होम / सोशल मीडिया / इस मसले पर बोले शमशेर सिंह-वाह रे राजनीति, गजब है!
इस मसले पर बोले शमशेर सिंह-वाह रे राजनीति, गजब है!
कांग्रेस पार्टी जिस तरह से दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल का बचाव कर रही है वो हैरान कर देने वाला है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की हुई गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस की अगुवाई में विपक्षी दलों के गठबंधन 'आईएनडीआईए' के नेताओं ने शुक्रवार को चुनाव आयोग से मुलाकात की।
साथ ही चुनाव की घोषणा के बाद राजनीतिक दलों के खिलाफ की जा रही इस तरह की कार्रवाई को गलत बताया। कांग्रेस पार्टी जिस तरह से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का बचाव कर रही है वो हैरान कर देने वाला है।
ऐसे में वरिष्ठ पत्रकार शमशेर सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' से एक पोस्ट की और अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने लिखा, 'कांग्रेस और खासकर स्वर्गीय शीला दीक्षित के खिलाफ ही केजरीवाल का आंदोलन शुरू हुआ था। और दिल्ली में कांग्रेस सत्ता से बेदखल भी हुई। और आज जब अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो पूरी कांग्रेस पार्टी केजरीवाल के पक्ष में खड़ी है, आंदोलन पर उतर आई है। वाह रे राजनीति, गजब है।'
आपको बता दें कि आयोग से मुलाकात के बाद बाहर निकले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने पत्रकारों से चर्चा में बताया कि ईडी सहित दूसरी एजेंसियों के दुरुपयोग से जुड़े लगभग 14 उदाहरण भी आयोग को दिए गए हैं।
कांग्रेस और ख़ासकर स्वर्गीय शीला दीक्षित के ख़िलाफ़ ही केजरीवाल का आंदोलन शुरू हुआ था।और दिल्ली #DelhiCM में कांग्रेस सत्ता से बेदख़ल भी हुई।और आज जब @ArvindKejriwal गिरफ़्तार हुए :—- पूरी @INCIndia केजरीवाल के पक्ष में खड़ी है, आंदोलन पर उतर आई है।वाह रे राजनीति,ग़ज़ब…
— SHAMSHER SINGH (@ShamsherSLive) March 22, 2024
टैग्स