होम / सोशल मीडिया / एरिक गार्सेटी के इस बयान पर बोले राहुल शिव शंकर, हमारे आंतरिक मामलों पर न बोलें

एरिक गार्सेटी के इस बयान पर बोले राहुल शिव शंकर, हमारे आंतरिक मामलों पर न बोलें

अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने भारत और अमेरिका के संबंधों को एक-दूसरे का पूरक बताया। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका के लिए खास महत्व रखता है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

अमेरिका ने एक बार फिर भारत की जमकर सराहना की है। अमेरिका की इस तारीफ से पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान को मिर्च लगनी स्वाभाविक है। अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने भारत को लेकर जो कुछ कहा है उससे भारत के भविष्य की झलक जरूर देखने को मिलती है।

एरिक गार्सेटी ने भारत और अमेरिका के संबंधों को एक-दूसरे का पूरक बताया। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका के लिए खास महत्व रखता है। इस बयांन के सामने आने के बाद वरिष्ठ पत्रकार राहुल शिवशंकर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' से एक पोस्ट की और अपनी राय व्यक्त की।

उन्होंने लिखा, 'बेतुकी बातों के लिए धन्यवाद। यदि आप वास्तव में भारत के महान भविष्य में इतना विश्वास करते हैं, तो अमेरिकी धरती पर शरण लेने वाले पन्नू जैसे लोगों द्वारा हमारी क्षेत्रीय अखंडता के लिए उत्पन्न खतरों को बेअसर करने में हमारी सहायता करके इसे सुरक्षित करने में हमारी सहायता करें। साथ ही, हमारे आंतरिक मामलों पर हमें व्याख्यान न देने का एहसान करें।'

आपको बता दें कि अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा कि, अगर आप भविष्य देखना चाहते हैं, तो भारत आइए। अगर आप भविष्य को महसूस करना चाहते हैं, तो भारत आइए। अगर आप भविष्य पर काम करना चाहते हैं, तो भारत आइए। मुझे संयुक्त राज्य मिशन के नेता के रूप में ये सौभाग्य प्राप्त हुआ है।


टैग्स भारत अमेरिका एरिक गार्सेटी भारत अमेरिका संबंध
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

1 day ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

1 day ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

1 day ago

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

2 days ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

9 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

21 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago