिजेंस मजबूत नहीं है। संचार का कोई पारंपरिक साधन नहीं है।
इसके अलावा पाक आतंकवादी संचार के लिए चीनी एन्क्रिप्टेड ऐप्स का उपयोग करते हैं। उन्हें बड़ा OGW समर्थन प्राप्त है। वहीं सुरक्षा बलों के लिए जाल बिछाया जा रहा है। आदित्य राज का यह भी मानना है कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख चूंकि विस्तार चाहते है इसलिए भी अचानक से जम्मू संभाग में आतंकी घटनाओं में वृद्धि देखने को मिली है।
आपको बता दे, पिछले कुछ सालों में आतंक का शिफ्ट कश्मीर से जम्मू रीजन में हो रहा है और निशाने पर हिंदू गांव हैं। केवल 30 दिनों के भीतर जम्मू में 7 आतंकी हमले हुए हैं।
Main reasons for Jammu becoming Terror hotbed:
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) July 16, 2024
1. Counter Intelligence not strong.
2. No conventional means of Comms. Pak Terrorists use Chinese Encrypted Apps for Communication.
3. Big OGW support.
4. Traps being laid for security forces.
5. Pakistan Army Chief wants extension.
टैग्स पत्रकार आदित्य राज