होम / सोशल मीडिया / बिहार में क्या अब विदेशी घुसपैठियों को मतदाता बना दें : अवधेश कुमार
बिहार में क्या अब विदेशी घुसपैठियों को मतदाता बना दें : अवधेश कुमार
अब तक 80 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने अपने बारे में आवश्यक जानकारी यानी नाम, पता, जन्मतिथि, आधार नंबर, वोटर पहचान पत्र नंबर सहित दर्ज कर फॉर्म जमा कर दिए हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago
बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान निर्वाचन आयोग ने चौंकाने वाले खुलासे करने शुरू कर दिए हैं। आयोग में उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, बिहार में एसआईआर के दौरान घर-घर जाकर किए गए दौरे में बूथ लेवल अफसरों यानी बीएलओ को नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार से अवैध रूप से आए लोग बड़ी संख्या में मिले हैं।
इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार अवधेश कुमार ने एक टीवी डिबेट में अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा, बिहार में अपराध की घटनाएं चिंताजनक हैं लेकिन लालू जी के राज से के से बिल्कुल अलग है। लालू जी के राज में कोई तय कर ले कि किसी को मार देना है तो वह मार देता था।
इसी तरह अगर बीएलओ को मतदाताओं में विदेशी दिखे हैं तो वह रिपोर्ट करेगा। इसका विरोध करने वाले क्या विदेशी घुसपैठियों को भी मतदाता बनाना चाहते हैं? आपको बता दें, अब तक 80 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने अपने बारे में आवश्यक जानकारी यानी नाम, पता, जन्मतिथि, आधार नंबर, वोटर पहचान पत्र नंबर सहित दर्ज कर फॉर्म जमा कर दिए हैं। अंतिम तिथि 25 जुलाई है लेकिन उम्मीद है कि तय समय सीमा से पहले ही ये काम पूरा हो जाएगा।
बिहार में अपराध की घटनाएं चिंताजनक हैं लेकिन लालू जी के राज से के से बिल्कुल अलग है। लालू जी के राज में कोई तय कर ले कि किसी को मार देना है तो वह मार देता था।
— Awadhesh Kumar (@Awadheshkum) July 15, 2025
इसी तरह अगर बीएलओ को मतदाताओं में विदेशी दिखे हैं तो वह रिपोर्ट करेगा। इसका विरोध करने वाले क्या विदेशी घुसपैठियों को भी… https://t.co/mPv7Cv5CS0
टैग्स