होम / सोशल मीडिया / हामिद अंसारी को लेकर ट्वीट पर घिरीं आरफा खानम, मिला ये 'दिलचस्प' जवाब

हामिद अंसारी को लेकर ट्वीट पर घिरीं आरफा खानम, मिला ये 'दिलचस्प' जवाब

इन दिनों 'द वायर' में सीनियर एडिटर के पद पर कार्यरत हैं आरफा खानम

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

आरफा खानम लम्बे अरसे तक एनडीटीवी का जाना पहचाना चेहरा रही हैं। कांग्रेस राज में राज्य सभा टीवी में भी उन्होंने काम किया और अब 'द वायर' में सीनियर एडिटर हैं। ऐसे में लगातार राइट विंग खासतौर पर संघ-बीजेपी से जुड़े लोगों को निशाने पर रखना उनकी आदत में शुमार रहा है। लेकिन पिछले एक महीने में प्रोग्रेसिव मुस्लिम लीडर आरिफ मोहम्मद खान ने उनकी दो-दो बार उनकी इसी आदत के चलते खिंचाई की है। एक बार कैमरे पर और अब ट्विटर पर।

पिछले दिनों जब आरिफ मोहम्मद खान का ये बयान आया था कि कभी पीवी नरसिंह राव ने उनसे कहा था कि मुसलमान खुद को गटर में ही रखना चाहते हैं तो हम क्या करें?, इसको लेकर आरफा खानम उनका इंटरव्यू करने पहुंचीं और कई मुद्दों पर आरिफ खान ने उनके विचारों को लेकर जमकर अपनी बात कही। वो इंटरव्यू सोशल मीडिया पर छोटे-छोटे हिस्सों में कटकर वायरल हो गया था।

दरअसल आरिफ मोहम्मद खान उन चुनिंदा मुस्लिम नेताओं में से हैं, जो इस्लाम को लेकर दकियानूसी सोच नहीं रखते हैं और वो भारत में बहुसंख्यक हिंदुओं की भावनाओं को ख्याल रखते हुए इस्लाम के प्रोगेसिव विचारों को आगे रखते आए हैं। ऐसे में जब आरफा खानम ने दो-तीन रोज पहले एक और ट्वीट किया और लोगों से पूछा कि पूर्व राष्ट्रपति कलाम और पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी में क्या फर्क है? क्यों एक की तारीफ होती है और दूसरा खलनायक है? राइट विंग को किस तरह का मुसलमान पसंद है? तो आरिफ मोहम्मद खान फिर मैदान में आ गए उन्हें जवाब देने।

आरफा खानम ने ट्वीट किया था-

कई लोगों ने आरफा की इस बात पर ऐतराज किया, लेकिन सबसे दिलचस्प जवाब आरिफ खान की तरफ से आया। उन्होंने आरिफा के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'Kalam was a Indian first and Hamid is a Muslim first. One more thing I'm also a Indian First.. Jay Hind.'

हालांकि उनका ये एकाउंट वैरीफाइड नहीं है, लेकिन इस ट्वीट को साढ़े पांच हजार लोग रिट्वीट कर चुके हैं और 16 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। दरअसल एक रॉ ऑफिसर ने जब से हामिद अंसारी के इराकी राजदूत के तौर पर कार्यकाल के दौरान उन पर तमाम आरोप लगाए हैं, हामिद ने सफाई तक नहीं दी है। इसी के चलते वो लगातार सोशल मीडिया में निशाने पर हैं। जो भी हो, अब आरिफ खान ने भी हामिद अंसारी को तो निशाने पर ले ही लिया है, आरफा खानम की भी फिर से बोलती बंद कर दी है।


टैग्स आरफा खानम हामिद अंसारी आरिफ मोहम्मद खान
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

1 day ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

1 day ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

1 day ago

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

2 days ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

9 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

30 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago