होम / सोशल मीडिया / इस मसले पर बोले राजदीप सरदेसाई, पत्रकारों को राजनीतिक पचड़ों में क्यों फंसना?

इस मसले पर बोले राजदीप सरदेसाई, पत्रकारों को राजनीतिक पचड़ों में क्यों फंसना?

जैनब अब्बास निजी वजहों से भारत से लौट आई हैं। ये जानकारी सही नहीं है कि उन्हें डिपोर्ट किया गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

पाकिस्तान की चर्चित स्पोर्ट्स प्रजेंटर जैनब अब्बास अचानक भारत छोड़कर चली गई हैं। जैनब इंडिया में वर्ल्ड कप 2023 को कवर करने आई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान पत्रकारों को वीजा नहीं मिलने से पीसीबी बेहद खफा है। लेकिन अब अगर पाकिस्तानी पत्रकार भारत नहीं आ पाए तो प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल कैसे पूछेंगे?

जैनब अब्बास के भारत से जाने के कारणों पर पूछे गए सवाल के जवाब में आईसीसी के प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया, जैनब अब्बास निजी वजहों से भारत से लौट आई हैं। ये जानकारी सही नहीं है कि उन्हें डिपोर्ट किया गया है।

इस पूरे मसले पर वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर बड़ी बात कही है। उन्होंने लिखा, यह सुनकर निराशा हुई कि पाकिस्तानी क्रिकेट पत्रकारों को अब तक वीजा नहीं दिया गया है। पत्रकारों को राजनीतिक पचड़ों में क्यों फँसना चाहिए? एक बार जब पाकिस्तान विश्व कप खेलने के लिए योग्य हो गया और भारत में इसकी मेजबानी की जा रही है, तो आप उनके पत्रकारों को वीजा देने से इनकार नहीं कर सकते।

मैं उम्मीद करूंगा कि इस्लामाबाद भविष्य में भी इसी तरह प्रतिक्रिया देगा। आइए सच्ची भारतीय शैली में अच्छे मेजबान बनें। बता दे, जैनब अब्बास पाकिस्तान के साथ विदेश में भी कई बड़े ब्रॉडकास्टर चैनलों के साथ काम कर चुकी हैं। वह स्काई स्पोर्ट्स से लेकर भारत के स्टार स्पोर्ट्स के लिए भी बतौर एंकर काम कर चुकी हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

1 day ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

1 day ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

1 day ago

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

2 days ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

10 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago